logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने करीब 10 दिनों से तैयारियां शुरू कर दी थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ढाई हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस ने ड्रोन और अलग-अलग स्थानों पर तैनात टीमों के जरिए लगातार निगरानी रखी। अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह को लेकर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। राजवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी गई। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल और पुलिस टीमों की तैनाती की गई थी। पुलिस की टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान कई बच्चे भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गए। पुलिस टीम ने ऐसे बच्चों को सुरक्षित अपने पास रखा और अनाउंसमेंट सहित अन्य माध्यमों से उनके परिजनों की तलाश की। बाद में बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया गया। अनंत चतुर्दशी के पूरे आयोजन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और बिछड़े लोगों को उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की। Indore TV new 24x7

17 hrs ago
user_Imran Khan
Imran Khan
इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•

  • user_Manoj Chouhan
    Manoj Chouhan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश
    🤝
    16 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इन्दौर मे तर्पण का कार्य क्रम सामूहिक किया गागा छत्रियां इन्दौर इंदौर के कृष्णापुर की छतरियां पर तर्पण का कार्यक्रम किया गया हिंदू धर्म में पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति, शांति और उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए तर्पण किया जाता है।तर्पण क्यों किया जाता है मुख्य कारण:तृप्ति की संतुष्टि: 'तर्पण' शब्द 'तृप्' धातु से बना है, जिसका अर्थ है शांत या संतुष्ट करना। जल और काले तिल से पूर्वजों की भूख-प्यास शांत की जाती है।ऋण से मुक्ति: शास्त्रों के अनुसार, तर्पण करने से व्यक्ति अपने पितृ ऋण और पितृ दोष से मुक्त होता है। और आशीर्वाद और समृद्धि: मान्यता है कि तृप्त होकर पूर्वज अपने वंशजों को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।कृतज्ञता व्यक्त करना: यह उन पूर्वजों के प्रति सम्मान और आभार जताने का तरीका है, कुल मिलाकर आत्माओं के शांति के लिए तर्पण किया जाता है ताकि पूर्वजों के आत्मा को शांति मिले और उन्हें स्वर्ग लोक में अच्छी जगह मिले इसलिए तर्पण किया जाता है
    1
    इन्दौर मे तर्पण  का कार्य क्रम सामूहिक किया गागा
छत्रियां इन्दौर                                             इंदौर के  कृष्णापुर की छतरियां पर तर्पण का कार्यक्रम किया गया    हिंदू धर्म में पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति, शांति और उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए तर्पण किया जाता है।तर्पण क्यों किया जाता है मुख्य कारण:तृप्ति की संतुष्टि: 'तर्पण' शब्द 'तृप्' धातु से बना है, जिसका अर्थ है शांत या संतुष्ट करना। जल और काले तिल से पूर्वजों की भूख-प्यास शांत की जाती है।ऋण से मुक्ति: शास्त्रों के अनुसार, तर्पण करने से व्यक्ति अपने पितृ ऋण और पितृ दोष से मुक्त होता है। और आशीर्वाद और समृद्धि: मान्यता है कि तृप्त होकर पूर्वज अपने वंशजों को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।कृतज्ञता व्यक्त करना: यह उन पूर्वजों के प्रति सम्मान और आभार जताने का तरीका है, कुल मिलाकर आत्माओं के शांति के लिए तर्पण किया जाता है ताकि पूर्वजों के आत्मा को शांति मिले और उन्हें स्वर्ग लोक में अच्छी जगह मिले इसलिए तर्पण किया जाता है
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर आबकारी साउथ तुकोगंज में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी का शिकंजा 🔴 18 बोतल विदेशी मदिरा जब्त, कुल 13.5 BL शराब बरामद 🔴 वाहन सहित जब्त माल की कीमत करीब ₹1.15 लाख 🔴 दोपहिया वाहन MP 09 ZR 0524 से मिली शराब 🔴 आरोपी सचिन उर्फ सोनू गिरफ्तार 🔴 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई 🔴 प्रियंका रानी चौरसिया एवं टीम ने की कार्रवाई 🔴 रतन सिंह यादव और तुषार वर्मा का रहा सराहनीय योगदान
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर आबकारी

