logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा में फीनो फाइनेंस ई मित्र संचालक ने व्यक्ति की मारपीट की

2 days ago
user_MAHENDRA DENDOR
MAHENDRA DENDOR
सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 days ago

सीमलवाड़ा में फीनो फाइनेंस ई मित्र संचालक ने व्यक्ति की मारपीट की

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस ने बांधी राखी, दिया सुरक्षा का वचन; बिना हेलमेट चालकों को भी रक्षा सूत्र बांधकर समझाया यातायात नियमों का महत्व सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर पुलिस ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए अनूठी पहल की। जिलेभर के पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर रक्षासूत्र के माध्यम से सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल को जनजागरूकता से जोड़ा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीट कांस्टेबलों ने अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया। बिना हेलमेट चालकों को राखी बांधकर दिया भावनात्मक संदेश रक्षाबंधन के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अनूठा संदेश भी दिया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क पर सुरक्षित रहना केवल स्वयं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति भी जिम्मेदारी है। महिला पुलिसकर्मियों ने भी बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को राखी बांधकर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि ‘आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।’ चौरासी थाने में बालिकाओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र चौरासी थाने में रक्षाबंधन का पर्व विशेष आत्मीयता के साथ मनाया गया। क्षेत्र की स्कूल की बालिकाएं थाने पहुंचीं और थानाधिकारी रतनलाल जटिया सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी तरह धंबोला और कुआं थाना क्षेत्रों में भी स्कूल की बालिकाओं ने पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं एवं आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस-जन संवाद को मिली नई मजबूती डूंगरपुर पुलिस की इस पहल ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जनसहभागिता से जोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीयता से संवाद करने से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं अपनत्व की भावना को मजबूती मिली। पुलिस ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में आमजन के साथ खड़ी रहने वाली संस्था है। वहीं नागरिकों की भी कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। रक्षाबंधन पर पुलिस की इस पहल का संदेश रहा कि राखी का धागा सिर्फ रिश्ता नहीं जोड़ता, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाता है। एक छोटी-सी राखी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर लौटने का संदेश दिया गया।
    2
    पुलिस ने बांधी राखी, दिया सुरक्षा का वचन; बिना हेलमेट चालकों को भी रक्षा सूत्र बांधकर समझाया यातायात नियमों का महत्व
सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डूंगरपुर पुलिस ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए अनूठी पहल की। जिलेभर के पुलिस थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर रक्षासूत्र के माध्यम से सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल को जनजागरूकता से जोड़ा गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीट कांस्टेबलों ने अपने-अपने क्षेत्र में आमजन के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए पुलिस और जनता के बीच सहयोग एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया।
बिना हेलमेट चालकों को राखी बांधकर दिया भावनात्मक संदेश
रक्षाबंधन के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अनूठा संदेश भी दिया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क पर सुरक्षित रहना केवल स्वयं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति भी जिम्मेदारी है।
महिला पुलिसकर्मियों ने भी बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को राखी बांधकर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। राखी के माध्यम से वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि ‘आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।’
चौरासी थाने में बालिकाओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
चौरासी थाने में रक्षाबंधन का पर्व विशेष आत्मीयता के साथ मनाया गया। क्षेत्र की स्कूल की बालिकाएं थाने पहुंचीं और थानाधिकारी रतनलाल जटिया सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसी तरह धंबोला और कुआं थाना क्षेत्रों में भी स्कूल की बालिकाओं ने पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं एवं आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता का संदेश दिया।
पुलिस-जन संवाद को मिली नई मजबूती
डूंगरपुर पुलिस की इस पहल ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जनसहभागिता से जोड़ दिया। पुलिसकर्मियों के आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीयता से संवाद करने से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं अपनत्व की भावना को मजबूती मिली।
पुलिस ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा में आमजन के साथ खड़ी रहने वाली संस्था है। वहीं नागरिकों की भी कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
रक्षाबंधन पर पुलिस की इस पहल का संदेश रहा कि राखी का धागा सिर्फ रिश्ता नहीं जोड़ता, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाता है। एक छोटी-सी राखी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने और अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर लौटने का संदेश दिया गया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।
    4
    राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की जांच की मांग, सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीएपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला सदस्य विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विपिन रोत सहित ने बताया कि मौके पर सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही कपची व अन्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आया। निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों को धूल प्रदूषण की परेशानी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं हुआ तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से क्रेशर प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधान, खनन एवं परिवहन दस्तावेजों तथा सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। साथ ही निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर क्रेशर प्लांट और सड़क निर्माण स्थल का निष्पक्ष निरीक्षण करे। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। विपिन रोत, जेठौला मंडल अध्यक्ष भरत पगी, प्रकाश बरांडा, वीरेंद्र ननोमा, किशोर ननोमा सहित ग्रामीणो ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏 समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏
    1
    समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया  🙏🙏
समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया  🙏🙏
    user_समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    Teacher सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा कस्बे में सजा राखियों, मिठाईयो का बाजार, रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही सिमलवाड़ा कस्बे के बाजार में रौनक बढ़ गई है। आमजन के साथ व्यापारियों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे के बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सजाए गए हैं। साथ ही मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी भी दुकानों पर उपलब्ध है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें स्टोन, मोती, रेशम, पन्नी राखी, जुड़ा राखी और कपल राखी सहित कई आकर्षक वैरायटी शामिल हैं। व्यापारियों के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
    2
    सीमलवाड़ा कस्बे में सजा राखियों, मिठाईयो का बाजार, रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह
सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही सिमलवाड़ा कस्बे के बाजार में रौनक बढ़ गई है। आमजन के साथ व्यापारियों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे के बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सजाए गए हैं। साथ ही मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी भी दुकानों पर उपलब्ध है।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें स्टोन, मोती, रेशम, पन्नी राखी, जुड़ा राखी और कपल राखी सहित कई आकर्षक वैरायटी शामिल हैं।
व्यापारियों के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार 1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पुलिस कर रही हे गहन पूछताछ ब्रेकिंग न्यूज चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार 1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी हर खबर वागड़ न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ न्यूज कुआं । डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई करीब 1.50 किलो चांदी के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे। इसके बाद वे दोबारा दुकान पर आए और मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान दुकान संचालक अन्य ग्राहकों में व्यस्त था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के बाद गोविंद और अशोक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। चितरी थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के शेष माल की बरामदगी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। हर खबर वागड़ न्यूज चैनल को फॉलो करे लाइक करे इस खबर को लेकर आपका क्या कहना हे कमेंट्स जरूर करे
    3
    चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पुलिस कर रही हे गहन  पूछताछ 

