नये निदेशक के कार्यभार संभालते ही रावी दरिया में अवैध खनन पर कार्रवाई हुई तेज, 6 वाहन जब्त .निर्देशों के बाद जिला खनन अधिकारी हुए सक्रिय कठुआ 10 मई, उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी के कड़े निर्देश पर जम्मू संभाग के खनन विभाग के नए निदेशक पवन कुमार शर्मा ने कार्यभार संभालते ही कठुआ जिला के प्रतिबंधित क्षेत्र रावी दरिया में बड़े पैमाने पर जारी अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर रखा है। बीते 3 दिन में रावी दरिया क्षेत्र में दो दर्जन वाहन और खनन करने वाली बड़ी मशीनें जब्त की गई हैं। जारी कार्रवाई में बीती शुक्रवार रात भी जिला खनन अधिकारी ने डीसी राजेश शर्मा की देखरेख में 4 डंपर, एक बड़ा ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया,जो रावी दरिया क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त पाये गए। जिला खनन अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और विभाग के नए निदेशक पवन कुमार शर्मा के कड़े निर्देश पर अवैध खनन पर पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई तेज की गई है। जिसमें दो दिन पहले भी 15 वाहन अवैध खनन में लिप्त् होने पर जब्त किए गए हैं। तीन दिन में कुल 21 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। अब इन पर अगली कार्रवाई जहां जब्त के साथ साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा । उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए उपमुख्यमंत्री और निदेशक के कड़े निर्देश हैं। ------------- रावी दरिया में प्रतिबंध के बावजूद जारी भारी अवैध खनन का मुद्दा आए दिन रहता है चर्चा में पंजाब से सटे होने पर पिछले दो दशकों से उत्तर भारत का अवैध खनन का हव बना हुआ है रावी दरिया रावी दरिया में पिछले कई सालों से जारी भारी अवैध खनन से आसपास के क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से काफी नुकसान हो चुका है। जिसे देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पिछले आठ सालों से रावी दरिया में किसी भी तरह के अवैध और वैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है,बावजूद जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। जहां पर जिला में नियुक्त खनन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। जिसमें पूर्व में रहे कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी हे। पंजाब से सटे होने पर पिछले दो दशकों से रावी दरिया उत्तर भारत का अवैध खनन का हव बना हुआ है। जहां पर पंजाब का खनन माफिया सक्रिय है। जिन पर रोक लगाने में जम्मू कश्मीर की अब तक की सरकारें असमर्थ रहीं हैं। माफिया ने भारी अवैध खनन से दरिया ही खाली कर दिया गया है, बड़े बड़े पहाड़नुमा गढ्डे दरिया में बन चुके हैं। रावी दरिया में प्रतिबंध के बावजूद पिछले कई सालों से जारी भारी अवैध खनन का मुद्दा आए दिन लगातार चर्चा में रहने पर खनन विभाग सहित जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। जहां तक कि ये मुद्दा पीएमओ के कार्यालय में भी पहुंच चुका है। जिसमें कई बार कठुआ में सरकारी बैठकों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी इस पर लगातार चिंता जता चुके हैं और इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई न करने के लिए जिला प्रशासन पर सवाल उठाकर साथ ही कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी देते रहे हैं, ऐसे में लगातार चर्चाओं में इस अवैध खेल को रोकने के लिए अब उपमुख्यमंत्री और नये निदेशक के कड़े निर्देश पर डीसी राजेश कुमार की देखरेख में जिला खनन अधिकारी वरिंदर सिंह ने सक्रियता बढ़ाते हुए खनन माफिया पर पिछले कुछ दिनों से शिकंजा कसा हुआ है। आपको बता दें कि रावी दरिया में अभी भी रात के समय सैकड़ों वाहन अवैध खनन में लिप्त होने की ग्रामीण प्रशासन को सूचना देते हैं और इससे होने वाली कई तरह की समस्याओं से भी अवगत कराते हैं। जिसमें बताया जाता है कि रातों रात अवैध खनन करके वाहन पंजाब में जाते हैं,जिन पर कोई रोक नहीं है।
नये निदेशक के कार्यभार संभालते ही रावी दरिया में अवैध खनन पर कार्रवाई हुई तेज, 6 वाहन जब्त .निर्देशों के बाद जिला खनन अधिकारी हुए सक्रिय कठुआ 10 मई, उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी के कड़े निर्देश पर जम्मू संभाग के खनन विभाग के नए निदेशक पवन कुमार शर्मा ने कार्यभार संभालते ही कठुआ जिला के प्रतिबंधित क्षेत्र रावी दरिया में बड़े पैमाने पर जारी अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर रखा है। बीते 3 दिन में रावी दरिया क्षेत्र में दो दर्जन वाहन और खनन करने वाली बड़ी मशीनें जब्त की गई हैं। जारी कार्रवाई में बीती शुक्रवार रात भी जिला खनन अधिकारी ने डीसी राजेश शर्मा की देखरेख में 4 डंपर, एक बड़ा ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया,जो रावी दरिया क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त पाये गए। जिला खनन अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और विभाग के नए निदेशक पवन कुमार शर्मा के कड़े निर्देश पर अवैध खनन पर पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई तेज की गई है। जिसमें दो दिन पहले भी 15 वाहन अवैध खनन में लिप्त् होने पर जब्त किए गए हैं। तीन दिन में कुल 21 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। अब इन पर अगली कार्रवाई जहां जब्त के साथ साथ भारी जुर्माना
