जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी ** *अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश* *32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश* मीरजापुर 27 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी ** *अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश* *32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश* मीरजापुर 27 अगस्त 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर/स्टाफ मीटिंग/सीएम डैशबोर्ड राजस्व की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सीएम डैशबोर्ड राजस्व में 32 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। सी0 व डी0 श्रेणी वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगले माह प्रगति में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम
लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, पीएम स्वनिधि योजना, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी भू माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भूलेख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व परियोजना अधिकारी डूडा के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश अपर जिलाधिकारी
वि0/रा0 को दिया। समीक्षा के दौरान खनन में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंश निर्धारण में अभियान चलाकर आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जो लोग बेघर हो गए हैं उनका तहसीलवार समीक्षा करें एवं प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास हेतु मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजना सुनिश्चित करें तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराते हुए वहां लाइटनिंग अरेस्टर लगवाया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को एंटी भू माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते
हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी लम्बित आवेदनों में विशेष रुचि लेते हुए बनाना सुनिश्चित करें। निर्विवाद उत्तराधिकार में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 2026 तक सभी लम्बित आवेदनों को समाप्त करें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्टाम्प, आबकारी, विद्युत, परिवहन सहित सभी विभागों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली सुनिश्चित की जाए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह, चुनार अनेग सिंह, लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
- सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी सफाईकर्मी बहनों ने नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ईओ जी लाल सहित सभासदों व कर्मचारियों को बांधी राखी मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय में सफाईकर्मी बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासदगण एवं पालिका कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 24 से 29 अगस्त तक निकायों में ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि “नगर की स्वच्छता में हमारी सफाईकर्मी बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन मेहनत और समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनके सम्मान के स1
- बैनामा में गलत और राजनीतिक दबाव का आरोप: मकान पर कब्जे की कोशिश, विवादित धमकी 1997 के मुकदमे के खारिज होने के बाद भी दूसरी रजिस्ट्री का आरोप; पीड़ित ने डीएम और डीएसपी को दिया प्रार्थना पत्र मिर्जापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा, रमईपट्टी निवासी एक परिवार ने मकान पर कब्जा करने तथा राजनीतिक पहुंच के बल पर धर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश बिन्द, पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र की प्रति मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को भी भेजी गई है। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी मनोज कुमार गुप्ता, पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी वासलीगंज द्वारा हीरामनी केशरी से बैनामा गलत कराकर उनके परिवार को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि हीरामनी केशरी ने वर्ष 1997 में उनके दादा श्रीराम के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन, मिर्जापुर में वाद संख्या 207/1997 दायर किया था। उस समय उनके दादा लकवा मारने से पूर्णतः विकलांग थे और घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आरोप है कि हीरामनी ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कोलकाता में रजिस्ट्री करवा ली थी। उक्त मुकदमा अदम पैरवी में खारिज हो गया और फैसला पीड़ित पक्ष के पक्ष में आया। पीड़ित का आरोप है कि मकान पर कब्जा न मिल पाने पर हीरामनी ने षड्यंत्र के तहत वही जमीन मनोज कुमार गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिसका वाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमा उनके पक्ष में खारिज होने के बावजूद मनोज गुप्ता द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें लगातार डराया जा रहा है की धमक दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया है, जिस पर अधिकारियों ने एसडीएम द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के चलते थाना कोतवाली शहर में उनके और उनके परिवार के विरुद्ध एफआईआर संख्या 0241 सन् 2025 दर्ज करा दी गई, जबकि घटना के समय वे और उनका पूरा परिवार घर पर ही मौजूद थे। इसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। पीड़ित का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका परिवार बेघर हो जाएगा। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विपक्षी तथा उनसे जुड़े कथित राजनीतिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।(यह खबर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और उनके बयान पर आधारित है। आरोपों की जांच अभी बाकी है।) बैनामा में गलत और राजनीतिक दबाव का आरोप: मकान पर कब्जे की कोशिश, विवादित धमकी 1997 के मुकदमे के खारिज होने के बाद भी दूसरी रजिस्ट्री का आरोप; पीड़ित ने डीएम और डीएसपी को दिया प्रार्थना पत्र मिर्जापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा, रमईपट्टी निवासी एक परिवार ने मकान पर कब्जा करने तथा राजनीतिक पहुंच के बल पर धर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश बिन्द, पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र की प्रति मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को भी भेजी गई है। पीड़ित के अनुसार, विपक्षी मनोज कुमार गुप्ता, पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी वासलीगंज द्वारा हीरामनी केशरी से बैनामा गलत कराकर उनके परिवार को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि हीरामनी केशरी ने वर्ष 1997 में उनके दादा श्रीराम के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन, मिर्जापुर में वाद संख्या 207/1997 दायर किया था। उस समय उनके दादा लकवा मारने से पूर्णतः विकलांग थे और घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आरोप है कि हीरामनी ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कोलकाता में रजिस्ट्री करवा ली थी। उक्त मुकदमा अदम पैरवी में खारिज हो गया और फैसला पीड़ित पक्ष के पक्ष में आया। पीड़ित का आरोप है कि मकान पर कब्जा न मिल पाने पर हीरामनी ने षड्यंत्र के तहत वही जमीन मनोज कुमार गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिसका वाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमा उनके पक्ष में खारिज होने के बावजूद मनोज गुप्ता द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें लगातार डराया जा रहा है की धमक दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएसपी से मिलकर ज्ञापन दिया है, जिस पर अधिकारियों ने एसडीएम द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के चलते थाना कोतवाली शहर में उनके और उनके परिवार के विरुद्ध एफआईआर संख्या 0241 सन् 2025 दर्ज करा दी गई, जबकि घटना के समय वे और उनका पूरा परिवार घर पर ही मौजूद थे। इसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। पीड़ित का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका परिवार बेघर हो जाएगा। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विपक्षी तथा उनसे जुड़े कथित राजनीतिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।(यह खबर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और उनके बयान पर आधारित है। आरोपों की जांच अभी बाकी है।)4
- मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला1
- मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।1
- मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव, हाइवे पर चक्का जाम, भारी फोर्स ने की बवाल की कोशिश नाकाम, पुनः हुई बुलडोजर कार्रवाई, भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव, हाइवे पर चक्का जाम, भारी फोर्स ने की बवाल की कोशिश नाकाम, पुनः हुई बुलडोजर कार्रवाई,1
- मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; तमंचा और लूट के ₹5300 बरामद मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; तमंचा और लूट के ₹5300 बरामद मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त जावेद को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, लूट के ₹5300 नगद और वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1