logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावित वार्डों का जायजा लेने कलेक्टर अमित कुमार व एसपी मयंक गुर्जर पहुंचे कोंटा अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित वार्डों का जायजा लेने कलेक्टर अमित कुमार व एसपी मयंक गुर्जर पहुंचे कोंटा अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। सुकमा।इसके बाद एसडीएम कार्यालय में एसडीआरएफ एवं प्रशासनिककोंटा- अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लगातार हालात पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *इस दौरान एसडीएम सुमित ध्रुव, एसडीओपी प्रशांत देवांगन, सीएमओ जमन साहू, जनपद सीईओ गौतम धीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।*

8 hrs ago
user_Shnakar kumar miahra
Shnakar kumar miahra
Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
29239c91-9da3-489c-884f-6e2348469324

बाढ़ प्रभावित वार्डों का जायजा लेने कलेक्टर अमित कुमार व एसपी मयंक गुर्जर पहुंचे कोंटा अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित वार्डों का जायजा लेने कलेक्टर अमित कुमार व एसपी मयंक गुर्जर पहुंचे कोंटा अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। सुकमा।इसके बाद एसडीएम कार्यालय में एसडीआरएफ एवं प्रशासनिककोंटा- अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लगातार हालात पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *इस दौरान एसडीएम सुमित ध्रुव, एसडीओपी प्रशांत देवांगन, सीएमओ जमन साहू, जनपद सीईओ गौतम धीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।*

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रक्षित केंद्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन, लगभग 100 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोण्डागांव अनुविभाग स्तर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    1
    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रक्षित केंद्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन, लगभग 100 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोण्डागांव अनुविभाग स्तर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
    1
    कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा"
लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त मुख्य बिंदु ▪️ *थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।* ▪️ *गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।* ▪️ *तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।* संक्षिप्त विवरण : ऑनलाइन सट्टा, साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 में धारा 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में पूर्व में ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल बैंक खातों से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रेल एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गठित विशेष पुलिस टीम को बिहार राज्य के पटना रवाना किया गया। तकनीकी निगरानी एवं स्थानीय स्तर पर सतत सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने पटना स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया। पूछताछ एवं प्रारंभिक तकनीकी जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़कर अवैध सट्टा संचालित करते थे। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे लूडो, कैसीनो, एविएटर (Aviator), फुटबॉल बेटिंग सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे। हार-जीत की राशि का लेन-देन विभिन्न नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से कराया जाता था। आरोपी लगातार बैंक खाते बदलते हुए डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर अवैध कमाई करते थे ताकि वित्तीय ट्रांजेक्शन को छिपाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया जाता था। जब्त डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। घटना स्थल : पटना, बिहार स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट (किराये का आवास), जहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी का नाम : 1. आफताब अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहमदनगर कैंप-2, रजा जामा मस्जिद के पास, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग। 2. दानिश खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। जप्त सामग्री : 1. 14 नग मोबाइल फोन 2. 14 नग एटीएम कार्ड 3. 11 बैंक पासबुक 4. ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं सतत विवेचना के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर बिहार राज्य में सफल कार्रवाई की गई। प्रकरण में थाना खुर्सीपार की विवेचना टीम एवं साइबर तकनीकी सहयोगी टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    1
    दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त
मुख्य बिंदु
▪️ *थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।*
▪️ *गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।*
▪️ *तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।*
संक्षिप्त विवरण :
ऑनलाइन सट्टा, साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 में धारा 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण में पूर्व में ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल बैंक खातों से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रेल एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में गठित विशेष पुलिस टीम को बिहार राज्य के पटना रवाना किया गया। तकनीकी निगरानी एवं स्थानीय स्तर पर सतत सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने पटना स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ एवं प्रारंभिक तकनीकी जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़कर अवैध सट्टा संचालित करते थे।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे लूडो, कैसीनो, एविएटर (Aviator), फुटबॉल बेटिंग सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे। हार-जीत की राशि का लेन-देन विभिन्न नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से कराया जाता था। आरोपी लगातार बैंक खाते बदलते हुए डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर अवैध कमाई करते थे ताकि वित्तीय ट्रांजेक्शन को छिपाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया जाता था। जब्त डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
घटना स्थल :
पटना, बिहार स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट (किराये का आवास), जहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था।
आरोपी का नाम :
1. आफताब अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहमदनगर कैंप-2, रजा जामा मस्जिद के पास, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. दानिश खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया गया।
जप्त सामग्री :
1. 14 नग मोबाइल फोन
2. 14 नग एटीएम कार्ड
3. 11 बैंक पासबुक
4. ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं सतत विवेचना के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर बिहार राज्य में सफल कार्रवाई की गई। प्रकरण में थाना खुर्सीपार की विवेचना टीम एवं साइबर तकनीकी सहयोगी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से अनाचार, कोण्डागांव के न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 वर्ष जेल की सजा जिला न्यायालय कोण्डागांव के अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित (पॉक्सो) न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम न्यायालय ने 4 वर्षीय मासूम से अनाचार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था, जिसमें न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।
    1
    चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से अनाचार, कोण्डागांव के न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 वर्ष जेल की सजा
जिला न्यायालय कोण्डागांव के अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित (पॉक्सो) न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम न्यायालय ने 4 वर्षीय मासूम से अनाचार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था, जिसमें न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा"
लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 30 जुलाई दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेहत्तर पटेल उर्फ गोलू , पिता धनीराम पटेल,30 वर्ष निवासी खपरापारा, को गिरफ्तार किया। डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में खपरापारा में दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये नगद राशि बरामद हुई। जप्त मशरूका की कुल कीमत 500 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।
    1
    30 जुलाई दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेहत्तर पटेल उर्फ गोलू , पिता धनीराम पटेल,30 वर्ष
निवासी खपरापारा, को गिरफ्तार किया। डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में खपरापारा में दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये नगद राशि बरामद हुई। जप्त मशरूका की कुल कीमत 500 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    1
    कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    user_Rijent giri
    Rijent giri
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.