नंद का पुरा में रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार पोरसा । जिले के नंद का पुरा गांव में रास्ता बंद होने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 517 से गुजरने वाला पुराना रास्ता, जो नंद का पुरा और चक बुधारा को जोड़ता है, वर्तमान में अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया गया है, जिससे आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना किसान अपने खेतों तक जाते थे और आमजन का आवागमन भी इसी मार्ग से होता था। रास्ता बंद होने के कारण किसानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों बढ़ रही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 24 मार्च 2021 को भी इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके पर निरीक्षण कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए और पुराने रास्ते को पुनः चालू कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।
नंद का पुरा में रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार पोरसा । जिले के नंद का पुरा गांव में रास्ता बंद होने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 517 से गुजरने वाला पुराना रास्ता, जो नंद का पुरा और चक बुधारा को जोड़ता है, वर्तमान में अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया गया है, जिससे आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया
है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना किसान अपने खेतों तक जाते थे और आमजन का आवागमन भी इसी मार्ग से होता था। रास्ता बंद होने के कारण किसानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों बढ़ रही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 24 मार्च 2021 को भी इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके पर निरीक्षण कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए और पुराने रास्ते को पुनः चालू कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।
- यह मेरी गाड़ी 22/04/2026 को सुबह क़रीब 2.30 पर चोरी हो गई हे लेकिन आज 8/05/2026 हो गई लेकिन मेरी गाड़ी को अभी तक नही मिली मैने अपनी Fir थाना dhoki me di thi लेकिन police 🚓 के द्वारा कोई जानकारी नही मिली हे हे आज तक कृपा मेरा भी हल निकला जाए3
- आगरा के शमसाबाद में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के हालात देख लोगों का दिल दहल गया, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।1
- फतेहाबाद के छतरियापुरा गाँव में गुरुवार देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों ओर से कुल पाँच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स बिल्डिंग के एक टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुरेश चंद्र पिछले 28 सालों से आगरा में ही तैनात थे और पुलिस घटना की जांच कर रही है।2
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक वर्दीधारी शख्स शराब के नशे में अस्पताल में खूब हंगामा करता दिखा। वायरल वीडियो में वह अस्पताल को मंदिर समझकर 'पहली बार तेरे मंदिर में आया राम' कहता सुनाई दिया।1
- आगरा के बह सब-डिवीजन में गाँव की सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। लंबे समय से सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें विकास से वंचित महसूस हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक शादी समारोह खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद रायपुर गांव में भारी तनाव है, जिसे पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गश्त जारी है।3
- फिरोजाबाद में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचने से पहले ही रास्ते से फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस में सहपऊ सीएचसी का एक सरकारी डॉक्टर हाफ निक्कर-टीशर्ट में मरीजों का इलाज करने से इनकार करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में डॉक्टर 'डीएम या सीएम को बुलाने' की धमकी देता दिख रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवा पर सवाल उठ रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1