logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मकरोनिया चौराहे और सदर से हटाएं शराब दुकाने, जाने किस MLA ने जताई आपत्ति मकरोनिया चौराहे और सदर से हटाएं शराब दुकाने, जाने किस MLA ने जताई आपत्ति विधायक प्रदीप लारिया ने उठाई जनहित की आवाज़; मकरोनिया चौराहा और सदर से शराब दुकानें हटाने के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र सागर/31.03.2026: नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सागर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मकरोनिया चौराहा और सदर (कैंट अस्पताल के समीप) स्थित अंग्रेजी शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से किसी गैर-रिहायशी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। *मकरोनिया चौराहे पर दुर्घटनाओं और असुरक्षा का भय* विधायक लारिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मकरोनिया चौराहा सागर जिले का सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र और प्रवेश द्वार है। यहाँ शराब दुकान होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों, विशेषकर छात्राओं और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात्रि में 9 बजे के बाद चौराहे पर हेवी व्हीकल की एंट्री शुरू हो जाती है। ठीक उसी समय शराब दुकान पर भारी भीड़ उमड़ती है। वाहनों की आवाजाही और शराब के नशे में धुत लोगों की लापरवाही के कारण यहाँ कभी भी भीषण दुर्घटना हो सकती है। अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों के कारण आये दिन ट्रेफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है। एम्बुलेंस और वाहनों को निकलने में भी भारी कठिनाई होती है। *अस्पताल के समीप शराब दुकान पर आपत्ति* सदर क्षेत्र का जिक्र करते हुए विधायक श्री लारिया ने कहा कि कैंट अस्पताल जैसे संवेदनशील स्वास्थ्य क्षेत्र के पास शराब दुकान का होना अत्यंत आपत्तिजनक है। दुकान के बाहर होने वाले शोर-शराबे और हुड़दंग से मरीजों की शांति भंग हो रही है और परिजनों खासकर महिलाओं को असुरक्षा और असहजता का सामना करना पड़ रहा है। *जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश की मांग* जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे जिला आबकारी अधिकारी को इन दोनों दुकानों को वर्तमान स्थल से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित करें। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि आगामी नवीन आबकारी नीति के तहत इन संवेदनशील स्थानों पर पुनः शराब दुकानों का आवंटन न किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला आबकारी अधिकारी, सागर को भी प्रेषित की गई है ताकि स्थल निरीक्षण कर स्थानांतरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके।

3 hrs ago
user_Raghvendr Singh
Raghvendr Singh
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
67574add-bcfd-43ac-80ca-3a370afd035f

मकरोनिया चौराहे और सदर से हटाएं शराब दुकाने, जाने किस MLA ने जताई आपत्ति मकरोनिया चौराहे और सदर से हटाएं शराब दुकाने, जाने किस MLA ने जताई आपत्ति विधायक प्रदीप लारिया ने उठाई जनहित की आवाज़; मकरोनिया चौराहा और सदर से शराब दुकानें हटाने के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र सागर/31.03.2026: नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सागर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मकरोनिया चौराहा और सदर (कैंट अस्पताल के समीप) स्थित अंग्रेजी शराब दुकानों को तत्काल प्रभाव से किसी गैर-रिहायशी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। *मकरोनिया चौराहे पर दुर्घटनाओं और असुरक्षा का भय* विधायक लारिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मकरोनिया चौराहा सागर जिले का सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र और प्रवेश द्वार है। यहाँ शराब दुकान होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों, विशेषकर छात्राओं और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात्रि में 9 बजे के बाद चौराहे पर हेवी व्हीकल की एंट्री शुरू हो जाती है। ठीक उसी समय शराब दुकान पर भारी भीड़ उमड़ती है। वाहनों की आवाजाही और शराब के नशे में धुत लोगों की लापरवाही के कारण यहाँ कभी भी भीषण दुर्घटना हो सकती है। अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों के कारण आये दिन ट्रेफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है। एम्बुलेंस और वाहनों को निकलने में भी भारी कठिनाई होती है। *अस्पताल के समीप शराब दुकान पर आपत्ति* सदर क्षेत्र का जिक्र करते हुए विधायक श्री लारिया ने कहा कि कैंट अस्पताल जैसे संवेदनशील स्वास्थ्य क्षेत्र के पास शराब दुकान का होना अत्यंत आपत्तिजनक है। दुकान के बाहर होने वाले शोर-शराबे और हुड़दंग से मरीजों की शांति भंग हो रही है और परिजनों खासकर महिलाओं को असुरक्षा और असहजता का सामना करना पड़ रहा है। *जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश की मांग* जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे जिला आबकारी अधिकारी को इन दोनों दुकानों को वर्तमान स्थल से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित करें। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि आगामी नवीन आबकारी नीति के तहत इन संवेदनशील स्थानों पर पुनः शराब दुकानों का आवंटन न किया जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला आबकारी अधिकारी, सागर को भी प्रेषित की गई है ताकि स्थल निरीक्षण कर स्थानांतरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ₹20 हजार के लालच में दिया बैंक खाता… अब लाखों की ठगी का नोटिस! सागर में ‘म्यूल अकाउंट’ का बड़ा खेल बेनकाब
