logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खीरी के गोला गोकर्णनाथ तहसील अंतर्गत मैलानी क्षेत्र से भूमि विवाद और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी रवि कुमार पुत्र राकेश ने लोचनपुर निवासी एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा न देने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मैलानी थाना पुलिस सहित तमाम उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रवि कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2021 में राजकुमार पुत्र रामपाल से रोड किनारे की आठ डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा भी उसके पास मौजूद है। यह जमीन विक्रेता राजकुमार ने पहले सरदार सनी पुत्र दलजीत सिंह को ठेके (पट्टे) पर दे रखी थी। बैनामा करवाते समय ठेके की अवधि का एक वर्ष बाकी था, जिसका इंतजार रवि कुमार ने किया। रवि कुमार का आरोप है कि ठेके की अवधि पूरी होने के बाद भी सनी ने उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिया। भूमि खाली करने के बजाय विपक्षियों ने उस पर मिट्टी का काफी ऊंचा ढेर लगा दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी जमीन मांगी, तो विपक्षियों ने उसे डराया-धमकाया, उसकी जमीन पर रखा लकड़ी का खोखा तोड़ दिया और वहां बनी झोपड़ी को भी ढहा दिया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दो बार जमीन की नापी भी की, लेकिन इसके बावजूद विपक्षियों ने उसे कब्जा नहीं करने दिया। इस पूरे मामले पर जब दूसरे पक्ष से बात की गई, तो उनका कहना था कि उक्त भूमि का मामला इस समय माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षियों ने आश्वासन दिया कि कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, न्यायालय द्वारा दिए गए उस आदेश का तुरंत और पूरी तरह पालन किया जाएगा। खेत और आबादी के बीच रोड किनारे की इस बेशकीमती जमीन के विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रुख का इंतजार कर रहा है।

4 days ago
user_सुधीर गुप्ता
सुधीर गुप्ता
Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

खीरी के गोला गोकर्णनाथ तहसील अंतर्गत मैलानी क्षेत्र से भूमि विवाद और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी रवि कुमार पुत्र राकेश ने लोचनपुर निवासी एक व्यक्ति पर जमीन पर कब्जा न देने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मैलानी थाना पुलिस सहित तमाम उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रवि कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने वर्ष 2021 में राजकुमार पुत्र रामपाल से रोड किनारे की

आठ डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा भी उसके पास मौजूद है। यह जमीन विक्रेता राजकुमार ने पहले सरदार सनी पुत्र दलजीत सिंह को ठेके (पट्टे) पर दे रखी थी। बैनामा करवाते समय ठेके की अवधि का एक वर्ष बाकी था, जिसका इंतजार रवि कुमार ने किया। रवि कुमार का आरोप है कि ठेके की अवधि पूरी होने के बाद भी सनी ने उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिया। भूमि खाली करने के बजाय विपक्षियों ने उस पर मिट्टी का काफी ऊंचा ढेर लगा

दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी जमीन मांगी, तो विपक्षियों ने उसे डराया-धमकाया, उसकी जमीन पर रखा लकड़ी का खोखा तोड़ दिया और वहां बनी झोपड़ी को भी ढहा दिया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दो बार जमीन की नापी भी की, लेकिन इसके बावजूद विपक्षियों ने उसे कब्जा नहीं करने दिया। इस पूरे मामले पर जब दूसरे पक्ष से

