बहराइच पुलिस की पहल: परिवार परामर्श केंद्र ने टूटने से बचाया परिवार, पति-पत्नी में कराया समझौता बहराइच। सामाजिक रिश्तों को बिखरने से बचाने और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बहराइच पुलिस लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय स्थित 'परिवार परामर्श केंद्र' ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आपसी कलह से जूझ रहे एक परिवार में सुलह कराई और उन्हें टूटने से बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद से परेशान शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के समक्ष सुलह-समझौते के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। निर्देश मिलने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद द्वितीय पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय बुलाया गया। केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काफी देर तक काउंसलिंग की और रिश्तों का महत्व समझाया। टीम की समझाइश और सार्थक प्रयासों का असर यह हुआ कि दोनों पक्ष पुरानी कड़वाहट भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करने और अपने पारिवारिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए खुशी-खुशी जीवन बिताने का वादा किया। काउंसलिंग के अंत में पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को आपस में बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की सलाह देकर सम्मानपूर्वक विदा किया। सुलह कराने वाली टीम: इस सराहनीय कार्य में परिवार परामर्श केंद्र की निम्नलिखित महिला पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा हे०म०का० संगीता म०आ० सविता मिश्रा म०आ० अनन्या सिंह म०आ० निशी त्रिवेदी

- बहराइच भाजपा मटेरा मण्डल द्वारा संतवा समय माता मंदिर समेत विभिन्न देवालयों में चला वृहद स्वच्छता अभियान बहराइच मण्डल मटेरा के अंतर्गत संतवा समय माता मंदिर, मटेरा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष कुश शुक्ला की अध्यक्षता में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर आलोक जिंदल, अम्बरीश मित्तल, मण्डल उपाध्यक्ष लीलाधर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, विक्की यादव, मनोज सिंह, आयुष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पंकज शर्मा, विकास गोयल, देवेंद्र वर्मा, शिव गोपाल, बृजलाल, केशव राम जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, शिवम जायसवाल, टाटा सिंह, माधुरी पांडेय और संदीप त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतवा समय माता मंदिर के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों—संतोषी माता मंदिर (मटेरा चौराहा), गुरुद्वारा (निहाल सिंह पुरवा), शिव मंदिर (विशुनपुर चकिया) एवं समय माता मंदिर (मटेरा) में भी स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।4
- “क्राइम ब्रांच सेक्टर-46 ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों को दबोचा।,, रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच”1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 285241.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 285241.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 131337 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 12073, सरयू बैराज से 4103 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.87 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।1
- लखनऊ-: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप,,,,घटना के बाद कार सवार मौके से फरार होने की बात सामने आई,,,,युवती के घायल होने की सूचना, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी,,,सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी,,,पुलिस कार और आरोपी की तलाश में जुटी, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लखनऊ-: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप,,,,घटना के बाद कार सवार मौके से फरार होने की बात सामने आई,,,,युवती के घायल होने की सूचना, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी,,,सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी,,,पुलिस कार और आरोपी की तलाश में जुटी, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- रुपईडीहा क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में चोरों का आतंक,,, रुपईडीहा क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में चोरों का आतंक नारायनापुर और कनाहरा मजरे में कई घरों को बनाया निशाना करीब पांच घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत चोर घरों से जेवरात, नकदी और सामान लेकर हुए फरार मेराज अली, आरिफ, जुबेर समेत कई घरों में चोरी की सूचना चोरी की वारदातों के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता ग्रामीणों ने पुलिस गश्त नियमित करने की उठाई मांग मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल1
- बहराइच वालों के लिए खास खबर | लंदन ब्रिज मेले में आ गई असली जलपरी!* बहराइच। अगर आपने जलपरी सिर्फ किस्से-कहानियों में सुनी है, तो अब अपनी आँखों से देख सकते हैं। बहराइच के लंदन ब्रिज मेले में आज से जलपरी ने अपना शो शुरू कर दिया है। 3 मिनट का ये जलपरी शो लोगों को दीवाना बना रहा है। मेले में जलपरी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। तो देर किस बात की, आज ही अपने परिवार के साथ पहुंचिए लंदन ब्रिज मेले में। मेले का पता - छावनी चौराहे से जीजीआईसी स्कूल, गेंद घर मैदान के सामने, भट्टू समोसे वाले के बगल में, बहराइच। रिपोर्टर नौशाद खान।1
- पहले गुरुग्राम, फिर नोएडा और अब लखनऊ! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है। हिट एंड रन का सिलसिला जारी? 📍लखनऊ1
- नेपालगंज में 51.540 ग्राम स्मैक फाउंटेन पेन से बरामद, तीन गिरफ्तार; भारतीय और नेपाली मुद्रा समेत दो बाइक जब्त नेपालगंज, बांके। नेपाल के बांके जिले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, शाखा कार्यालय नेपालगंज और इलाका प्रहरी कार्यालय कोहलपुर की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.540 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने 15 सितंबर 2026 को बांके के कोहलपुर नगरपालिका-10 क्षेत्र से प्रिन्स शाही समेत दो लोगों को 10.060 ग्राम खैरो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के दौरान नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आई। इसी प्रकार नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3 से एक अन्य व्यक्ति को 40.076 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद बरामद स्मैक की कुल मात्रा 51.540 ग्राम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में: प्रिन्स शाही (19 वर्ष) — वीरेन्द्रनगर नगरपालिका-3, सुर्खेत लाहुराम थारू (28 वर्ष) — राप्ती सोनारी गाउँपालिका-3, बांके मोहम्मद रहीम अंसारी (35 वर्ष) — नेपालगंज उपमहानगरपालिका-3, बांके1