logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस थाना मानटाउन व गंगापुर डीएसटी की कार्यवाही NDPS एक्ट में वांछित 10000 रुपये का ईनामी गिरफ्तार

15 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

पुलिस थाना मानटाउन व गंगापुर डीएसटी की कार्यवाही NDPS एक्ट में वांछित 10000 रुपये का ईनामी गिरफ्तार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • SP Sawaimadhopur गंगापुर सिटी के एसडीएम कोर्ट के मेन गेट पर मसाल का ज्वलनशील पदार्थ डाला और जमकर नारेबाजी की यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज द्वारा।
    1
    SP Sawaimadhopur गंगापुर सिटी के एसडीएम कोर्ट के मेन गेट पर मसाल का ज्वलनशील पदार्थ डाला और जमकर नारेबाजी की यूजीसी के खिलाफ स्वर्ण समाज द्वारा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • Post by Harry
    1
    Post by Harry
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी–सवाई माधोपुर सड़क मार्ग पर अमरगढ़ चौकी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गई। जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अध्यापक को एंबुलेंस से गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के सैनीपुरा निवासी 31 वर्षीय मदनलाल सैनी पुत्र गोपाल सैनी बामनवास उपखंड के बड़ीला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वे अमरगढ़ चौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद भोजन कर रात करीब आठ बजे वे बाइक से गंगापुर सिटी से बामनवास की ओर रवाना हुए। अमरगढ़ चौकी से कुछ दूरी आगे पहुंचते ही सामने से आ रही जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मदनलाल सैनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी–सवाई माधोपुर सड़क मार्ग पर अमरगढ़ चौकी के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गई। जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अध्यापक को एंबुलेंस से गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के सैनीपुरा निवासी 31 वर्षीय मदनलाल सैनी पुत्र गोपाल सैनी बामनवास उपखंड के बड़ीला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वे अमरगढ़ चौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद भोजन कर रात करीब आठ बजे वे बाइक से गंगापुर सिटी से बामनवास की ओर रवाना हुए।
अमरगढ़ चौकी से कुछ दूरी आगे पहुंचते ही सामने से आ रही जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मदनलाल सैनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव 2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल.. गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद । कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।
    4
    लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव
2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल..
गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित
वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान
एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद ।
कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • करौली में सुप्रसिद्ध जन जन के आराध्यदेव श्री राधा मदनमोहन मंदिर में फागोत्सव का आयोजन भक्तिभाव व हर्षा उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय व बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों देने सहित फूलों की होली व सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की। फाग उत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक रोहिणी देवी, नगर परिषद की पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा, एसपी लोकेश सोनवाल व भाजपा नेता सुशील शर्मा ने मदनमोहनजी की फोटो पर फसल बरसाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। उत्सव में स्थानीय होली गायकों ने पारंपरिक होली व फाग गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। आगरा से आई मंडली के साथ वृंदावन व मथुरा से पहुंचे कलाकारों ने श्रीकृष्ण, राधा व सखियों की सजीव झांकियां प्रस्तुत कर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। जिससे सभी को मिनी वृंदावन की आलौकिकता का अहसास हुआ। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते-नाचते नजर आए। श्रोताओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फाग उत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहि अतिथियों ने भी श्रोताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा मदन मोहन शयन भक्त मंडल द्वारा किया गया। होली सुनने व फाग उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजकों शिवजी प्रसाद शास्त्री, जयंत शर्मा व खेमचंद ने बताया कि सोमवार को मंदिर में प्रसादी व ठंडाई का वितरण किया जाएगा।
    1
    करौली में सुप्रसिद्ध जन जन के आराध्यदेव श्री राधा मदनमोहन मंदिर में फागोत्सव का आयोजन भक्तिभाव व हर्षा उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय व बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों देने सहित फूलों की होली व सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
फाग उत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक रोहिणी देवी, नगर परिषद की पूर्व सभापति डॉ. राजरानी शर्मा, एसपी लोकेश सोनवाल व भाजपा नेता सुशील शर्मा ने मदनमोहनजी की फोटो पर फसल बरसाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
उत्सव में स्थानीय होली गायकों ने पारंपरिक होली व फाग गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। आगरा से आई मंडली के साथ वृंदावन व मथुरा से पहुंचे कलाकारों ने श्रीकृष्ण, राधा व सखियों की सजीव झांकियां प्रस्तुत कर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। जिससे सभी को मिनी वृंदावन की आलौकिकता का अहसास हुआ। 
फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते-नाचते नजर आए। श्रोताओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फाग उत्सव की शुभकामनाएं दीं। वहि अतिथियों ने भी श्रोताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा मदन मोहन शयन भक्त मंडल द्वारा किया गया। होली सुनने व फाग उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
आयोजकों शिवजी प्रसाद शास्त्री, जयंत शर्मा व खेमचंद ने बताया कि सोमवार को मंदिर में प्रसादी व ठंडाई का वितरण किया जाएगा।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में यूजीसी के विरोध में स्वर्ण महापंचायत का आयोजन जिसमें स्वर्ण महापंचायत में बाहर के कई लोग प्रवक्ता पहुंचे जिसमें करणी सेना, विप्र सेना, अग्रवाल समाज के उपस्थित हुए
    3
    गंगापुर सिटी में यूजीसी के विरोध में स्वर्ण महापंचायत का आयोजन जिसमें स्वर्ण महापंचायत में बाहर के कई लोग प्रवक्ता पहुंचे जिसमें करणी सेना, विप्र सेना, अग्रवाल समाज के उपस्थित हुए