बात की गई, तो उनका कहना था कि उक्त भूमि का मामला इस समय माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षियों ने आश्वासन दिया कि कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, न्यायालय द्वारा दिए गए उस आदेश का तुरंत और पूरी तरह पालन किया जाएगा। खेत और आबादी के बीच रोड किनारे की इस बेशकीमती जमीन के विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रुख का इंतजार कर रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादार कमेटियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, स्थानीय सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नवागत क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने की, जिसमें गोला कोतवाल अंबर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया। प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी करते हुए क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी, और सभी जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूटों से ही निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीओ महक शर्मा ने यह भी अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न की जाए, और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने मोहर्रम को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताते हुए सभी से इसे प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।
    1
    खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादार कमेटियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, स्थानीय सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नवागत क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने की, जिसमें गोला कोतवाल अंबर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी करते हुए क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी, और सभी जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूटों से ही निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीओ महक शर्मा ने यह भी अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न की जाए, और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने मोहर्रम को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताते हुए सभी से इसे प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।
    user_Prem chand
    Prem chand
    Court reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा कस्बे में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भीरा के मैलानी रोड पर क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी और भक्तगण श्री सुधीर कुमार गुप्ता, श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री गोलू गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम के विशेष सहयोग से एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे प्रभु बजरंगबली और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाने के साथ हुआ, जिसके बाद मैलानी रोड पर राहगीरों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। यह भंडारा लगभग शाम 4:00 बजे तक अनवरत चलता रहा, जिसमें भीरा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बालाजी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा, और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ व संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त की। आयोजक समिति के सदस्यों, श्री सुधीर कुमार गुप्ता, श्री सुनील कुमार गुप्ता और गोलू गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने यह भी बल दिया कि समय-समय पर ऐसे सामूहिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ी रहे। दिनभर चले इस भंडारे को सफल बनाने में आयोजक टीम के सभी सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने अपनी निस्वार्थ सेवा देकर सराहनीय योगदान दिया, जिससे यह मंगल दिन भीरा क्षेत्र के लिए भक्ति, श्रद्धा और विश्वास से सराबोर रहा।
    4
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा कस्बे में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भीरा के मैलानी रोड पर क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी और भक्तगण श्री सुधीर कुमार गुप्ता, श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री गोलू गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम के विशेष सहयोग से एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे प्रभु बजरंगबली और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाने के साथ हुआ, जिसके बाद मैलानी रोड पर राहगीरों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। यह भंडारा लगभग शाम 4:00 बजे तक अनवरत चलता रहा, जिसमें भीरा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बालाजी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान पूरा वातावरण 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा, और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ व संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त की। आयोजक समिति के सदस्यों, श्री सुधीर कुमार गुप्ता, श्री सुनील कुमार गुप्ता और गोलू गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने यह भी बल दिया कि समय-समय पर ऐसे सामूहिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सेवा भाव से जुड़ी रहे। दिनभर चले इस भंडारे को सफल बनाने में आयोजक टीम के सभी सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने अपनी निस्वार्थ सेवा देकर सराहनीय योगदान दिया, जिससे यह मंगल दिन भीरा क्षेत्र के लिए भक्ति, श्रद्धा और विश्वास से सराबोर रहा।
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    6 hrs ago
  • बांकेगंज से जुड़े एक विवादित मामले में अब चंदा पासी ने भी अपना वीडियो जारी किया है। यह कदम दलित नेता मनोज भारती और विधायक रोमी साहनी द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद उठाया गया है। इस प्रकरण में मनोज भारती को 'चमार नेता' के रूप में संदर्भित किया गया है, जबकि चंदा पासी का उल्लेख 'विवादित' के तौर पर किया गया है।
    1
    बांकेगंज से जुड़े एक विवादित मामले में अब चंदा पासी ने भी अपना वीडियो जारी किया है। यह कदम दलित नेता मनोज भारती और विधायक रोमी साहनी द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद उठाया गया है। इस प्रकरण में मनोज भारती को 'चमार नेता' के रूप में संदर्भित किया गया है, जबकि चंदा पासी का उल्लेख 'विवादित' के तौर पर किया गया है।
    user_लाखन आर्मी जिला संयोजक पत्रकार
    लाखन आर्मी जिला संयोजक पत्रकार
    Youth Social Services Organisation गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बांकेगंज से जुड़े एक विवादित मामले में अब विवादित चंदा पासी ने भी अपना वीडियो जारी कर दिया है। यह नया घटनाक्रम चमार नेता मनोज भारती और विधायक रोमी साहनी द्वारा इस विवाद से संबंधित वीडियो जारी करने के बाद सामने आया है।
    1
    बांकेगंज से जुड़े एक विवादित मामले में अब विवादित चंदा पासी ने भी अपना वीडियो जारी कर दिया है। यह नया घटनाक्रम चमार नेता मनोज भारती और विधायक रोमी साहनी द्वारा इस विवाद से संबंधित वीडियो जारी करने के बाद सामने आया है।
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    15 hrs ago
  • good night
    1
    good night
    user_SUBHASH CHAND🙏
    SUBHASH CHAND🙏
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के खालेपुरवा गाँव में एक मगरमच्छ ने बालगोविंद, पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, पर हमला कर उनका एक पैर खा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने खालेपुरवा गाँव पहुँचे। उन्होंने घायल बालगोविंद का हालचाल जाना और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए विधायक ने घायल के इलाज के लिए उनकी पत्नी धनदेवी को ₹20,000 की तत्काल आर्थिक सहायता दी। इसके अतिरिक्त, बच्चों को पर्याप्त कपड़ों के अभाव में देखकर, विधायक ने कपड़ों की व्यवस्था के लिए ₹5,000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की। विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा की गई इस सहायता और संवेदनशीलता की सराहना की। इस घटना के बाद, गाँव के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते मगरमच्छों के खतरे को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग भी की है।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के खालेपुरवा गाँव में एक मगरमच्छ ने बालगोविंद, पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, पर हमला कर उनका एक पैर खा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार से मिलने खालेपुरवा गाँव पहुँचे। उन्होंने घायल बालगोविंद का हालचाल जाना और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए विधायक ने घायल के इलाज के लिए उनकी पत्नी धनदेवी को ₹20,000 की तत्काल आर्थिक सहायता दी। इसके अतिरिक्त, बच्चों को पर्याप्त कपड़ों के अभाव में देखकर, विधायक ने कपड़ों की व्यवस्था के लिए ₹5,000 की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की।

विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा की गई इस सहायता और संवेदनशीलता की सराहना की। इस घटना के बाद, गाँव के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते मगरमच्छों के खतरे को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग भी की है।
    user_Fast khabar 24
    Fast khabar 24
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    23 hrs ago
  • जेठ माह के सातवें मंगल के शुभ अवसर पर गोला गोकर्णनाथ में एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। गोला नगर के लखीमपुर रोड पर स्थित हीरो एजेंसी के सामने तिवारी ढाबे पर शर्बत वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस भीषण गर्मी के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और ग्राहकों ने शीतल शर्बत ग्रहण किया, जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई। तिवारी ढाबे द्वारा किए गए इस शर्बत वितरण से राहगीरों को गर्मी से बड़ी निजात मिली।
    1
    जेठ माह के सातवें मंगल के शुभ अवसर पर गोला गोकर्णनाथ में एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। गोला नगर के लखीमपुर रोड पर स्थित हीरो एजेंसी के सामने तिवारी ढाबे पर शर्बत वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस भीषण गर्मी के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और ग्राहकों ने शीतल शर्बत ग्रहण किया, जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई। तिवारी ढाबे द्वारा किए गए इस शर्बत वितरण से राहगीरों को गर्मी से बड़ी निजात मिली।
    user_Prem chand
    Prem chand
    Court reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.