Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mr Riyaz Jp char log kya bolate Hain
Mr Riyaz Jp
Mr Riyaz Jp char log kya bolate Hain
More news from Jharkhand and nearby areas
- धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, ICU के बाहर चिपकाया गया धमकी भरा पत्र।1
- निरसा क्षेत्र में गोपीनाथपुर कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 19 मजदूर पिछले करीब एक महीने से धरना पर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, GCPL कंपनी में आउटसोर्सिंग के आधार पर कार्यरत इन 19 मजदूरों को करीब दो महीने पहले काम से हटा दिया गया था, जिसके बाद से मजदूरों में आक्रोश है। इस पूरे मामले पर जब जनता मजदूर संघ, मुग्मा एरिया के सचिव मनोज सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि दो महीने पहले कंपनी प्रबंधन ने 19 मजदूरों को काम से बैठा दिया। यूनियन की ओर से इन मजदूरों को दोबारा काम पर रखने के लिए कई बार बातचीत की गई, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें वापस काम पर नहीं रखा। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में सभी 19 मजदूर पिछले एक महीने से गोपीनाथपुर कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं और अपनी बहाली की मांग कर रहे हैं। वहीं, जब इस मुद्दे पर कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मीडिया को बताया कि इस संबंध में जीसी पीएल के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही ऊपर से निर्देश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मजदूरों का धरना जारी है और सभी की नजरें कंपनी प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।5
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत नीचे बेलडांगा गांव में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी तथा जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- छाताबाद में वार्ड-2 के पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान ने किया धूमधाम से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन1
- धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाघमारा क्षेत्र का दौरा किया एवं बाघमारा की जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव से औपचारिक मुलाकात की उनके साथ उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद थे1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निकाय चुनाव के संचालन को लेकर निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन था, जिसके साथ ही प्रशिक्षण के पहले चरण का समापन हो गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, जिन पर आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को बैलट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया, मतपत्र की वैधता, मतदान केंद्रों पर पालन की जाने वाली सावधानियां तथा चुनावी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने कर्मियों को बताया कि मतदान के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए प्रत्येक चरण में सतर्कता और नियमों का पालन आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में चुनाव कर्मियों ने भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी कराया. प्रशिक्षकों ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण का दूसरा चरण 14 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें शेष कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और पहले चरण में दी गई जानकारियों का पुनरावलोकन भी किया जाएगा.1
- निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में मंगलवार की दोपहर 1 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा के तमाम ट्रेड यूनियन के द्वारा एक सभा का किया गया आयोजन. इस सभा आयोजन में निरसा विधायक अनूप चटर्जी शामिल हुए। निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र G C P L गोपीनाथपुर कोलियरी में संयुक्त मोर्चा के तमाम यूनियन नेता समर्थन में आगाम 12 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने को लेकर आम सभा किया गया है। चार लेबर कोड वापस लो। कोयला उद्योग का निजीकरण करना बंद करे। वहीं संयुक्त मोर्चा के तमाम यूनियन नेता मंच पर उपस्थित थे. मनोज सिंह, अगम राम, अमित मुखर्जी, नागेंद्र सिंह, शशि भूषण तिवारी आदि उपस्थित थे।1
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के गोपीनाथपुर कोलियरी में गोपीनाथपुर कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 19 मजदूर पिछले करीब एक महीने से धरना पर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जीसीपीएल कंपनी में आउटसोर्सिंग के आधार पर कार्यरत इन 19 मजदूरों को करीब दो महीने पहले काम से हटा दिया गया था, जिसके बाद से मजदूरों में आक्रोश है।2
- गर्भवती महिला और बच्चों से मारपीट का आरोप, सरायढेला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल1