गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज पर रहेगी पाबंदी कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज पर रहेगी पाबंदी कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव
बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि
निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
- उत्तर बंगलिया में टावरों का मकड़जाल! जनता बोली- "क्या कबूतरों को चलाना है 5G?" डिस्क्रिप्शन (Description): इतार्सी के वार्ड 8 (उत्तर बंगलिया) में 100 फीट के दायरे में तीसरे मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बिना स्थल निरीक्षण और जनसुनवाई के अनुमति मिलने से गुस्साए रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान और पार्षद ज्योति बाबरिया के समर्थन में जनता ने काम तत्काल रोकने और EMF रेडिएशन टेस्ट की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर मामला अदालत ले जाने की चेतावनी दी गई है। हैशटैग (Hashtags): #Itarsi #Narmadapuram #CMHelpline #ItarsiNews #UttarBangaliya #LocalUpdates #TowerIssue उत्तर बंगलिया में टावरों का मकड़जाल! जनता बोली- "क्या कबूतरों को चलाना है 5G?" डिस्क्रिप्शन (Description): इतार्सी के वार्ड 8 (उत्तर बंगलिया) में 100 फीट के दायरे में तीसरे मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बिना स्थल निरीक्षण और जनसुनवाई के अनुमति मिलने से गुस्साए रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान और पार्षद ज्योति बाबरिया के समर्थन में जनता ने काम तत्काल रोकने और EMF रेडिएशन टेस्ट की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर मामला अदालत ले जाने की चेतावनी दी गई है। हैशटैग (Hashtags): #Itarsi #Narmadapuram #CMHelpline #ItarsiNews #UttarBangaliya #LocalUpdates #TowerIssue1
- *AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे को लेकर सियासी बहस तेज* AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे के पहले ही प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है ओवैसी के दौरे और उनके बयानों को लेकर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि कमेटी किसी भी राजनीतिक दल का विरोध नहीं करती कमेटी का कहना है कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। हम सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान करते हैं। चाहे कोई भी पार्टी हो, सभी को अपने विचार जनता के सामने रखने का अधिकार है हालांकि कमेटी ने सभी राजनीतिक नेताओं और वक्ताओं से एक अहम अपील जरूर की है। कमेटी का कहना है कि सार्वजनिक मंचों से बयान देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर किया जाना चाहिए, क्योंकि नेताओं के बयान का सीधा असर समाज और शहर के माहौल पर पड़ता है कमेटी ने कहा कि चाहे असदुद्दीन ओवैसी साहब हों या कोई और राजनीतिक नेता, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन ऐसा कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए जिससे भोपाल के शांतिपूर्ण माहौल पर असर पड़े या किसी समाज की भावनाएं आहत हों ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा कि भोपाल हमेशा से आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द के लिए जाना जाता है और इस माहौल को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल हरदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीशा बंदी शिवनारायण टॉक प्रजापति का स्वर्गवास हरदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मिशा बंदी शिवनारायण टांक प्रजापति का स्वर्गवास मध्य प्रदेश शासन की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में श्रद्धांजलि अर्पित की गई समस्त नगर वासियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जुलूस के रूप में बैंड बाजों के साथ विश्राम घाट की ओर रवाना जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- पिपरिया के शोभापुर रोड पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी, वीडियो हुआ वायरल पिपरिया। शोभापुर रोड स्थित मड़िया के पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद घटना की जांच और वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।1
- शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए । मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है । ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए । फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है । अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।4
- रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी कर 10 हजार लूटे, CCTV में कैद आरोपी रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी कर 10 हजार लूटे, CCTV में कैद आरोपी1
- इटारसी में सड़क या वाटर पार्क? नगरपालिका के कारनामों पर कांग्रेस का करारा तमाचा! Description: भली-चंगी सड़कों पर डामर का ऐसा लेप पोता कि पहली बरसात में ही डामर गायब और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब इस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठा दिए हैं कि आखिर अच्छी सड़कों को बिगाड़ने का यह कौन सा तरीका है? देखिए इटारसी अपडेट की यह खास रिपोर्ट। Hashtags: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MPNews #RoadProtest #LocalNews इटारसी में सड़क या वाटर पार्क? नगरपालिका के कारनामों पर कांग्रेस का करारा तमाचा! Description: भली-चंगी सड़कों पर डामर का ऐसा लेप पोता कि पहली बरसात में ही डामर गायब और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब इस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठा दिए हैं कि आखिर अच्छी सड़कों को बिगाड़ने का यह कौन सा तरीका है? देखिए इटारसी अपडेट की यह खास रिपोर्ट। Hashtags: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MPNews #RoadProtest #LocalNews1
- पिपरिया में हनुमान मंदिर के ताले टूटे, चांदी का छत्र-मुकुट चोरी “रात के अंधेरे में मंदिर के ताले टूटे… सुबह जब पुजारी पहुंचे तो भगवान के आभूषण गायब मिले। पिपरिया के हनुमान मंदिर में चोरी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।”1
- राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रायसेन जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा के माना पेट्रोल पंप पर लूट, CCTV में कैद हुए एक्टिवा सवार 4 आरोपी1