मुजफ्फरनगर में पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एकता में धूमधाम से मनाया महर्षि कश्यप जी का जन्मोत्सव जनपद मुजफ्फरनगर में आज सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और समाज को एकजुट करने में युवा पत्रकार अनमोल कुमार की सराहनीय भूमिका रही, जिनके विशेष सहयोग और सक्रियता ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दीकार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पत्रकार अनमोल कुमार के सामाजिक सरोकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समाज के लोगों का कहना था कि अनमोल कुमार न केवल पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज उठाते हैं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी अग्रणी भूमिका निभाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उनके नेतृत्व में काली नदी पुल स्थित महर्षि कश्यप चौक पर विधिवत हवन-पूजन के बाद एक अनूठी पहल करते हुए भगवान का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया वह समाज की सेवा का जज्बा दिखाते हुए हजारों लोगों को कढ़ी-चावल, लड्डू और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप, अनमोल कुमार, एडवोकेट रामधन कश्यप और पत्रकार मोहित कश्यप,नवीन कश्यप, सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एकता में धूमधाम से मनाया महर्षि कश्यप जी का जन्मोत्सव जनपद मुजफ्फरनगर में आज सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और समाज को एकजुट करने में युवा पत्रकार अनमोल कुमार की सराहनीय भूमिका रही, जिनके विशेष सहयोग और सक्रियता ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दीकार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पत्रकार अनमोल कुमार के सामाजिक सरोकारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। समाज के लोगों का कहना था कि अनमोल कुमार न केवल पत्रकारिता के माध्यम
से समाज की आवाज उठाते हैं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी अग्रणी भूमिका निभाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उनके नेतृत्व में काली नदी पुल स्थित महर्षि कश्यप चौक पर विधिवत हवन-पूजन के बाद एक अनूठी पहल करते हुए भगवान का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया वह समाज की सेवा का जज्बा दिखाते हुए हजारों लोगों को कढ़ी-चावल, लड्डू और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप, अनमोल कुमार, एडवोकेट रामधन कश्यप और पत्रकार मोहित कश्यप,नवीन कश्यप, सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
- मुजफ्फरनगर 5 अप्रैल को सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जन्मोत्सव देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! इस क्रम में मुजफ्फरनगर के शामली रोड स्थित भगवान महर्षि कश्यप चौक पर कश्यप समाज के गणमान्य नागरिकों की अगुवाई में भगवान महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया! जहां सर्वप्रथम हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात कश्यप ऋषि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा करते हुए जन्मोत्सव का केक काटकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप ने इस कार्यक्रम को लेकर कश्यप समाज में एकता का सन्देश दिया! वही ऋषि कश्यप चौक के संस्थापक अंकित कश्यप ने इस खास मौके पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए युवा शक्ति को लेकर खास संदेश दिया! वही एडवोकेट अमित कुमार कश्यप ने मीडिया से वार्तालाप करते हुए बताया कि आज सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव को लेकर देश भर मे खुशी का माहौल है! और इसी क्रम मे आज यहां यह उत्सव मनाया जा रहा है!5
- बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं। वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। हिमंता बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें- क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।1
- मेरठ: दौराला क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि अंकित की बहन अलका ने अपने प्रेमी पवन अहलावत के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोप है कि अंकित को रास्ते से हटाने के लिए उसे जहरीली शराब पिलाई गई, जिसे पीने से अंकित समेत दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन अहलावत, अलका और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना सुनियोजित साजिश का नतीजा है।1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त तहसीन पुत्र हफीजू निवासी मोहल्ला धाग्गड़ पट्टी, कुटेसरा को उसके घर से दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा वाद संख्या 967/9/20, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी किया गया था। आपराधिक इतिहास: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 420 भादवि तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल सोनू शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- Post by Aviraj Rathi1
- 📰 आज की सबसे बड़ी खबरें अब एक क्लिक दूर! Shah Times E-Paper (5 April 2026) में पढ़ें राजनीति, international updates, economy और breaking news का पूरा coverage 📊🌍 👉 Don’t miss out! Stay informed, stay ahead! 📖 Read Now & Stay Updated 🔗 Link in Comment #ShahTimes #Epaper #BreakingNews #IndiaNews #GlobalNews #DailyUpdate #HindiNews #NewsToday #DigitalNews1
- मुजफ्फरनगर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना शाहपुर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अप्रैल 2026 को यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्तों में तुषार वर्मा, वंश वर्मा और विवांक पाल शामिल हैं, जो गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम: इस कार्रवाई में थाना शाहपुर के थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विशाल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- SSP Meerut अविनाश पांडे पूरे मामले की जानकारी देते हुए..... मेरठ में शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत1
- दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता का पुलिस से मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा यूपी के मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. छपार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सौतेली बेटियों के साथ पिता ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित छपार थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात फरार चल रहे एक बलात्कारी पिता को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि दरिंदा पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बलात्कार के मामले में फरार चल रहा था. महिला ने दी थी लिखित शिकायत जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को छपार थाने में एक महिला ने लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ उसके सौतेले पिता ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी की तलाशी शुरू की. वहीं गुरुवार देर रात दतियान मार्ग पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी पुलिस के हत्ते चढ़ गया. आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार आरोपी पिता को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. वहीं पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस फायरिंग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौके से एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं. फिलहाल घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी की तलाश में थी पुलिस सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 1 अप्रैल रात के समय 112 के माध्यम से सूचना थाना छापार को प्राप्त हुई. एक महिला ने बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ उसके ही पिता ने गलत काम किया है. इस सूचना पर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया.1