गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जवान और एक युवक के बीच सड़क पर भिड़ंत वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जवान और एक युवक के बीच सड़क पर हुई तीखी नोकझोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक जवान और युवक के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। सोमवार की सुबह 8 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जांच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला गर्मा गया। वीडियो में ट्रैफिक जवान यह कहते नजर आ रहा है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहीं युवक का आरोप है कि ट्रैफिक जवान ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग ट्रैफिक जवान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

- हिन्दू महासम्मेलन को लेकर भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत, सनातनियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील। (निरसा)।आगामी हिन्दू महासम्मेलन को सफल बनाने तथा सनातन समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से तालडांगा स्थित करनी सेना कार्यालय से भव्य रथ भ्रमण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने किया। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान अखंड ज्योत स्थापित कर समाज की एकता, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रथ को रवाना किया गया। रथ के साथ मौजूद लोगों ने सनातन धर्म की एकता का संदेश देते हुए लोगों से हिन्दू महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।इस संबंध में जानकारी देते हुए करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री अमन सिंह ने बताया कि यह रथ भ्रमण 45 दिनों तक निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, गांवों और मोहल्लों में घूमेगा। रथ के माध्यम से घर-घर जाकर सनातन समाज के लोगों को एकजुट होने तथा हिन्दू महासम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि रथ भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इस पूरे अभियान के दौरान वे स्वयं रथ के साथ प्रवास पर रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क करेंगे। रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता, युवा तथा सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बाइट: अमन सिंह5
- निरसा क्षेत्र स्थित श्यामपुर-बी कोलियरी में चोरों द्वारा पावर केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया।1
- नयन मोदक की रिपोर्ट बिग ब्रेकिंग धनबाद धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ पिंस खान के दो गुर्गे पुलिस की इंकाउंटर से घायल होने की सुचना रांची स्थित एक रेस्टोरेंट में गोली बारी और धनबाद में इकबाल खान के ड्राइवर पर गोलीबारी में थे शामिल घायल गुर्गे भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के बंद चानक के पास सुबह लगभग 4 बजे हुई मुठभेड़, एसएसपी प्रभात कुमार भी मौके पर मौजूद धनबाद में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ | प्रिंस खान के 2 गुर्गे एनकाउंटर में घायल | सुबह 4 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग धनबाद एनकाउंटर LIVE: गैंगस्टर प्रिंस खान के 2 गुर्गे ढेर होने से बचे | पुलिस से मुठभेड़ में घायल1
- तेलमोचो पुल के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक दशचक्का ट्रक और हुण्डई क्रेटा कार (संख्या JH09V 0410) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के दो टायर घटनास्थल पर ही टूटकर अलग हो गए, वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार अजय कुमार तिवारी, जो बोकारो सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार धनबाद से बोकारो की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताते चले की भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती स्थित बंद चानक जंगल के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे पुलिस व अपराध कर्मियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान प्रिंस खान के तीन गुर्गे गोली लगने से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.1
- Post by Niraj Kumar1
- Announcement of Schedule for #WestBengalElections2026 Number of ACs: 294 #Phase1 🗓️Date of Poll: 23-04-2026 #Phase2 🗓️Date of Poll: 29-04-2026 🗓️Date of Counting: 4-05-2026 #ECI #WestBengalAssemblyElections1
- गोविंदपुर उपर बाज़ार में ट्रैफिक पुलिस और बाइक सवार के बीच विवाद Govindpur। गोविंदपुर के उपर बाज़ार क्षेत्र में सोमवार को ट्रैफिक जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस और एक बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर कागजात की जांच की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कागजात मांगने को लेकर बाइक सवार और पुलिसकर्मी के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बाद में पुलिस ने बाइक सवार को आवश्यक कागजात दिखाने की सलाह दी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।1