भी लगाया जाएगा । उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए उपमुख्यमंत्री और निदेशक के कड़े निर्देश हैं। ------------- रावी दरिया में प्रतिबंध के बावजूद जारी भारी अवैध खनन का मुद्दा आए दिन रहता है चर्चा में पंजाब से सटे होने पर पिछले दो दशकों से उत्तर भारत का अवैध खनन का हव बना हुआ है रावी दरिया रावी दरिया में पिछले कई सालों से जारी भारी अवैध खनन से आसपास के क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से काफी नुकसान हो चुका है। जिसे देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पिछले आठ सालों से रावी दरिया में किसी भी तरह के अवैध और वैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है,बावजूद जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। जहां पर जिला में नियुक्त खनन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। जिसमें पूर्व में रहे कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी हे। पंजाब से सटे होने पर पिछले दो दशकों से रावी दरिया उत्तर भारत का अवैध खनन का हव बना हुआ है। जहां पर पंजाब का खनन माफिया सक्रिय है। जिन पर रोक लगाने में जम्मू कश्मीर की अब तक की सरकारें असमर्थ रहीं हैं। माफिया ने भारी अवैध खनन से दरिया ही खाली कर दिया गया है, बड़े बड़े पहाड़नुमा
गढ्डे दरिया में बन चुके हैं। रावी दरिया में प्रतिबंध के बावजूद पिछले कई सालों से जारी भारी अवैध खनन का मुद्दा आए दिन लगातार चर्चा में रहने पर खनन विभाग सहित जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। जहां तक कि ये मुद्दा पीएमओ के कार्यालय में भी पहुंच चुका है। जिसमें कई बार कठुआ में सरकारी बैठकों में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी इस पर लगातार चिंता जता चुके हैं और इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई न करने के लिए जिला प्रशासन पर सवाल उठाकर साथ ही कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी देते रहे हैं, ऐसे में लगातार चर्चाओं में इस अवैध खेल को रोकने के लिए अब उपमुख्यमंत्री और नये निदेशक के कड़े निर्देश पर डीसी राजेश कुमार की देखरेख में जिला खनन अधिकारी वरिंदर सिंह ने सक्रियता बढ़ाते हुए खनन माफिया पर पिछले कुछ दिनों से शिकंजा कसा हुआ है। आपको बता दें कि रावी दरिया में अभी भी रात के समय सैकड़ों वाहन अवैध खनन में लिप्त होने की ग्रामीण प्रशासन को सूचना देते हैं और इससे होने वाली कई तरह की समस्याओं से भी अवगत कराते हैं। जिसमें बताया जाता है कि रातों रात अवैध खनन करके वाहन पंजाब में जाते हैं,जिन पर कोई रोक नहीं है।
- कठुआ में भक्तों को शुभ रविवार की शुभकामनाएँ दी गईं, जिसमें माता रानी और श्री सीता राम जी से आशीर्वाद मांगा गया। यह संदेश सभी के दिन को मंगलमय बनाने और शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।1
- Post by Sunny singh1
- चंबा में 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किया गया। उपायुक्त चंबा ने अभिभावकों के साथ टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।1
- sghfgrt layenc search karenge Jaise ID Shapath chalta Hai tander hamara ghar ma tall massala dalta hai aur kitne baje se kitne baje tak UT hai kya vah use waqt Aam admi party 🎉🥳1
- गोंदपुर बनेहड़ा लोअर से उपप्रधान पद के युवा उम्मीदवार राहुल ठाकुर ने पंचायत विकास और युवाओं की भागीदारी पर विशेष बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं को साथ लेकर चलने का वादा किया।1
- चम्बा के उदयपुर क्षेत्र में शासन-प्रशासन के वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे स्थानीय लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। खास तौर पर एक परिवार इन मुश्किलों में जीने को मजबूर है, जबकि अधिकारी खामोश हैं। यह रिपोर्ट इस गुमनाम सच्चाई पर प्रकाश डालती है।1
- हमीपुर जिले में एक अनजान संख्या को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस रहस्यमय आंकड़े के पीछे की वजह जानने के लिए प्रशासन भी जांच में जुट गया है। यह मामला अब पूरे हमीपुर में चर्चा का विषय बन गया है।1
- ऊना में आगामी पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस हाईकमान ने कोई आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका ने ऊना में इसकी पुष्टि की, हालांकि युवा कांग्रेस ने शोभित गौतम को समर्थन दिया है।1