जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन कराया गया। बच्चों को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को अपनत्व, समानता एवं सामाजिक सरोकार की भावना से जोड़ना है। ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग बच्चों के विशेष अवसरों को उनके साथ साझा कर विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी की प्रेरणा से संचालित यह पहल विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी एवं अपनत्व का वातावरण सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।
जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन कराया गया। बच्चों को पूरी, सब्जी, खीर एवं फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साहपूर्वक जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की। जिलाधिकारी की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को अपनत्व, समानता एवं सामाजिक सरोकार की भावना से जोड़ना है। ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से अभिभावक, शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग बच्चों के विशेष अवसरों को उनके साथ साझा कर विद्यालय से अपने जुड़ाव को और मजबूत कर रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के पुत्र को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी की प्रेरणा से संचालित यह पहल विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और बच्चों के बीच खुशी एवं अपनत्व का वातावरण सृजित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।
- ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन, भूमि पूजन संपन्न,,,, ऊंचाहार (रायबरेली) क्षेत्र में अध्यात्म और आस्था का महापर्व शुरू होने जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चडराई टोल प्लाजा के समीप आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक भव्य 'शिव महापुराण कथा' का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रातः 10:00 बजे कथा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए देव आह्वान और पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। पूजन के दौरान भू-देवताओं और मां भगवती का ध्यान करते हुए आगामी कथा समारोह के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की गई। पूजन के दौरान पूरा पांडाल "ॐ नमः शिवाय" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगोहा प्रधान वा मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल, रज्जन दुबे, शिवपूजन दिवेदी, प्रमोद सिंह (फौजी), हर्षवर्धन द्विवेदी, प्रांजल पांडेय, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, देवकरन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, शिवपूजन पांडे एवं अरुण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों ने समस्त रायबरेली व ऊंचाहार क्षेत्रवासियों से भावुक अपील की है कि वे 11 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें।1
- दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमटी भारत को मिली 213 रनों की बढ़त कोलंबो (SSC मैदान): SSC क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर श्रीलंका पर 213 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। भारत के विशाल 503 रनों (9 विकेट घोषित/पारी समाप्त) के जवाब में उतरी श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से एस. दिनुषा ने जुझारू खेल दिखाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं पी. सूर्यवंदरा ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका। भारत की ओर से सटीक और धारदार गेंदबाजी देखने को मिली। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए और मेजबान टीम को 290 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 213 रनों की भारी-भरकम बढ़त के साथ अब भारतीय टीम मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड: भारत (पहली पारी): 503/9 श्रीलंका (पहली पारी): 290 ऑलआउट (एस दिनुषा – शतक, पी. सूर्यवंदरा – अर्धशतक | प्रसिद्ध कृष्णा – 3 विकेट, वाशिंगटन सुंदर – 3 विकेट)1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और विकास के मामले में ऊंचाहार की उपेक्षा की जा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।1
- अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा 👉👉अझुवा कौशाम्बी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल में निकाला गया। मदरसा यादगार आला हजरत सुन्नी अझुवा यंग ग्रुप के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग नबी की आमद के नारों से गूंजते रहे।जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 मदरसा से हुई। सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए लोग निर्धारित स्थान पर जुटने लगे थे।बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस का हिस्सा बने। लोग पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने तथा सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधे नजर आए। बच्चों और युवाओं के हाथों में विभिन्न रंगों की झंडियां दिखाई दीं, जिससे जुलूस का माहौल और भी आकर्षक नजर आया।विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा जुलूस वार्ड नंबर 4 से रवाना हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर सात में मोहम्मद उबैद के आवास के रास्ते टांडा मार्ग पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जुलूस वापस नगर की ओर आया। जुलूस वार्ड नंबर 10 स्थित इमामबाड़ा चौक पहुंचा, जहां से टेंड्री तिराहा होते हुए वार्ड नंबर 12 में सैय्यद फैसल हसन के घर के रास्ते मदरसा परिसर पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।जुलूस के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोग चलते रहे। रास्ते में लोगों ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के गुजरने के दौरान आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मौजूद रहे।जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, पानी, बिस्किट, फ्रूटी और मिठाइयां वितरित कीं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रसाद स्वरूप दी जा रही खाद्य सामग्री ग्रहण की। स्वागत स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।जुलूस के दौरान तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। धार्मिक नारों के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से भी वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी और अकीदत का इजहार किया। *नारा-ए-तकबीर* *नारा-ए-रिसालत* और *सरकार की आमद मरहबा* के नारों की आवाज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की,जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इससे नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकाला और मदरसा परिसर में इसका समापन किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौकी इंचार्ज अझुवा अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जुलूस में हाफिज मोइनुद्दीन, मोहम्मद उबैद, मोहम्मद शाकिर, इरफान, अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सिराज, मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद, असलम, सरफराज अहमद, अनीश, इरफान बजाजी, सरफराज, रुस्तम, ताबिश, सैय्यद फारूक हसन, सैय्यद फैसल हसन, अब्दुल समद खान, मोहम्मद अरशद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञान दत्त यादव, प्रदीप कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, दीपक साहू, पिंटू साहू समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी जुलूस में सहभागिता की।बारावफात का जुलूस धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।4
- सर्पदंश का इलाज, संक्रामक बिमारियों से बचाव और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए.... मुन्ना लाल तिवारी बारिश मे गिरे घरों, जलभराव की समस्या एवं घाटमपुर टंकी से जलापूर्ति की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में जनहित के कई मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कौशांबी की संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में जिले भर में भारी बारिश से हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराने, भारी बारिश से गिरे घरों के एवज में गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, घाटमपुर टंकी से ठप्प जलापूर्ति को जल्द चालू कराए जाने, सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, विद्युत खंभों से करंट उतरने पर त्वरित जान माल का बचाव सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण कराने, नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक करने, जलभराव की समस्या से फैल रही संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराए जाने आदि की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रशासन कौशांबी जनहित के मुद्दों पर समुचित कार्यवाही नहीं कर रहा जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि सभी मुद्दों पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रहास मिश्र, अरविंद दुबे फूलचंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।2
- कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 10 बनपुकरा में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय और बारात घर के संचालन व रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय कुछ महीने चलने के बाद वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके चलते वार्डवासियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बारात घर भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने और बंद पड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से बनी सुविधाओं का नियमित संचालन और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली : बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।1