ब्रेकिंग न्यूज 
चितरी थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मे चोरी का किया खुलासा, दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार
1.50 किलो चांदी चोरी मामले में कार्रवाई, आरोपियों से पूछताछ जारी
हर खबर वागड़ न्यूज़ 
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं 
हर खबर वागड़ न्यूज कुआं ।
डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई करीब 1.50 किलो चांदी के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश के बाद कार्रवाई की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे। इसके बाद वे दोबारा दुकान पर आए और मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान दुकान संचालक अन्य ग्राहकों में व्यस्त था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के बाद गोविंद और अशोक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
चितरी थाना पुलिस द्वारा मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के शेष माल की बरामदगी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
हर खबर वागड़ न्यूज चैनल को फॉलो करे
लाइक करे
इस खबर को लेकर आपका क्या कहना हे कमेंट्स जरूर करे
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।
    2
    सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
9636980959 
खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    34 min ago
  • रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
    1
    रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में

डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सीसीटीवी से खुला चांदी चोरी का राज, दो शातिर चोर गिरफ्तार ज्वेलरी दुकान से 1.50 किलो चांदी और पांच हजार रुपए चोरी का खुलासा, आरोपी गोविंद के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। पुलिस थाना चितरी क्षेत्र की ज्वेलरी दुकान से करीब 1.50 किलो चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपए नकद चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते और ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते थे। दुकान और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के बाद मौका मिलते ही जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद पिता नारायण हाडा मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा तथा अशोक पिता लाबु डामोर मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा शामिल हैं। आरोपी गोविंद के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार चितरी निवासी तुलसीलाल सोनी ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे ज्वेलरी व्यापारी दीपेश जैन सफाई के लिए चांदी के पांच हाकरी और एक हासली दुकान पर देकर गए थे। इनका वजन करीब 1.50 किलो था। जेवरात को थैली में रखकर दुकान के कपाट में रख दिया गया। करीब 10.50 बजे एक व्यक्ति कान की लवंग खरीदने आया। व्यापारी ने उसे सामान दिया। इसके बाद व्यापारी कुछ समय के लिए दुकान से बाहर चले गए। करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटे तो चांदी के जेवरात वाली थैली और करीब पांच हजार रुपए से भरा पर्स गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों के आने-जाने वाले संभावित मार्गों के कैमरों की फुटेज का भी बारीकी से अध्ययन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पुराने संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद गोविंद मीणा पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की तो उसने साथी अशोक डामोर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पहले रैकी, फिर चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते थे। ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते और इसी दौरान दुकान में रखे जेवरात तथा व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखते थे। मौका मिलने पर व्यापारी की नजर बचाकर जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। आरोपी गोविंद के खिलाफ 13 मामले पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट सहित संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। इनमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के विभिन्न थानों के मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में जिले की अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई गई है। पुलिस टीम ने ऐसे किया खुलासा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह तथा सागवाड़ा वृत्ताधिकारी हेरंब जोशी के निकट पर्यवेक्षण में चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालसिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजयसिंह थाना ओबरी, सहायक उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक रमण लाल, सहायक उपनिरीक्षक मान शंकर, सहायक उपनिरीक्षक गोविंदलाल, अरविन्द कुमार , विरेन्द्र सिंह , गजेन्द्र सिंह , लोकेन्द्रसिंह , कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल भावेश , कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल पुष्पराज सिंह , कांस्टेबल धवल, कांस्टेबल कृष्णार्जुन सिंह तथा साइबर सेल डूंगरपुर के कांस्टेबल राहुल और हंसराज शामिल रहे। विरेन्द्र सिंह और हरेन्द्र सिंह का सराहनीय कार्य चोरी की वारदात का खुलासा करने में कांस्टेबल विरेन्द्रसिंह और कांस्टेबल हरेन्द्रसिंह थाना चितरी की विशेष भूमिका रही। दोनों कांस्टेबलों ने लगातार सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा घटनास्थल से जुड़े विभिन्न मार्गों और स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया। तकनीकी पुलिस के सहयोग से संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तक पहुंचने में दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
    1
    सीसीटीवी से खुला चांदी चोरी का राज, दो शातिर चोर गिरफ्तार
ज्वेलरी दुकान से 1.50 किलो चांदी और पांच हजार रुपए चोरी का खुलासा, आरोपी गोविंद के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। पुलिस थाना चितरी क्षेत्र की ज्वेलरी दुकान से करीब 1.50 किलो चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपए नकद चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते और ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते थे। दुकान और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के बाद मौका मिलते ही जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद पिता नारायण हाडा मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा तथा अशोक पिता लाबु डामोर मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी मोरडी निचली, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा शामिल हैं। आरोपी गोविंद के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार चितरी निवासी तुलसीलाल सोनी ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे ज्वेलरी व्यापारी दीपेश जैन सफाई के लिए चांदी के पांच हाकरी और एक हासली दुकान पर देकर गए थे। इनका वजन करीब 1.50 किलो था। जेवरात को थैली में रखकर दुकान के कपाट में रख दिया गया। करीब 10.50 बजे एक व्यक्ति कान की लवंग खरीदने आया। व्यापारी ने उसे सामान दिया। इसके बाद व्यापारी कुछ समय के लिए दुकान से बाहर चले गए। करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटे तो चांदी के जेवरात वाली थैली और करीब पांच हजार रुपए से भरा पर्स गायब मिला।
सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों के आने-जाने वाले संभावित मार्गों के कैमरों की फुटेज का भी बारीकी से अध्ययन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और पुराने संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद गोविंद मीणा पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की तो उसने साथी अशोक डामोर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पहले रैकी, फिर चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ज्वेलरी दुकानों की रैकी करते थे। ग्राहक बनकर छोटे-मोटे सामान खरीदते और इसी दौरान दुकान में रखे जेवरात तथा व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखते थे। मौका मिलने पर व्यापारी की नजर बचाकर जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे।
आरोपी गोविंद के खिलाफ 13 मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट सहित संपत्ति संबंधी अपराधों के 13 प्रकरण पहले से दर्ज हैं। इनमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के विभिन्न थानों के मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में जिले की अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई गई है।
पुलिस टीम ने ऐसे किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह तथा सागवाड़ा वृत्ताधिकारी हेरंब जोशी के निकट पर्यवेक्षण में चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालसिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजयसिंह थाना ओबरी, सहायक उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक रमण लाल, सहायक उपनिरीक्षक मान शंकर, सहायक उपनिरीक्षक गोविंदलाल, अरविन्द कुमार ,  विरेन्द्र सिंह ,  गजेन्द्र सिंह ,  लोकेन्द्रसिंह , कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल भावेश , कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह , कांस्टेबल पुष्पराज सिंह , कांस्टेबल धवल, कांस्टेबल कृष्णार्जुन सिंह  तथा साइबर सेल डूंगरपुर के कांस्टेबल राहुल और हंसराज शामिल रहे।
विरेन्द्र सिंह और हरेन्द्र सिंह का सराहनीय कार्य
चोरी की वारदात का खुलासा करने में कांस्टेबल विरेन्द्रसिंह  और कांस्टेबल हरेन्द्रसिंह  थाना चितरी की विशेष भूमिका रही। दोनों कांस्टेबलों ने लगातार सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा घटनास्थल से जुड़े विभिन्न मार्गों और स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया। तकनीकी पुलिस के सहयोग से संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तक पहुंचने में दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.