logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 5 लोगों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जशपुर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 5 लोगों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ​जशपुरनगर, 31 जुलाई 2026 ​जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4) के प्रावधानों के तहत इन 5 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। ​अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू के अनुसार, जिन पांच प्रकरणों में मृतकों के वैध वारिसों को सहायता राशि स्वीकृत की गई है, उनका विवरण इस प्रकार है: ​मधुमक्खी के हमले से मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम टाकमुण्डा निवासी स्व. अमर साय की 9 सितम्बर 2025 को मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या बाई को 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। ​आग से झुलसने के कारण मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम बारो निवासी स्व. मनसुखनी बाई की 27 अप्रैल 2024 को आग में जलने से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इनके पिता श्री रामसाय राम को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। ​बिच्छू के काटने से मौत: तहसील बगीचा के ग्राम नटकेला निवासी स्व. आकृति पैंकरा की 14 अगस्त 2025 को बिच्छू के काटने से जान चली गई थी। इस मामले में मृतिका के माता-पिता (श्री बालमुकुन्द पैंकरा एवं श्रीमती कौशिल्या पैंकरा) को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ​डूबने से मौत: तहसील बगीचा के ग्राम बुटंगा निवासी स्व. हीरामुनी बाई की 30 जनवरी 2025 को स्टॉप डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता श्री शिवचरण राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। ​पेड़ की डाल गिरने से मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. सुखसागर यादव की 15 फरवरी 2025 को आंधी-तूफान के दौरान तेन्दू पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी श्रीमती दुती बाई को 4 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। ​त्वरित राहत पर प्रशासन का ज़ोर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल से विपत्ति के समय पीड़ित परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

11 hrs ago
user_Mayank sharma
Mayank sharma
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
3f5e9ea5-c376-4214-a719-973773ae485a

जशपुर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 5 लोगों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जशपुर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 5 लोगों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ​जशपुरनगर, 31 जुलाई 2026 ​जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4) के प्रावधानों के तहत इन 5 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। ​अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू के अनुसार, जिन पांच प्रकरणों में मृतकों के वैध वारिसों को सहायता राशि स्वीकृत की गई है, उनका विवरण इस प्रकार है: ​मधुमक्खी के हमले से मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम टाकमुण्डा निवासी स्व. अमर साय की 9 सितम्बर 2025 को मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या बाई को 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। ​आग से झुलसने के कारण मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम बारो निवासी स्व. मनसुखनी बाई की 27 अप्रैल 2024 को आग में जलने से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इनके पिता श्री रामसाय राम को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। ​बिच्छू के काटने से मौत: तहसील बगीचा के ग्राम नटकेला निवासी स्व. आकृति पैंकरा की 14 अगस्त 2025 को बिच्छू के काटने से जान चली गई थी। इस मामले में मृतिका के माता-पिता (श्री बालमुकुन्द पैंकरा एवं श्रीमती कौशिल्या पैंकरा) को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ​डूबने से मौत: तहसील बगीचा के ग्राम बुटंगा निवासी स्व. हीरामुनी बाई की 30 जनवरी 2025 को स्टॉप डेम के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता श्री शिवचरण राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। ​पेड़ की डाल गिरने से मौत: तहसील फरसाबहार के ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. सुखसागर यादव की 15 फरवरी 2025 को आंधी-तूफान के दौरान तेन्दू पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी श्रीमती दुती बाई को 4 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। ​त्वरित राहत पर प्रशासन का ज़ोर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल से विपत्ति के समय पीड़ित परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल मिला है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बच्चों पर मोबाइल फोन का गलत असर पड़ रहा है इस लिये अपने बच्चों को सावधान रखना चाहिए बच्चों को मोबाइल नही देना ओके
    1
    बच्चों पर मोबाइल फोन का गलत असर पड़ रहा है इस लिये अपने बच्चों को सावधान रखना चाहिए 
बच्चों को मोबाइल नही देना ओके
    user_Sanjay ram bhagat
    Sanjay ram bhagat
    Farmer फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork
    1
    सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर
🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया।
🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम।
#PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    38 min ago
  • शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    1
    शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल
ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    4
    shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat
