Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में घायल को रेफर के दौरान एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी गाड़ी से परिजन ले गए मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा के समीप रविवार शाम 7 बजे के करीब बाइक सवार भेरूलाल पिता कालूराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष के करीब निवासी पालखेड़ी जिला आगर अपनी बाइक से मांडू ब्यावरा से अपने गांव पालखेड़ी जा रहे थे, तभी धतरावदा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 112 से पायलेट जगदीश सोनी और थाने से अनिल सेन और संतोष मालवीय की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया, सूचना पर घायल के परिजन करीब 8.30 बजे मोहन बड़ोदिया सीएचसी पहुंचे इसके उपरांत घायल को एम्बुलैंस के अभाव में परिजन निजी गाड़ी से रविवार 9 बजे आगर ले गए
Rajesh jamliya
सड़क हादसे में घायल को रेफर के दौरान एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी गाड़ी से परिजन ले गए मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा के समीप रविवार शाम 7 बजे के करीब बाइक सवार भेरूलाल पिता कालूराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष के करीब निवासी पालखेड़ी जिला आगर अपनी बाइक से मांडू ब्यावरा से अपने गांव पालखेड़ी जा रहे थे, तभी धतरावदा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 112 से पायलेट जगदीश सोनी और थाने से अनिल सेन और संतोष मालवीय की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया, सूचना पर घायल के परिजन करीब 8.30 बजे मोहन बड़ोदिया सीएचसी पहुंचे इसके उपरांत घायल को एम्बुलैंस के अभाव में परिजन निजी गाड़ी से रविवार 9 बजे आगर ले गए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से एक बोरवेल मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय दमकल न होने से बड़ागांव से टीम देर से पहुंची, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। इस घटना ने फिर से क्षेत्र में दमकल की कमी को उजागर किया है।1
- दतिया के नए एसपी मयूर खंडेलवाल ने कमान संभालते ही खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हेलमेट बांटे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की।1
- भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में नशे का विरोध करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं,रोक लगाने की नारेबाजी शाजापुर में भारतीय किसान संघ (मालवा प्रांत) की मातृशक्ति ने सोमवार दोपहर 1 बजे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री तथा पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर आलोक वर्मा को दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक चौराहों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब, गांजा, एमडी, व्हाइटनर, पेट्रोल सहित अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों और युवाओं पर पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में एनडीपीएस एक्ट, सीओटीपीए एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम का हवाला देते हुए अवैध विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष अभियान चलाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई करने की भी मांग की। मातृशक्ति ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रही है। उन्होंने प्रशासन से शाजापुर को नशा मुक्त बनाने के लिए तत्काल और कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।1
- नशा मुक्त हो जिला महिलाओं ने भरी हुंकार आज जिला शाजापुर में भारती किसान संघ द्वारा तत्वाधान में नशा मुक्त जिला बनाने के संकल्प के साथ जिला केंद्र पर मातृशक्तियों द्वारा सैकड़ो महिलाओं ने 42डिग्री तापमान के बीच रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर व जिला अधीक्षक के नाम आलोक जी वर्मा डिप्टी कलेक्टर द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत महिला संयोजिका वैशाली दीदी मालवीया व शह संगठन मंत्री दिनेश जी शर्मा एवं जिला महिला स संयोजिका हेमा दीदी नागर , जिला अध्यक्ष सवाई सिंह जी सिसोदिया संभाग सदस्य राज बहादुर जी जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित जिले एवं सभी तहसील के कार्यकर्ता एवं सभी ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहे। वैशाली दीदी के द्वारा बताया गया कि कैसे परमार जिला नशा मुक्त हो। साथ ही आज सभी तहसीलों की महिला स संयोजिका को भी दायित्व दिया गया। तहसील संयोजीका शुजालपुर प्रीति पाटीदार सहसंयोजी का सुजालपुर रेखा पाटीदार महिला संयोजीका शाजापुर सीमा मंडलोई सहसंयोजी कल्पना पाटीदार महिला संयोजीका आशा परमार सहित जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता मातृशक्ति कार्यक्रम में उपस्थित यह रहे मुद्दा विद्यालयों महाविद्यालय कोचिंग संस्थान एवं सार्वजनिक चौराहे पर नशीले पदार्थ के अवैध विक्रय वितरण के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई की भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत की मातृशक्ति की ओर से आपके संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा विषय प्रस्तुत कर रहे हैं शाजापुर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में विद्यालयों महाविद्यालय कोचिंग संस्थानों सार्वजनिक चौराहा बाजार तथा आवासीय बस्तियों के निकट तंबाकू गुटखा सिगरेट शराब की सिगरेट चरस गांजा एचडी व्हाइटनर पेट्रोल आयोडेक्स एवं अन्य मादक पदार्थ का अवैध विक्रय एवं वितरण चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है नाबालिक विद्यार्थियों एवं युवाओं में इन मादक का बढ़ता प्रचलन उनके शारीरिक मानसिक एवं नैतिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है जिससे न केवल उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है बल्कि मध्य वर्गी एवं गरीब परिवार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से टूटे जा रहे हैं परिवारों की मेहनत की कमाई नशे में नष्ट हो रही है अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है और समाज की संरचना कमजोर हो रही है उक्त