Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shiva Gautam
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में दरोगा शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। जिसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। VIP कार्यक्रम में दरोगा चौबे सिंह शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।1
- बेहद दुखद खबर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र से आ रही है, जहाँ रविवार शाम आग के तांडव ने किसानों की साल भर की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। ठठिया के बरेवा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लगी। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते यह आग बरेवा, पटकापुर, अइमा और प्रसाद पुरवा गांवों तक फैल गई। हैरानी की बात यह है कि खेतों के पास बिजली के पोल नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व द्वारा जलती हुई वस्तु फेंकने की वजह से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों से जुताई कर आग की घेराबंदी की। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जांच और नुकसान के आकलन का आश्वासन दिया है। प्रशासन से मांग है कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि इस आर्थिक संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके। #KannaujNews #Thathiya #FarmersLoss #FireAccident #Agriculture #JusticeForFarmers #कन्नौज_समाचार1
- संडीला से साफ़ सफ़ाई को लेकर एक विडियो सामने आया जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है रोड के किनारे भारी मात्रा में कूड़ा करकट पड़ा नजर आ रहा है। लोगों का कहना हैं वार्ड नंबर 17 में रोड किनारे से पुल के जेपीएस हॉस्पिटल से रिलायंस टंकी के पास तक कभी साफ़ सफ़ाई नहीं की जाती है। सवाल तो इस बात को लेकर है कि जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की जा चुकी हैं फिर भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना-कि कूड़ा इतना ज्यादा हो गया है कि तेज़ हवा में लोगों की आंखों ओर दुकानें व घरों तक पहुंच जाता हैं । जिससे लोगों को आने जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। #स्वच्छ _भारत_मिशन1
- भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन दिव्य दर्शन ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ……………………………………… सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था की पावन धारा प्रवाहित हुई। यह धाम सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है, जहाँ आज भी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की अटूट मान्यता है।1
- बरगदिया, प्रताप नगर, महादेवपुरवा में अनुयायियों ने छका भंडारा हरदोई: आज बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की सड़कें जय भीम के नारों से ऐसी गूंजीं कि फिजा में सिर्फ नीले रंग का गुलाल और बाबा साहेब के प्रति अटूट आस्था ही नजर आई। बता दें कि, मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का, जहां समूचे क्षेत्र ने अपनी पूरी ताकत और उत्साह झोंक दिया। गांव, गाली, सड़क क्या, कस्बा हर तरफ युवाओं का ऐसा रेला उमड़ा कि लगा मानो सड़कों पर 'नीला समंदर' उतर आया हो। डीजे पर बजते भीम गीतों और युवाओं के थिरकते कदमों ने ऐसा समां बांधा कि राहगीर भी रुक-रुक कर इस भव्यता को निहारते रहे।आमतौर पर ऐसी रैलियों में अफरा-तफरी की आशंका रहती है, लेकिन समूचे क्षेत्र के जांबाजों ने दिखा दिया कि वे बाबा साहेब के केवल अनुयायी ही नहीं, बल्कि उनके बताए 'अनुशासन' के सच्चे सिपाही भी हैं। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में गजब का संयम देखने को मिला।खाकी वर्दी वाले भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, ताकि शांति में कोई खलल न पड़े। वहीं, रैली में शामिल युवाओं के बीच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर 'स्टेटस' अपडेट करने की ऐसी होड़ मची रही जहां इंटरनेट का पारा भी चढ़ गया। कुल मिलाकर, बेनीगंज ने आज सिर्फ जयंती नहीं मनाई, बल्कि एकजुटता और जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसकी गूंज काफी दिनों तक सुनाई देगी। वहीं बरगदिया स्थित अंबेडकर स्थल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व 'सपा' जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की सरदार ने बाबा साहब के समर्पण के इतिहास को दोहराते हुए प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जय भीम बाबा साहब अमर रहे के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा...1
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5,0के अंतर्गत सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा के द्वारा डिजिटल युग के जमाने में बढ़ते जोखिमों के देखते हुए महिलाओं को सजग सतर्क करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे वह किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना दें ना अपनी निजी जानकारी साझा करें और कुछ महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिष्यों के लिए एंबुलेंस 1090 वूमेन पावर लाइन 1930 साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का आपातकालीन समय पर उपयोग किया जा सके। और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के बारे में भी समझाया।1
- Post by Shiva Gautam4
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1