Shuru
Apke Nagar Ki App…
डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में। डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , अक्षय प्रताप सिंह परमार पुत्र सत्येंद्र सिंह परमार उम्र 14 वर्ष है शाम 4:30 बजे गीता टॉकीज से गायब हो गया है, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,
Rajesh kumar soni
डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में। डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा से एक नाबालिक हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता , अक्षय प्रताप सिंह परमार पुत्र सत्येंद्र सिंह परमार उम्र 14 वर्ष है शाम 4:30 बजे गीता टॉकीज से गायब हो गया है, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा के कॉंग्रेसियो से साक्षात्कार हुआ राजेंद्र सिंह ओमप्रकाश शाक्य एवं दीपक खरे जी,1
- धन्यवाद कहने कई किलोमीटर दूर से दतिया कलेक्ट्रेट पहुँचा दिव्यांग। दतिया में जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े से मिलने पहुँचे कुछ समय पूर्व मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही में सुविधा और आत्मनिर्भरता की राह आसान हुई इसी सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हितग्राही के चेहरे की खुशी और आत्मीयता से भरी यह मुलाकात जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को सहज रूप से सामने रखती है1
- भांडेर में विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, पांचाल समाज के लोगों ने लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को भांडेर नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब 03 बजे से दलीपुरा रोड स्थित खेड़ापति सरकार मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसमें विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। चल समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने में सहयोग किया। समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- दतिया हथियार दिखाकर रास्ता रोकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार दतिया के थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने और धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर रास्ता रोका और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम और सुनील पाल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक और 6 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।वहीं आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 भी जब्त की गई है।पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- 🎙️ दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हथियार दिखाकर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को फरियादी दिनेश कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा यादव, मायाराम पाल, सुनील पाल और रितिक यादव ने हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका और अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर गोराघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम पाल और सुनील पाल को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 306 बोर की बंदूक और छह जिंदा कारतूस, जबकि सुनील पाल के कब्जे से स्विफ्ट कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हथियार दिखाकर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को फरियादी दिनेश कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजा यादव, मायाराम पाल, सुनील पाल और रितिक यादव ने हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका और अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर गोराघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा यादव, मायाराम पाल और सुनील पाल को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही 306 बोर की बंदूक और छह जिंदा कारतूस, जबकि सुनील पाल के कब्जे से स्विफ्ट कार जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला और एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।1
- पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* ब्रेकिंग न्यूज़: *पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* वार्डवासियों के प्रति अपनी अनूठी सेवा भावना का परिचय देते *हुए स्थानीय पार्षद अक्कू दुबे ने बुधवार को एक मिसाल पेश की। उन्होंने रतन मेगा मॉल का* पूरा पिक्चर हॉल निजी खर्चे पर बुक करके अपने वार्ड के *लगभग तीन सैकड़ा (300) निवासियों को फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाई।* सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे सभी वार्डवासियों के लिए *जलपान और नाश्ते का विशेष प्रबंध भी किया गया था। इस सहदयता और* सम्मान से गद्गद वार्डवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। *लोगों का कहना है कि 'अक्कू भैया' हमेशा उनके सुख-दुख* में परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं और उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व है।2
- मगरोरा के स्वाई लाल जाटव जी 2016 से 70 आवेदन देने के बाबजूद भी आवासीय पट्टा ना पा सके1
- बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विद्युत विभाग घेराव,जमकर की नारेबाजी दतिया शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं,मनमाने एवं अत्यधिक बिजली बिल,स्मार्ट मीटर की शिकायतों तथा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को दतिया शहर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान के नेतृत्व में विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग उठाई प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन जिले के बिजली विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को सौंपा ज्ञापन में मनमाने बिजली बिलों की जांच कर सुधार करने,स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने,अघोषित बिजली कटौती बंद करने,जर्जर विद्युत लाइनों एवं खंभों को दुरुस्त करने,खराब ट्रांसफार्मर एवं फॉल्ट की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की गई इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ती समस्याओं से आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं को राहत देना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है और शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि मनमाने बिजली बिल और अघोषित कटौती ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट मीटर,बढ़े हुए बिजली बिल और अघोषित कटौती को लेकर शहर के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है कांग्रेस ने आज ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी हैं शीघ्र समाधान नहीं होने पर कांग्रेस जनहित में आगे भी संघर्ष करेगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला, रज्जन खान,नाहर सिंह यादव,मुन्ना खान,स्वामी शरण कुशवाहा श्री राम सेन, जीतू प्रजापति,महिपाल सिंह गुर्जर,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,रामकुमार मोंगिया,अभिषेक तिवारी,बी एल केन,अंकित पटेल,राजा कुरेशी,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,अमरीश वाल्मीक,काले खां,पवन अहिरवार गोलू कुशवाहा,देव गौतम,जाकिर मंसूरी मोहन कुशवाहा,पवन बेडर,बॉबी खान,अमित पाठक,रावेंद्र जादौन,उतम कुशवाहा,राजू खान,आदि उपस्थित रहे1
- अस्टोट में तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल, सरसई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की भांडेर अनुभाग के सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम अस्टोट में तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार फरियादी दिलीप वंशकार पुत्र रामहुजूर वंशकार, उम्र 26 वर्ष, निवासी अस्टोट ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उसके पिता रामहुजूर वंशकार तालाब के पास पिपरौआ-मुरिया रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात एम्बुलेंस चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामहुजूर वंशकार को चोटें आईं। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से निकल गया। मामले की सूचना मिलने पर सरसई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात एम्बुलेंस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।1