*आप की पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत खोखर्रा गाव में लगी जन चौपाल।* आधुनिकता के इस दौर में समाज का बहुत बड़ा वर्ग आज भी पुलिस महकमे से भयभीत रहता है।इस भय व खौफ को समाप्त करने के धेय से रीवा आईजी गौरव राजपूत के द्वारा अनोखी पहल करते हुए आप की पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत गाव गाव में जन-चौपाल लगा ग्रामीणो को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।उसी आदेश का पालन करते हुए उंचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा व गाव के सरपंच रामभजन प्रजापति,सहायक उपनिरीक्षक शारदा शिवानी,प्रीतम सिंह की मौजूगदी में ग्राम पंचायत खोखर्रा में जन चौपाल लगा ग्रामीणो की सुनी गई समस्या।इस दौरान ग्रामीणो ने अपनी अपनी समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया।जन चौपाल शाम बजे 5:30 बजे तक निरन्तर चली। पति से तंग महिलाओं बेला बाई कोल शिविर में अपनी बात रखते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई,साथ ही सोखता टैंक से परेशान अच्छे लाल कुशवाहा के साथ अन्य ग्रामीणो ने रखी अपनी समस्या।महिलाओ ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए घर घर मे बिक रही अवैध शराब बिक्री बंद करवाने रखी अपनी बात। *पुलिस से मांगा गया रोजगार।* शिविर के दौरान मौजूद महिलाओ और बुजुर्गों ने पुलिस से रोजगार दिलाने का आवेदन सौपा।जिसे लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आप की नियमो के तहत हर तरह की कानूनी मदद कर सकती है।लेकिन रोजगार आप को अपने हुनर के हिसाब से ही मिल सकता है।पानी की समस्या को लेकर उन्हों ने गाव के सरपंच सचिव व पीएचई विभाग के अधिकारियो से की चर्चा।इस दौरान गाव के सरपंच रामभजन प्रजापति उपनिरीक्षक शारदा शिवानी,प्रीतम सिंह आरक्षक शैलेंद्र कुशवाहा,संतोष वर्मा,छोटे भैया सिंह,रंजना बहेलिया के साथ पंचायत के सचिव अनूप मल्लाह रहे मौजूद।

- सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12 बजे बारात के बीच से वाहन निकालने के विवाद में एक 24 वर्षीय युवक को कट्टे से गोली मार दी गई। घटना पतेरी स्थित क्रिस्टकुला चौराहे के पास की है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात महदेवा चौराहे के पास क्रिस्टकुला स्कूल से एक बारात मिलन मैरिज गार्डन की ओर जा रही थी। पूरी बारात सड़क के बीच में चल रही थी। इसी दौरान जवाहर निवासी राहुल उर्फ अनुराग द्विवेदी (24) अपने एक साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। अपने वाहन को निकालने के लिए राहुल ने बारातियों को किनारे हटने को कहा था।1
- *ग्राम पंचायत रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* *ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* मैहर।. पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग श्री गौरव राजपूत निर्देशन में अमदरा पुलिस द्वारा ग्राम रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप निरिक्षक टीकाराम कुर्मी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद बुनकर , अनिल सिंह, राजश्री नायडू , इंदू सिंह, सचिन बागरी, शामिल हुये इस अवसर पर समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । निरिक्षक टीकाराम कुर्मी द्वारा आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । आरक्षक अनिल सिंह ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान राजश्री नायडू , इंदू सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।2
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश दिल्ली का लाल किला1
- NH394
- मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 🚩जय श्री कृष्णा 🚩1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- सतना , मध्यप्रदेश व्याख्यान माला का आयोजन1
- *ताला थाना मे चलया गया जन चौपाल का जगह जगह पर किया गया कार्यक्रम* श्रीं मान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन रीवा श्रीं गौरव राजपूत साहब के निर्देशानुसार आपकी पुलिस आपके द्वार जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे गांजा कोरेक्स के दुष्प्रभाव एवं सूचना. सायबर अपराध महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई चौपाल मे शुश्री ख्याती मिश्रा अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन महेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला चौकी प्रभारी मुकुंदपुर लक्ष्मी कांत द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य नागरिक महिलाये एवं क्षात्र एवं बच्चे उपस्थित रहे1
- *मात्र 30 सेकेंड में बाइक चुरा ले गया चोर, रीवा में चोरों के हौसले बुलंद* *चोरी का मामला* रीवा जिला के समान थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक ने मात्र 30 सेकेंड में बाइक चुरा ली, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। *पीड़ित की शिकायत* ज्ञानेंद्र त्रिपाठी गुढ़ निवासी की बाइक चोरी हुई है। उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन उन्हें कल आने के लिए कहा गया। और *रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई गई* *सीसीटीवी फुटेज* चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक बाइक चुरा ले जाता दिख रहा है।1