विजयनगर पालिकाध्यक्ष की रेस चार फार्म, चार चेहरे... किसके सिर सजेगा ताज? विजयनगर पालिकाध्यक्ष की रेस चार फार्म, चार चेहरे... किसके सिर सजेगा ताज? भाजपा में शमिष्ठा जैन, हेमलता मेहता और अनीता मेवाड़ा के नाम चर्चा में, कांग्रेस ने निकिता भाटी पर लगाया दांव — छह निर्दलीयों के हाथ में निर्णायक चाबी कल भी लिए और जमा किए जा सकेंगे फार्म विजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर विजयनगर की सियासत मंगलवार को अचानक गरमा गई। अध्यक्ष पद के लिए चार अलग-अलग फार्म लिए जाने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में दावेदारों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों के अनुसार इन चार फार्म के पीछे चार चेहरे सामने आ रहे हैं। इनमें भाजपा से शमिष्ठा जैन, हेमलता मेहता और निवर्तमान चेयरमैन अनीता मेवाड़ा के नाम चर्चा में हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से निकिता भाटी का नाम सामने आ रहा है। भाजपा में तीन नाम, कांग्रेस का एक ही दांव अध्यक्ष पद की रेस में भाजपा के तीन नाम सामने आने से पार्टी के भीतर की सियासी तस्वीर भी दिलचस्प हो गई है। शमिष्ठा जैन, हेमलता मेहता और निवर्तमान चेयरमैन अनीता मेवाड़ा में से पार्टी किस चेहरे पर अंतिम मुहर लगाती है, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। तीन नामों की चर्चा ने भाजपा की अंदरूनी रणनीति और संभावित समीकरणों को लेकर कयास तेज कर दिए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने फिलहाल एक ही नाम पर दांव खेलता नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से एकमात्र फार्म लिए जाने की खबर के बाद निकिता भाटी की दावेदारी खास तौर पर चर्चा में आ गई है। निकिता भाटी नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन सहदेव सिंह कुशवाहा की पुत्रवधू हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह दांव केवल एक नाम तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे स्थानीय राजनीतिक रिश्तों और पुराने सियासी संपर्कों का गणित भी देखा जा रहा है। भाजपा के तीन चेहरे बनाम कांग्रेस की निकिता विजयनगर की अध्यक्ष पद की लड़ाई अब महज पार्टी सिंबल की लड़ाई नहीं रह गई है। भाजपा के पास 19 पार्षदों का संख्या बल है और उसके सामने तीन संभावित चेहरों में से एक का चयन करने की चुनौती है। कांग्रेस के पास 15 पार्षद हैं, लेकिन उसने फिलहाल निकिता भाटी को आगे कर अपनी रणनीति स्पष्ट करने का संकेत दिया है। यानी एक तरफ भाजपा में तीन दावेदारों में से एक को चुनने की मशक्कत, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से निकिता भाटी के रूप में एक चेहरे पर फोकस—अध्यक्ष पद की सियासत इसी अंतर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। 19-15 का गणित और छह की चाबी विजयनगर पालिका में भाजपा के 19, कांग्रेस के 15 और छह निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। संख्या बल में भाजपा स्पष्ट रूप से आगे है, लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव में छह निर्दलीय पार्षदों की भूमिका को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। यहीं से मुकाबला दिलचस्प होता है। भाजपा को जहां अपने 19 पार्षदों को एकजुट रखने के साथ संभावित असंतोष से निपटना होगा, वहीं कांग्रेस की नजर भाजपा के भीतर के असंतुष्टों और निर्दलीयों पर भी हो सकती है। एक तरफ भाजपा के तीन चेहरे, दूसरी तरफ कांग्रेस की अकेली दावेदार निकिता भाटी। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि किस पार्टी का पलड़ा भारी है, बल्कि यह भी है कि कौन अपने खेमे को एकजुट रख पाता है और छह निर्दलीयों की चाबी किसके हाथ लगती है। कल फार्म लिए और जमा किए जाने की प्रक्रिया जारी रहने से तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल विजयनगर की सियासत में चार फार्म ने चार नामों को चर्चा में ला दिया है—लेकिन पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर अंतिम बैठने वाला चेहरा अभी पर्दे के पीछे है।

- Post by अब्दुल सत्तार3
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer दूसरे राउंड में कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंच शपथ लेने दैनिक न्यूज़ अजमेर1
- अजमेर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी! ₹70 हजार तक की नकदी पार, CCTV में कैद हुआ चोर अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹1600 नकद और मिट्टी के गुल्लक में जमा करीब ₹60 से ₹70 हजार की रकम चोरी कर ली। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प पर जनता की मुहर है। हमारी सरकार शहरी विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं, सुदृढ़ आधारभूत ढांचे और पारदर्शी सुशासन के माध्यम से शहरों के सर्वांगीण विकास को नई गति दे रही है। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार! भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई! #सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान #कोने_कोने_में_भाजपा1
- 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ अजमेर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत। #Ajmer #AjmerNews #Rain #बारिश #मूसलाधारबारिश #मौसम #Rajasthan1
- नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा1
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना’ के ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी का हार्दिक आभार! राजस्थान सहित 6 राज्यों के लिए यह परियोजना जल को विकास की नई धारा से जोड़ते हुए भविष्य की जल-सुरक्षा को मजबूत करेगी।1