shrawan ke first din  sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बाढ़ आपदा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महानदी तटवर्ती क्षेत्रों की वर्चुअल समीक्षा।
    1
    बाढ़ आपदा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की महानदी तटवर्ती क्षेत्रों की वर्चुअल समीक्षा।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 min ago
  • *ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार* 🚨 *कोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा* 🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों पर लगातार जारी है कार्रवाई* *31 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी अपराध के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस की सतर्क निगरानी और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर उसे दरोगापारा से दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां कार्यरत प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर मिलने पर जांच की गई, जिसमें सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया तथा संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ एवं प्रियंका गुप्ता के खातों का उपयोग कर कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। इस पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रस्तुत बिल-वाउचरों में अंकित वाहन नंबरों का सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से कराया गया। जांच में कई वाहन नंबर दोपहिया एवं छोटे निजी वाहनों के निकले, जिनका श्रीराम ट्रांसपोर्ट अथवा माल परिवहन कार्य से कोई संबंध नहीं था। वाहन स्वामियों ने भी पुलिस को स्पष्ट बताया कि उन्होंने कभी उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोई परिवहन कार्य नहीं किया। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार *आरोपी दीपक शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरोगापारा, रायगढ़* अपने मोहल्ले में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 29 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑपरेटर प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था और विभिन्न वाहन नंबरों का उपयोग कर भुगतान करवाता था। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों के खातों में राशि भेजी जाती थी, वे कमीशन काटकर शेष रकम वापस उसके और प्रकाश मिश्रा द्वारा बताए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं फोन-पे नंबरों पर ट्रांसफर कर देते थे। आरोपी के अनुसार करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी में से लगभग ₹16-17 लाख प्रकाश मिश्रा एवं दीपक प्रधान को दिए गए, जबकि उसे लगभग ₹15 लाख प्राप्त हुए, जिनमें से करीब ₹4 लाख उसने अपनी मां के इलाज में तथा शेष राशि घूमने-फिरने एवं व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, एएसआई कोसो सिंह, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *" फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत लगातार अभियान चला रही है। व्यापारियों और आम नागरिकों के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"*
    3
    *ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार*
🚨 *कोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा*
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों पर लगातार जारी है कार्रवाई*
*31 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी अपराध के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस की सतर्क निगरानी और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर उसे दरोगापारा से दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां कार्यरत प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर मिलने पर जांच की गई, जिसमें सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया तथा संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ एवं प्रियंका गुप्ता के खातों का उपयोग कर कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। इस पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्रस्तुत बिल-वाउचरों में अंकित वाहन नंबरों का सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से कराया गया। जांच में कई वाहन नंबर दोपहिया एवं छोटे निजी वाहनों के निकले, जिनका श्रीराम ट्रांसपोर्ट अथवा माल परिवहन कार्य से कोई संबंध नहीं था। वाहन स्वामियों ने भी पुलिस को स्पष्ट बताया कि उन्होंने कभी उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोई परिवहन कार्य नहीं किया।
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार *आरोपी दीपक शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरोगापारा, रायगढ़* अपने मोहल्ले में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 29 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑपरेटर प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था और विभिन्न वाहन नंबरों का उपयोग कर भुगतान करवाता था। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों के खातों में राशि भेजी जाती थी, वे कमीशन काटकर शेष रकम वापस उसके और प्रकाश मिश्रा द्वारा बताए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं फोन-पे नंबरों पर ट्रांसफर कर देते थे। आरोपी के अनुसार करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी में से लगभग ₹16-17 लाख प्रकाश मिश्रा एवं दीपक प्रधान को दिए गए, जबकि उसे लगभग ₹15 लाख प्राप्त हुए, जिनमें से करीब ₹4 लाख उसने अपनी मां के इलाज में तथा शेष राशि घूमने-फिरने एवं व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, एएसआई कोसो सिंह, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
👉🏻  *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
*" फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत लगातार अभियान चला रही है। व्यापारियों और आम नागरिकों के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.