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी जिला अग्रवाल महिला संगठन द्वारा आयोजित फाग उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला संगठन की फाउंडर सदस्य श्रीमती राजेश गर्ग एवं श्रीमती पुष्पा गर्ग रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल एवं श्रीमती मिथिलेश गर्ग मित्तल द्वारा राधा-कृष्ण जी को गुलाल अर्पित कर तथा महाराजा अग्रसेन जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। यह आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला महामंत्री श्रीमती रजनी सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनीता पंसारी एवं हंस जिंदल को हास्य परंपरा के अंतर्गत मूर्ख अधिपति एवं मूर्ख आदिराज की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं राधा-कृष्ण स्वरूप में प्रियंका गर्ग एवं मिथिलेश गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। फागुन उत्सव के दौरान अंजू जिंदल, सुनीता सिंघल, संतोष गर्ग एवं सुनीता जी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित मातृशक्ति को भावविभोर कर दिया। उषा गुप्ता एंड पार्टी द्वारा लठमार होली की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह एवं रंगों की विशेष छटा बिखेरी। इस अवसर पर विशेष स्थिति के रूप में तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य, श्रीमती मिथिलेश मित्तल, श्रीमती मंजू गर्ग, महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, रीना खन्ना, उदय मोड़ अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला गुप्ता, मिर्जापुर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा गर्ग, जय सिंघल एवं उषा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में लगभग 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फाग उत्सव को यादगार
    1
    गंगापुर सिटी जिला अग्रवाल महिला संगठन द्वारा आयोजित फाग उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला संगठन की फाउंडर सदस्य श्रीमती राजेश गर्ग एवं श्रीमती पुष्पा गर्ग रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल एवं श्रीमती मिथिलेश गर्ग मित्तल द्वारा राधा-कृष्ण जी को गुलाल अर्पित कर तथा महाराजा अग्रसेन जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। यह आयोजन जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिला महामंत्री श्रीमती रजनी सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अनीता पंसारी एवं हंस जिंदल को हास्य परंपरा के अंतर्गत मूर्ख अधिपति एवं मूर्ख आदिराज की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं राधा-कृष्ण स्वरूप में प्रियंका गर्ग एवं मिथिलेश गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
फागुन उत्सव के दौरान अंजू जिंदल, सुनीता सिंघल, संतोष गर्ग एवं सुनीता जी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित मातृशक्ति को भावविभोर कर दिया। उषा गुप्ता एंड पार्टी द्वारा लठमार होली की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह एवं रंगों की विशेष छटा बिखेरी।
इस अवसर पर विशेष स्थिति के रूप में तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य, श्रीमती मिथिलेश मित्तल, श्रीमती मंजू गर्ग, महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, रीना खन्ना, उदय मोड़ अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला गुप्ता, मिर्जापुर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा गर्ग, जय सिंघल एवं उषा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में लगभग 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फाग उत्सव को यादगार
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • हिंडौन सिटी रेल्वे स्टेशन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोटा मंडल ने जागरूकता अभियान-3 के आयोजन के दौरान अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कोटा मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ओपी रावत, निरीक्षक प्रदीप तिवाड़ी व आरपीएफ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भियान के दौरान उपस्थित लोगों से रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकना, चेन पुलिंग पर अंकुश लगाना व रेलवे ट्रैक पर पशुओं के विचरण से होने वाली मौतों को रोकने जैसे विषयों पर जन सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि कोटा मंडल का विस्तार लगभग 1100 किलोमीटर क्षेत्र में है। पिछले वर्ष इस मंडल में चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की 22 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसके बाद चलाए गए जागरूकता अभियानों व जनप्रतिनिधियों व आमजन के सहयोग से इन घटनाओं पर काफी हद तक रोकथाम की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्थरबाजी की सामान्य घटनाएं कई बार बड़ी वारदातों में बदल सकती हैं, जिससे यात्रियों व रेलवे संपत्ति को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस अवसर पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, आरपीएफ से सहायक उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक अशोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
    1
    हिंडौन सिटी रेल्वे स्टेशन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोटा मंडल ने जागरूकता अभियान-3 के आयोजन के दौरान अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कोटा मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ओपी रावत, निरीक्षक प्रदीप तिवाड़ी व आरपीएफ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान भियान के दौरान उपस्थित लोगों से रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकना, चेन पुलिंग पर अंकुश लगाना व रेलवे ट्रैक पर पशुओं के विचरण से होने वाली मौतों को रोकने जैसे विषयों पर जन सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि कोटा मंडल का विस्तार लगभग 1100 किलोमीटर क्षेत्र में है। पिछले वर्ष इस मंडल में चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की 22 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसके बाद चलाए गए जागरूकता अभियानों व जनप्रतिनिधियों व आमजन के सहयोग से इन घटनाओं पर काफी हद तक रोकथाम की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि पत्थरबाजी की सामान्य घटनाएं कई बार बड़ी वारदातों में बदल सकती हैं, जिससे यात्रियों व रेलवे संपत्ति को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस अवसर पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। 
इस बैठक में स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, आरपीएफ से सहायक उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक अशोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.