    1
    ₹20 हजार के लालच में दिया बैंक खाता… अब लाखों की ठगी का नोटिस! सागर में ‘म्यूल अकाउंट’ का बड़ा खेल बेनकाब
    user_Journalist suraj sen
    Journalist suraj sen
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं,हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा बीना में जिला कराते चैम्पियनशिप 2026 का गरिमामय समापन,135 खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए राजेश बबेले बीना।अमेच्योर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन, सागर के तत्वावधान में जिला कराते चैम्पियनशिप सागर 2026 का आयोजन गवर्नमेंट इंडोर स्टेडियम में अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उच्च मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विद्यालयों एवं कराते प्रशिक्षण संस्थानों से आए लगभग 135 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काता, कुमिते एवं टीम काता स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की तैयारी एवं खेल भावना का परिचय दिया। *इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के प्रथम विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय कराते टीम के हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं तथा अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण ही उत्कृष्टता की वास्तविक पहचान है। *खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया* विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉली अवस्थी बीना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी सेन्सेई ललिता राठौर, सेन्सेई मिहिर मोर्या, सेन्सेई दिलकुश खान, सेन्सेई मोशिना खान, सेन्सेई अनूप मिश्रा एवं सेन्सेई दीपक प्रजापति—द्वारा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु नियमों एवं विनियमों पर आधारित एक विशेष रेफरी सेमिनार का आयोजन भी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिससे निर्णायक प्रक्रिया में एकरूपता एवं स्पष्टता सुनिश्चित हुई। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों अमेचर कराते डेवेलपमेंट एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष पदम सिंह रावत ,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कुर्मी,संयुक्त सचिव अमित यादव एवं मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सागर जिले के मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह चैम्पियनशिप न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक सुदृढ़ पहल है, वहीं अध्यक्ष श्री पदम सिंह रावत ने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन का वातावरण सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बना रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया, जो उनके खेल जीवन की प्रगति में एक महत्वपूर्ण चरण सिद्ध होगा। *कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए* प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए गए, जो उनके कठोर परिश्रम, तकनीकी उत्कृष्टता एवं समर्पण का प्रमाण है। समापन अवसर पर घोषित ओवरऑल परिणाम में बीना ने प्रथम स्थान, खुरई ने द्वितीय स्थान एवं सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही, शहर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं, जिससे आयोजन की गरिमा एवं महत्व और अधिक सुदृढ़ हुआ।
    2
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं,हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा
बीना में जिला कराते चैम्पियनशिप 2026 का गरिमामय समापन,135 
खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए
राजेश बबेले 
बीना।अमेच्योर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन, सागर के तत्वावधान में जिला कराते चैम्पियनशिप सागर 2026 का आयोजन गवर्नमेंट इंडोर स्टेडियम में अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उच्च मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विद्यालयों एवं कराते प्रशिक्षण संस्थानों से आए लगभग 135 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काता, कुमिते एवं टीम काता स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की तैयारी एवं खेल भावना का परिचय दिया। 
*इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के प्रथम विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय कराते टीम के हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं तथा अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण ही उत्कृष्टता की वास्तविक पहचान है। 
*खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया*
विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉली अवस्थी बीना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी सेन्सेई ललिता राठौर, सेन्सेई मिहिर मोर्या, सेन्सेई दिलकुश खान, सेन्सेई मोशिना खान, सेन्सेई अनूप मिश्रा एवं सेन्सेई दीपक प्रजापति—द्वारा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु नियमों एवं विनियमों पर आधारित एक विशेष रेफरी सेमिनार का आयोजन भी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिससे निर्णायक प्रक्रिया में एकरूपता एवं स्पष्टता सुनिश्चित हुई। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों अमेचर कराते डेवेलपमेंट एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष पदम सिंह रावत ,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कुर्मी,संयुक्त सचिव अमित यादव एवं मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सागर जिले के मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह चैम्पियनशिप न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक सुदृढ़ पहल है, वहीं अध्यक्ष श्री पदम सिंह रावत ने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन का वातावरण सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बना रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया, जो उनके खेल जीवन की प्रगति में एक महत्वपूर्ण चरण सिद्ध होगा। 
*कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए*
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए गए, जो उनके कठोर परिश्रम, तकनीकी उत्कृष्टता एवं समर्पण का प्रमाण है। समापन अवसर पर घोषित ओवरऑल परिणाम में बीना ने प्रथम स्थान, खुरई ने द्वितीय स्थान एवं सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही, शहर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं, जिससे आयोजन की गरिमा एवं महत्व और अधिक सुदृढ़ हुआ।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    1
    जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    user_Reetesh tiwari
    Reetesh tiwari
    राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोकेशन :-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार ,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ, ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    4
    लोकेशन :-बीना
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव  तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। 
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं।
शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। 
अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। 
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। 
राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। 
ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड  मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार
,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ,
ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    1
    Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु
बीना।
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बिजली के नाम पर जनता पर डाका: मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल के खिलाफ बीना में फूटा गुस्सा, आज राज्यपाल के नाम जाएगा ज्ञापन राजेश बबेले बीना। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ बीना में जनता का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। कांग्रेस जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। *मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा* नागरिकों ने हस्ताक्षर कर साफ कहा है कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। *शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया* इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था। *आज सौंपा जाएगा राज्यपाल के नाम ज्ञापन* अभियान के अंतर्गत संकलित ज्ञापन आज दिनांक 31 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर एकत्रित होकर एसडीएम बीना के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने की यह कार्यवाही जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर एवं मनोज कपूर, विधानसभा प्रभारी के निर्देशन में संपन्न होगी। इस पूरे अभियान को गति देने, जनता तक मुद्दे को पहुंचाने और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में महेंद्र कुमार नवैया तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया और उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। *इस अभियान में यह सब रहे शामिल* अभियान में प्रमुख रूप से शशि मोहन तिवारी, सुरेश तिवारी नाही, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेश सेन,विक्रांत गोलंदाज, दयाचंद चौधरी,मीना अहिरवार,विनीता अहिरवार, मोतीलाल मसाब,अशोक अहिरवार, मेट, रमेश मुरैना, शिवानी अहिरवार, जन्नू लाल राय, पूरे