साउथ तुकोगंज में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी का शिकंजा

🔴 18 बोतल विदेशी मदिरा जब्त, कुल 13.5 BL शराब बरामद
🔴 वाहन सहित जब्त माल की कीमत करीब ₹1.15 लाख
🔴 दोपहिया वाहन MP 09 ZR 0524 से मिली शराब
🔴 आरोपी सचिन उर्फ सोनू गिरफ्तार
🔴 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज
🔴 कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
🔴 प्रियंका रानी चौरसिया एवं टीम ने की कार्रवाई
🔴 रतन सिंह यादव और तुषार वर्मा का रहा सराहनीय योगदान
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला। Indore TV news 24x7
    1
    इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
Indore TV news 24x7
    user_Imran Khan
    Imran Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुंदरकांड भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन इंदौर छोटा bangarda रोड स्थित सुंदरकांड, भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
    4
    सुंदरकांड भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन इंदौर छोटा bangarda रोड स्थित
सुंदरकांड, भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन
इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुंदरकांड, भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन,बाबा रामदेव मंदिर के पास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
    1
    सुंदरकांड, भजन व भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन,बाबा रामदेव मंदिर के पास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
इंदौर। छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास शनिवार शाम सुंदरकांड, भजन एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड पाठ और भजनों का श्रवण किया तथा प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
आयोजकों मुकेश प्रजापत एवं सुनीता गेहलोत ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के इंदौर शहर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’, बटेश्वर नाथ सिंह, मोहम्मद अली सिद्दीकी, जी.के. यादव, धीरज दूबे, मनोज हार्डिया, राकेश गुप्ता, रामकिशन मौर्या, सद्दाम मंसूरी, तौसीफ मुल्तानी, लालू यादव एवं अमन यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #इंदौर में गणेश जी का जुलूस धूमधाम से निकल गया और गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया गया
    1
    #इंदौर में गणेश जी का जुलूस धूमधाम से निकल गया और गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया गया
    user_CK NEWS
    CK NEWS
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे आरएसएस कार्यालय, वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात इंदौर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे आरएसएस कार्यालय, वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक आरएसएस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से करीब 20 मिनट तक चर्चा की। मुलाकात में किन विषयों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे आरएसएस कार्यालय, वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात
इंदौर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे आरएसएस कार्यालय, वरिष्ठ पदाधिकारियों से की मुलाकात
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक आरएसएस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से करीब 20 मिनट तक चर्चा की। मुलाकात में किन विषयों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इंदौर की झांकी में हाईटेक निगरानी: 55 संदिग्ध पकड़े, एफआरएस से छह की पहचान इंदौर की झांकी में हाईटेक निगरानी: 55 संदिग्ध पकड़े, एफआरएस से छह की पहचान एंकर: इंदौर के पारंपरिक झांकी चल समारोह में नौ किलोमीटर लंबे मार्ग की सुरक्षा के लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले 55 लोगों को पकड़कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, फेस रिकग्निशन सिस्टम यानी एफआरएस की मदद से छह लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। वीओ: लाखों दर्शकों की भीड़ के बीच पुलिस ने इस बार तकनीक की मदद से निगरानी की। एफआरएस सिस्टम में दो हजार से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की तस्वीरें अपलोड की गई थीं। क्राइम ब्रांच के 133 पुलिसकर्मियों ने करीब एक हजार लोगों की जांच की। सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। पुलिस के झांकी लाइव पोर्टल पर 18 हजार से अधिक बार जानकारी खोजी गई। भीड़ में बिछड़े बच्चों को तलाशकर उनके परिजनों से भी मिलवाया गया। बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर वीओ: पुलिस के अनुसार, प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया गया था और दस स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। समारोह के दौरान कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई। नियमों का पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन अखाड़ों को भी चुना गया है। पुलिस के मुताबिक, छह निर्णायकों ने इनका चयन किया है। सोमवार को इन्हें क्रमशः 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।
    1
    इंदौर की झांकी में हाईटेक निगरानी: 55 संदिग्ध पकड़े, एफआरएस से छह की पहचान
इंदौर की झांकी में हाईटेक निगरानी: 55 संदिग्ध पकड़े, एफआरएस से छह की पहचान
एंकर: इंदौर के पारंपरिक झांकी चल समारोह में नौ किलोमीटर लंबे मार्ग की सुरक्षा के लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले 55 लोगों को पकड़कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, फेस रिकग्निशन सिस्टम यानी एफआरएस की मदद से छह लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया।
वीओ: लाखों दर्शकों की भीड़ के बीच पुलिस ने इस बार तकनीक की मदद से निगरानी की। एफआरएस सिस्टम में दो हजार से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की तस्वीरें अपलोड की गई थीं। क्राइम ब्रांच के 133 पुलिसकर्मियों ने करीब एक हजार लोगों की जांच की। सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। पुलिस के झांकी लाइव पोर्टल पर 18 हजार से अधिक बार जानकारी खोजी गई। भीड़ में बिछड़े बच्चों को तलाशकर उनके परिजनों से भी मिलवाया गया।
बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
वीओ: पुलिस के अनुसार, प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल लगाया गया था और दस स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। समारोह के दौरान कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई। नियमों का पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन अखाड़ों को भी चुना गया है। पुलिस के मुताबिक, छह निर्णायकों ने इनका चयन किया है। सोमवार को इन्हें क्रमशः 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.