logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

1 hr ago
user_Qtv.Uttarpradesh news channel
Qtv.Uttarpradesh news channel
Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राजघाट में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस

को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे

मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर में कचहरी परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला, चैंबर विवाद में सरेआम फायरिंग ​बुलंदशहर: आज बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार परिसर उस समय रणक्षेत्र बन गया जब चैंबर पर कब्जे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक वरिष्ठ वकील और उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, मृतक वकील सलीम अख्तर के चैंबर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने यह चैंबर इमामुद्दीन एडवोकेट को अलॉट किया था। आज जब चैंबर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोलियां चल गईं। इस वारदात में गोली लगने से वकील इमामुद्दीन और उनके एक रिश्तेदार लहूलुहान हो गए। आपको बता दें कि घायल वकील इमामुद्दीन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता हैं। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। ​ दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश और मामले की गहन जांच में जुट गई है। ​कानून के मंदिर में हुई इस हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर में कचहरी परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला, चैंबर विवाद में सरेआम फायरिंग
​बुलंदशहर: आज बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार परिसर उस समय रणक्षेत्र बन गया जब चैंबर पर कब्जे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक वरिष्ठ वकील और उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मृतक वकील सलीम अख्तर के चैंबर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने यह चैंबर इमामुद्दीन एडवोकेट को अलॉट किया था। आज जब चैंबर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते गोलियां चल गईं।
इस वारदात में गोली लगने से वकील इमामुद्दीन और उनके एक रिश्तेदार लहूलुहान हो गए। आपको बता दें कि घायल वकील इमामुद्दीन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के पिता हैं। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
​
दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
​कानून के मंदिर में हुई इस हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-71 अंडरपास के पास एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
    1
    गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-71 अंडरपास के पास एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • Post by गौरव प्रताप कोरी
    3
    Post by गौरव प्रताप कोरी
    user_गौरव प्रताप कोरी
    गौरव प्रताप कोरी
    Local Politician Hapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी महिला सम्मान मे शुरू हुआ महाअभियान दस हजार महिलाओं का सम्मान के लिए महा अभियान -आशुतोष शर्मा इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर में 500 महिलाओं का सम्मान 15 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में छात्र-छात्राओं, नौजवानों, महिलाओं ,किसानों और ग्रामीणों के बीच जाकर हमने लगातार कार्य किया है आगे भी हम लगातार काम करते रहेंगे आशुतोष शर्मा विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर
    1
    गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी महिला सम्मान मे शुरू हुआ महाअभियान दस हजार महिलाओं का सम्मान के लिए महा अभियान -आशुतोष शर्मा
इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर में 500 महिलाओं का सम्मान 15 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा 
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में छात्र-छात्राओं, नौजवानों, महिलाओं ,किसानों और ग्रामीणों के बीच जाकर हमने लगातार कार्य किया है 
आगे भी  हम लगातार काम करते रहेंगे 
आशुतोष शर्मा 
विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर
    user_Narender singh
    Narender singh
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठी चार्ज, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस द्वारा किस तरह महिलाओं का किया जा रहा है सम्मान , खाकी वर्दी पर उठे सवाल
    1
    पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठी चार्ज, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस द्वारा किस तरह महिलाओं का किया जा रहा है सम्मान , खाकी वर्दी पर उठे सवाल
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने डेराकुटी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
    1
    हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने डेराकुटी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by गौरव प्रताप कोरी
    1
    Post by गौरव प्रताप कोरी
    user_गौरव प्रताप कोरी
    गौरव प्रताप कोरी
    Local Politician Hapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हापुड़ जनपद में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का किया खुलासा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चोरी की 7.5 एचपी की विद्युत मोटर व घटना में प्रयुक्त ऑटो किया बरामद। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का किया खुलासा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चोरी की 7.5 एचपी की विद्युत मोटर व घटना में प्रयुक्त ऑटो किया बरामद।
    1
    हापुड़ जनपद में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का किया खुलासा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से चोरी की 7.5 एचपी की विद्युत मोटर व घटना में प्रयुक्त ऑटो किया बरामद।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का किया खुलासा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से चोरी की 7.5 एचपी की विद्युत मोटर व घटना में प्रयुक्त ऑटो किया बरामद।
    user_Narender singh
    Narender singh
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ जिले की गौशाला में किसानों के लिए उन्नत दुधारू गायें उपलब्ध हैं। ये गायें बियाने पर प्रतिदिन 15 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं। इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
    1
    हापुड़ जिले की गौशाला में किसानों के लिए उन्नत दुधारू गायें उपलब्ध हैं। ये गायें बियाने पर प्रतिदिन 15 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं। इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.