अहिरवार,आदेश समैया,बलराम अहिरवार,ओमप्रकाश ताम्रकार, छोटा सलीम, हरि नारायण कुशवाहा एवं एडवोकेट देवीलाल अहिरवार उपस्थित रहे। *जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है* नेताओं और नागरिकों ने तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल जनता को राहत देने में विफल साबित हुए हैं, लेकिन बिल बढ़ाने, फिक्स चार्ज थोपने और स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार महंगाई से कराह रही जनता की जेब पर लगातार हमला कर रही है, जबकि बिजली व्यवस्था सुधारने, ट्रिपिंग रोकने, गलत बिलों पर नियंत्रण करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। यह भी कहा गया कि जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है और विद्युत मंडल उपभोक्ताओं को सेवा नहीं, बल्कि शोषण दे रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों ने स्पष्ट कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में बढ़ी हुई बिजली दरें और अतिरिक्त शुल्क पूरी तरह अन्यायपूर्ण हैं। जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है और यदि यह जनविरोधी नीति वापस नहीं ली गई, तो विरोध और अधिक उग्र रूप ले सकता है।अंत में सभी नागरिकों, कांग्रेस जनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं से अपील की गई कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिक से अधिक संख्या में अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर उपस्थित रहें तथा इस जनहित के मुद्दे का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनता की आवाज को मजबूत बनाएं।
    2
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
बिजली के नाम पर जनता पर डाका: मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल के खिलाफ बीना में फूटा गुस्सा, आज राज्यपाल के नाम जाएगा ज्ञापन
राजेश बबेले 
बीना। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ बीना में जनता का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। कांग्रेस जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। 
*मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा*
नागरिकों ने हस्ताक्षर कर साफ कहा है कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
*शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया*
इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था। 
*आज सौंपा जाएगा राज्यपाल के नाम ज्ञापन*
अभियान के अंतर्गत संकलित ज्ञापन आज दिनांक 31 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर एकत्रित होकर एसडीएम बीना के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने की यह कार्यवाही जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर एवं मनोज कपूर, विधानसभा प्रभारी के निर्देशन में संपन्न होगी।
इस पूरे अभियान को गति देने, जनता तक मुद्दे को पहुंचाने और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में महेंद्र कुमार नवैया तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया और उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया है।
*इस अभियान में यह सब रहे शामिल*
अभियान में प्रमुख रूप से शशि मोहन तिवारी, सुरेश तिवारी नाही, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेश सेन,विक्रांत गोलंदाज, दयाचंद चौधरी,मीना अहिरवार,विनीता अहिरवार, मोतीलाल मसाब,अशोक अहिरवार, मेट, रमेश मुरैना, शिवानी अहिरवार, जन्नू लाल राय, पूरे अहिरवार,आदेश समैया,बलराम अहिरवार,ओमप्रकाश ताम्रकार, छोटा सलीम, हरि नारायण कुशवाहा एवं एडवोकेट देवीलाल अहिरवार उपस्थित रहे।
*जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है*
नेताओं और नागरिकों ने तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल जनता को राहत देने में विफल साबित हुए हैं, लेकिन बिल बढ़ाने, फिक्स चार्ज थोपने और स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार महंगाई से कराह रही जनता की जेब पर लगातार हमला कर रही है, जबकि बिजली व्यवस्था सुधारने, ट्रिपिंग रोकने, गलत बिलों पर नियंत्रण करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। यह भी कहा गया कि जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है और विद्युत मंडल उपभोक्ताओं को सेवा नहीं, बल्कि शोषण दे रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों ने स्पष्ट कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में बढ़ी हुई बिजली दरें और अतिरिक्त शुल्क पूरी तरह अन्यायपूर्ण हैं। जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है और यदि यह जनविरोधी नीति वापस नहीं ली गई, तो विरोध और अधिक उग्र रूप ले सकता है।अंत में सभी नागरिकों, कांग्रेस जनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं से अपील की गई कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिक से अधिक संख्या में अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर उपस्थित रहें तथा इस जनहित के मुद्दे का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनता की आवाज को मजबूत बनाएं।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.