बीडीओ को समूह सखियों ने 7-सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। विकासखंड फूलबेहड़ क्षेत्र की समूह सखियों ने अपने अल्प मानदेय और सेवाओं के स्थायीकरण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से उपायुक्त स्वतः रोजगार, लखीमपुर खीरी को संबोधित 7-सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है। खंड विकास अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का संचालन कराने, बैंकों में बचत खाते खुलवाने, मासिक बैठकों का आयोजन, केवाईसी (KYC) कराने और विभागीय पोर्टल पर डेटा फीडिंग जैसे सभी जटिल कार्य वे निष्ठापूर्वक कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह महज ₹2,000 का अल्प मानदेय दिया जाता है। इस भीषण महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना और दैनंदिन आवश्यकताओं को पूरा करना बेहद कठिन हो गया है। समूह सखियों ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर ₹20,000 प्रतिमाह किया जाए और सेवाओं को स्थायी व नियमित किया जाए। साथ ही, लोकोस ऐप पर काम करने के लिए स्मार्ट टैबलेट व मोबाइल देने, मानदेय का भुगतान सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में करने, प्रतिमाह मोबाइल रीचार्ज भत्ता देने तथा सभी समूह सखियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु बीमा सुविधा प्रदान करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान रोशनी देवी, किरन देवी, प्रिति, सुनैना देवी, रुखसाना, कोमल देवी, गौरी गौतम, वंदना देवी, सोनी देवी, प्रीति देवी, रचना मौर्या, पूनम देवी, शालिनी, शिल्पी और रीता सहित विकासखंड फूलबेहड़ की दर्जनों समूह सखियां उपस्थित रहीं। समूह सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी वाजिब मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
बीडीओ को समूह सखियों ने 7-सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। विकासखंड फूलबेहड़ क्षेत्र की समूह सखियों ने अपने अल्प मानदेय और सेवाओं के स्थायीकरण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से उपायुक्त स्वतः रोजगार, लखीमपुर खीरी को संबोधित 7-सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है। खंड विकास अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का संचालन कराने, बैंकों में बचत खाते खुलवाने, मासिक बैठकों का आयोजन, केवाईसी (KYC) कराने और विभागीय पोर्टल पर डेटा फीडिंग जैसे सभी जटिल कार्य वे निष्ठापूर्वक कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह महज ₹2,000 का अल्प मानदेय दिया जाता है। इस भीषण महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाना और दैनंदिन आवश्यकताओं को पूरा करना बेहद कठिन हो गया है। समूह सखियों ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर ₹20,000 प्रतिमाह किया जाए और सेवाओं को स्थायी व नियमित किया जाए। साथ ही, लोकोस ऐप पर काम करने के लिए स्मार्ट टैबलेट व मोबाइल देने, मानदेय का भुगतान सीधे व्यक्तिगत बैंक खाते में करने, प्रतिमाह मोबाइल रीचार्ज भत्ता देने तथा सभी समूह सखियों को सामाजिक सुरक्षा हेतु बीमा सुविधा प्रदान करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान रोशनी देवी, किरन देवी, प्रिति, सुनैना देवी, रुखसाना, कोमल देवी, गौरी गौतम, वंदना देवी, सोनी देवी, प्रीति देवी, रचना मौर्या, पूनम देवी, शालिनी, शिल्पी और रीता सहित विकासखंड फूलबेहड़ की दर्जनों समूह सखियां उपस्थित रहीं। समूह सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी वाजिब मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
- दस साल की उम्र में कैसे हो गया पट्टे का आवंटन पिता के नाम में भी अंतर; जांच की मांग, आधार कार्ड और राजस्व अभिलेखों में पिता के नाम अलग-अलग होने से उठे सवाल, भाइयों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग पलियाकलां-खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम निषादनगर घोला से पट्टा आवंटन में कथित हेरफेर और अभिलेखों में विसंगतियों का मामला सामने आया है। भाईयों की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक वर्ष 1978 में चन्द्रिका पुत्र जद्दू के नाम पट्टे का आवंटन किया गया था। वहीं, चन्द्रिका के आधार कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1968 दर्ज है। इस आधार पर 12 अप्रैल 1978 को पट्टा आवंटन के समय उसकी उम्र करीब 10 वर्ष तीन माह 11 दिन थी। ऐसे में इतनी कम उम्र में उसके नाम पट्टा कैसे आवंटित हो गया, यह जांच का विषय बना हुआ है। मामले में एक अन्य महत्वपूर्ण विसंगति चन्द्रिका के पिता के नाम को लेकर सामने आई है। आरोप है कि आधार कार्ड में चन्द्रिका के पिता का नाम दहारी दर्ज है, जबकि पट्टा पत्रावली और खतौनी में पिता का नाम जद्दू दर्ज है। बताया गया है कि चन्द्रिका के दो भाई वीरेन्द्र और रवीन्द्र भी हैं और दोनों के अभिलेखों में उनके पिता का नाम दहारी ही दर्ज है। ऐसे में एक ही परिवार के अभिलेखों में पिता के नाम को लेकर अंतर कैसे आया, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। चन्द्रिका के दोनों छोटे भाइयों वीरेन्द्र और रवीन्द्र ने इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि पट्टा फर्जी तरीके से कराया गया है। उन्होंने पट्टे को निरस्त करने के साथ ही चन्द्रिका के विरुद्ध धोखाधड़ी की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पट्टा आवंटन के समय तैनात रहे तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों और अभिलेखों में दर्ज विवरण की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में संबंधित राजस्व अभिलेखों, पट्टा पत्रावली, आधार संबंधी विवरण और तत्कालीन आवंटन प्रक्रिया की जांच कराकर तथ्य सामने लाना जरूरी है। शिकायतकर्ताओं ने सक्षम अधिकारियों से मामले की गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।4