स्थिति केवल सामाजिक समस्या नहीं बल्कि गंभीर विधायक उल्लंघन का विषय हैइसके लिए 1985 के अंतर्गत मादक एवं प्रभावी पदार्थ के उत्पादन भंडारण विक्रय एवं वितरण पर कठोर दंड का प्रावधान है एक्ट 2003 की धारा 6 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा शैक्षिक संस्थानों में 100 गज के भीतर तंबाकू विक्रेता प्रतिबंध है व्यक्त 2015 के अंतर्गत बच्चों को नशीले पदार्थ की आपूर्ति करना दंडनीय अपराध है साथी मध्य प्रदेश एक्सिस एक्ट 1915 के प्रावधान अवैध मदिरा विक्रय पर कठोर दंड का अधिनियम प्रावधान है इन सभी विधिक प्रावधानों के होते हुए भी यदि शैक्षणिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक चौराहे के आसपास नशीले पदार्थ खुले आम बिक रहे हैं तो यह कानून के प्रभावित ज्ञानम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है तथा आपसे निवेदन है कि विद्यालय महाविद्यालय कोचिंग संस्थानों की परिधि से तथा शहर के मुख्य चौराहे एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संयुक्त अभियान चलाकर सघन जांच एवं छापामारी कार्रवाई की जावे अवैध विक्रेता एवं सप्लाई नेटवर्क पर कठोर धाराओं में कथन दर्ज का दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए लाइसेंस से सड़कों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध निलंबन दृष्टि कारण की कार्रवाई की जाए तथा नियमित पुलिस अगस्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए साथी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता अभियान परामर्श कार्यक्रम एवं गोपनीय शिकायत तंत्र स्थापित किया जाए ताकि शाजापुर शहर नशा मुक्ति बनने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सके इससे हमारे विद्यार्थियों में परिवार एवं राष्ट्र का भविष्य सुनिश्चित रह सके जानकारी जिला प्रचार प्रमुख भारत नाहर द्वारा दी गई गई3
- उज्जैन के माकड़ोन नगर में डीजे की तेज आवाज़ और बेस के शोर से स्थानीय दुकानदार प्रतिदिन परेशान हैं। इस लगातार शोरगुल के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।1
- सारंगपुर पुलिस ने स्कैम,एविल सीसी,इंजेक्शन के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थों का जखीरा बरामद राजगढ़ पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगपुर श्रीमति नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए गए। दिनांक 10/05/2026 को थाना सारंगपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अकोदिया नाके के पास एक होंडा मोटर साइकिल पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं एविल शीशी लेकर खड़े हैं। सूचना पर थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम — 1. राजू उर्फ जफर पिता उमर खां मेवाती निवासी गोलावाड़ी, सारंगपुर 2. शादाब पिता मुजीब खान निवासी किला रोड, सारंगपुर बताए। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 11.75 ग्राम स्मैक, 186 एविल शीशी, 200 इंजेक्शन एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,80,000 रुपये है। पुलिस द्वारा उक्त मशरूका विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ मुस्तकीम उर्फ पिल्ला पिता चांद खां निवासी कसाईवाड़ा, सारंगपुर से प्राप्त करना बताया, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पूछताछ जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के स्रोत एवं नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 393/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. राजू उर्फ जफर पिता उमर खां मेवाती, उम्र 27 वर्ष निवासी गोलावाड़ी, सारंगपुर 2. शादाब पिता मुजीब खान, उम्र 28 वर्ष निवासी किला रोड, सारंगपुर 3. मुस्तकीम उर्फ पिल्ला पिता चांद खान निवासी कसाईवाड़ा, सारंगपुर *जप्त मशरूका* • 11.75 ग्राम स्मैक • 186 एविल शीशी • 200 इंजेक्शन • एक मोटर साइकिल • कुल मशरूका कीमत लगभग 1,80,000 रुपये *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि राहुल रघुवंशी, उनि अमित त्यागी, प्रधान आरक्षक राकेश धाकड़, आरक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, बनवारी गुर्जर, राजवीर बघेल, अतुल मौर्य, ब्रजेश देसाई, नरेंद्र धाकड़ एवं विकास यादव की सराहनीय भूमिका रही। राजगढ़ पुलिस का संकल्प है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। @sp राजगढ़1
- मगीशपुर फायरिंग कांड में नया मोड़ परिजनों ने दो युवकों को बताया निर्दोष, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग मगीशपुर में माँ-बेटे पर हुई फायरिंग की घटना अब नए विवाद में घिर गई है। परिजनों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सोयत रोड थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए यह विशेष रिपोर्ट। 👉 हर खबर, आपके साथ 🙏 आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #BreakingNews #Susner #Magishpur #FiringCase #PoliceNews #MPNews #HindiNews #ViralNews #CrimeNews #AgarMalwa #TodayNews #LiveNews #PublicReaction #TrendingNews #मगीशपुर #फायरिंग_कांड #सुसनेर #आगर_मालवा #ब्रेकिंग_न्यूज #हिंदी_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #वायरल_न्यूज #CrimeNews #MPNews #Trending #BreakingNews #LiveNews #HindiNews #ViralVideo मगीशपुर फायरिंग कांड, सुसनेर न्यूज, आगर मालवा समाचार, पुलिस थाना सुसनेर, फायरिंग केस, एमपी न्यूज, हिंदी ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, पुलिस पर आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन, crime news hindi, today breaking news, mp crime news, susner latest news, agar malwa news @BreakingNews @HindiNews @MPNews @LiveNews @CrimeNews @ViralNews @AgarMalwa @SusnerNews @TrendingNews @TodayNews1
- शाजापुर की इंद्रानगर कॉलोनी में एक गोवंश 30 फीट गहरी कुंडी में गिर गया, जिसे गौरक्षा सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। यह बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें एक सदस्य को हल्की चोटें भी आईं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसलिए स्थानीय निवासियों ने तुरंत उस कुंडी को ढक दिया है।9