नशे के सौदागरों पर फलोदी पुलिस का बड़ा प्रहार, 1 किलो से अधिक अफीम बरामद 5 लाख की अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, हैरियर वाहन भी फलोदी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना फलोदी की संयुक्त कार्रवाई में 1.021 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम एवं जिला स्पेशल टीम प्रभारी गोरधनराम एएसआई के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 30 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सरहद खिचन में नाकाबंदी के दौरान एक हैरियर वाहन को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर वाहन में 1.021 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी भजनलाल पुत्र बिरबलराम विश्नोई निवासी तालरिया पुलिस थाना नोख, जिला फलोदी को गिरफ्तार कर लिया तथा परिवहन में प्रयुक्त हैरियर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना फलोदी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अफीम की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

- Post by Sachin vyas1
- गुब्बा खाई वालों के हौसले बुलंद। जोधपुर पुलिस कप्तान शरद कविराज के सख्त सख्त निर्देशों के बावजूद जोधपुर शहर में गुंबा खाई वालों के हौसले बुलंद है जोधपुर शहर के पर कोने में गुब्बा खाई वालों के एडे चल रहे हैं ऐसा नहीं है कि पुलिस हर जगह रेड नहीं दे रही है। लेकिन फिर भी खाईवाल अपनी सेटिंग की बीन बजाई लेते हैं। हमारे समाचार पत्र की टीम ने देखा कि भीतरी शहर के फ़तेसागर के पास जैन मंदिर के पास टैक्सी में गुब्बा खाईवाल अपना जुगाड़ लगा बैठा है वहां के लोगों की शिकायत पर हमारी टीम ने एक स्टिंग कर के वहां का वीडियो बनाया जो यह साफ साबित करता है कि खाईवाल के हौसले कितने बुलंद है। देखिए इस वीडियो में किस प्रकार अपना जुगाड़ लगा बैठा है। हमारे समाचार पत्र के संवाददाता ने पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं श्रीमान पुलिस कप्तान साहब ध्यान दें नियमों के अनु पालना यहां पर भी लागू हो।1
- जिला पुलिसअधीक्षक सतनामसिंह आईपीएस के निर्देशन एवं ब्रजराजसिंह चारण ASP फलौदी के सुपरविजन में श्री नगेंद्र सिंह आरपीएस सीओ लोहावट के निकट सुपरविजन में थाना लोहावट ने सराहनीय कार्यवाही कर लोहावट एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित की मय टीम ने बाइक चोरों का गिरोह पकड़ कर चोरी की 09 बाइक जब्त कर अर्जुन उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी रिडमल नगर लोहावट,कालू सिंह पुत्र मुल्तान सिंह राजपूत निवासी टेकरा PS बाप एवं लाला राम पुत्र बाबूराम मेघवाल निवासी ढढ़ू पीएस फलौदी इत्यादि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मूलाराम जाखड़ ओसियां जिला ब्यूरो चीफ, जोधपुर (भारत संवाद न्यूज नेटवर्क)1
- शिवाजीनगर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उससे पैसे ऐंठ लिए गए। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली और महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला को रोजगार दिलाने का लालच दिया और इसके बदले में उससे रकम वसूली। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो मामला विवाद में बदल गया।1
- बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब 6–7 दिन पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह सड़-गल चुका था। हैरानी की बात यह है कि मृतक के शरीर के कुछ अंग भी गायब पाए गए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। #BikanerNews #rajasthan #bikanerupdate #news #breakingnews1
- Post by SSSO News1
- Pbm हॉस्पिटल के गार्ड और न्यू सिक्योरटी कंपनी पण्याद्याय आमने सामने बात चीत करवाई #news #bikaner #media #news #live #pbm1
- *जोधपुर धींगा गँवर ब्रेकिंग न्यूज़ जोधपुर शहर के बाहर से आने वाले मनचलो वह हुड़दंग की खैर नहीं........ एक बार फिर धींगा गँवर उत्सव को लेकर महिलाओं ने किया आगाज महिला शक्ति हुई एक और प्रशासन से किया निवेदन की पिछली बार जिस तरह से व्यवस्थाएं थी चाक चौबंद उसी तरह एक बार फिर सभी महिलाएं एक होकर उत्सव को उत्सव की तरह ही मनाएंगे मेले का रूप देने का असफल प्रयास किसी को नहीं करने देंगे हम*1