- स्वर्गीय श्री सेठ कामता प्रसाद ठाकुरद्वारा शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा वामन द्वादशी पर मनाया गया भव्य कार्यक्रम जय श्री वामन भगवान 🙏🚩 ग्राम रौसा, पोस्ट खैमहरा, जिला लखीमपुर खीरी में वामन द्वादशी के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्री सेठ कामता प्रसाद ठाकुरद्वारा शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य झांकी एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान वामन की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। स्वर्गीय श्री सेठ कामता प्रसाद ठाकुरद्वारा शिव मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों (श्री राम गुलाम गुप्ता,अंजनी कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता,मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता,शुभम गुप्ता ,अतुल कुमार गुप्ता,उत्कर्ष गुप्ता)सदस्यों एवं सहयोगियों के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। जय श्री वामन भगवान 🙏 हर हर महादेव 🚩 जय श्री हरि विष्णु 🙏4
- अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और वारंटी अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर की टीम ने ग्राम धर्मपुर पिडरिया निवासी जितेंद्र सिंह और ग्राम वजीपुर निवासी नीरू को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। वहीं, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा की टीम ने ग्राम चौरा खुर्द निवासी वेदराम और उसके पुत्र दीपू को उनके मकान से गिरफ्तार किया। चारों आरोपी न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर, उपनिरीक्षक शिवनारायण मिश्रा, हेड कांस्टेबल सतवीर और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।1
- **"अनंत संसार महासमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव..."** समस्त कष्टों को हरने वाले, अगाध कृपा के सिंधु **भगवान श्री अनंत (श्री हरि विष्णु)** की आराधना एवं विघ्नहर्ता **श्री गणेश विसर्जन** के पावन पर्व **अनंत चतुर्दशी** की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸✨ भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रभु के 'अनंत' स्वरूप में लीन होकर सांसारिक बंधनों और व्याधियों से मुक्ति पाने का महापर्व है। इस दिन भुजा पर 14 गांठों वाला पावन 'अनंत सूत्र' धारण किया जाता है, जो चौदह भुवनों की रक्षा करने वाले श्री हरि के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। **अनंत चतुर्दशी का आध्यात्मिक महत्व:** * **श्री हरि का अनंत रूप:** भगवान विष्णु ही सृष्टि के आदि, मध्य और अनंत हैं। उनकी शरण में जाने से जीवन के समस्त संकट, दरिद्रता और भटकाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं। * **गणेश विसर्जन और विदाई:** दस दिनों तक हमारे घर-आंगन में खुशियां, उल्लास और मंगलता बिखेरने के बाद बप्पा आज के दिन जल में विसर्जित होकर अपने लोक को प्रस्थान करते हैं—इस वादे के साथ कि वे अगले बरस और भी अधिक आशीष लेकर पुनः आएंगे। * **सत्कर्म और संकल्प:** 14 गांठों का यह रक्षासूत्र हमें याद दिलाता है कि सत्य, धर्म, दया और संयम के मार्ग पर चलकर ही इस भवसागर को पार किया जा सकता है। आज नम आंखों और भावुक हृदय से बाप्पा को विदा करते हुए यही प्रार्थना है कि वे हमारे जीवन से सभी विघ्न, नकारात्मकता और चिंताओं को अपने साथ बहा ले जाएं और घर-आंगन में सुख, समृद्धि और शांति का वास छोड़ जाएं। > "गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!" 🌺🚩 > "ॐ अनंताय नमः।" भगवान अनंत नारायण और विघ्नहर्ता श्री गणेश की असीम अनुकंपा आप और आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे! 🙏🪔🌿1
- *अवैध मदिरा बिक्री पर रोक में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश** *जिला संवाददाता आशीष अवस्थी* शाहजहांपुर,। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था), नारकोटिक्स, आबकारी एवं अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नारकोटिक्स सेल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नालियों और सड़कों के अभाव में जलभराव से बेहाल रारी की हरिजन बस्ती गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर ग्रामीण, विकास कार्य न होने से बढ़ी नाराजगी लखीमपुर-खीरी जिला बेहजम ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रारी में नालियों और समुचित सड़कों के अभाव में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव की हरिजन बस्ती के हालात और भी बदतर हैं। जगह-जगह पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के बीच से होकर निकलने के कारण लोगों में संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है। सड़कें न होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर से बस्ती में अब तक अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। न तो जलनिकासी के लिए पक्की नालियों की व्यवस्था की गई और न ही आवागमन के लिए सड़क को दुरुस्त कराया गया। इसके चलते बस्ती का नजारा बारिश के दिनों में और अधिक बदहाल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नालियों का निर्माण कराने और सड़क बनवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति की जांच कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके।2
- आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान आवारा गौवंश से हादसे रोकने को यातायात पुलिस का विशेष अभियान रात में सड़क पर बैठे गौवंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट, दूर से दिखेंगे पशु शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान रात्रि गश्त करते हुए सड़क पर बैठे और विचरण कर रहे आवारा गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गई। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से अंधेरे में गौवंश दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित टक्कर से बचाव हो सकेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, रात में कम दृश्यता के कारण सड़क पर बैठे गौवंश समय से नजर नहीं आते, जिससे हादसे में पशुओं के साथ वाहन सवार लोगों के भी घायल होने की आशंका रहती है। यातायात पुलिस ने बताया कि इस पहल से गौवंश की सुरक्षा के साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा करें।2
- आप सभी को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाए ! गणपति बप्पा मोरया !! राकेश विश्वकर्मा समाजसेवी, संस्थापक सदस्य सपा शाहजहाँपुर उ प्र !!1
- अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी। फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।1