नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मैगलगंज, खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरेहना में शुक्रवार को 22 वर्षीय सिंकी देवी पत्नी विजय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी वेटी सिंकी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने यह आरोप लगाया है सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मैगलगंज, खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरेहना में शुक्रवार को 22 वर्षीय सिंकी देवी पत्नी विजय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी वेटी सिंकी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने यह आरोप लगाया है सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
- हर घर जल योजना एक सपना बनकर रह गई सालों से टंकी का अधूरा निमार्ण पड़ा सालों से रोका हुआ पानी टंकी का निर्माण हर घर जल योजना के तहत इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था और दो साल बीत जाने के बाद भी निमार्ण कार्य रुका हुआ है जानकारी के अनुसार पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सरैया में हर घर जल योजना के तहत टंकी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन टंका का आधा अधूरा ही निमार्ण हो सका जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जिसे दोबारा नहीं शुरू किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष वहीं ग्रामीणों ने बताया की कई बार अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बाद भी अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया जा सका वहीं ग्रामीण बाबू, रामपाल, शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा जल्द टंकी का निर्माण शुरू कराया जाये।1
- छोटी काशी में आज सावन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन भोले बाबा के दर्शन1
- जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।1
- *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*1
- गोला नगर जाम से जूझ रहा है,जिसमें मिल रोड पर नगर के अंदर रोडवेज बसों ने कब्जा कर रखा है। *गोला नगर में जाम से बेहाल जनता, सावन मेले की तैयारियां धरी रह गईं* *अशोक चौराहे से मिल रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोडवेज बसें जिम्मेदार* *सीओ सिटी कार्यालय के सामने रोज लगता है घंटों जाम, नगरवासी आक्रोशित* *फोटो कैप्शन:* `अशोक चौराहे से मिल रोड पर रोडवेज बस और अतिक्रमण के कारण लगा भीषण जाम` *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर* *सूर्य प्रकाश मिश्रा गोला गोकर्णनाथ।* सावन मेला शुरू हो गया है लेकिन गोला नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई तैयारियां और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग अशोक चौराहे से मिल वाली रोड है। यहीं पर सबसे अधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सावन मेला होने के बावजूद भी इसी मार्ग से रोडवेज की बसें शहर के बीचों-बीच से गुजरती हैं। बसों के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यहां पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को पैतालिस मिनट से एक घंटा तक लग जाता है। नगर प्रशासन ने सावन मेले को लेकर जाम से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वैकल्पिक मार्ग, अतिक्रमण हटाओ अभियान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिल रोड पर अतिक्रमण जस का तस है। ठेला-खुम्चे, ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग ने सड़क का आधा हिस्सा घेर रखा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मिल रोड पर सीओ सिटी का कार्यालय स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ साहब की सरकारी गाड़ी भी कई बार इसी जाम में फंस चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को हो रही है। सीएचसी आने वाले मरीज और एंबुलेंस जाम में फंसकर घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों के अभिभावकों की गाड़ियों से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाए। मिल रोड और अशोक चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं। *क्या कहते हैं जिम्मेदार* रोडवेज ए आर एम गोला ने बताया कि बसों को मिल रोड के बजाय विकास चौराहे से होकर दत्तेली होकर निकलना चाहिए वहीं रूट है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कई बार एसडीएम साहब एवं इंस्पेक्टर साहब को बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं,कई बार हमारी गाड़ी भी घंटो जाम में फंसी रहती है। यातायात प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।कल से शहर में कोई बस नहीं आएगी,मिल गेट पर फोर्स लगाकर बसों को अंदर आने से रोका जाएगा। सावन मेले में यातायात सुचारू रूप से चालू किया जाएगा,कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।3
- सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ कृपया बिजली से सावधान रहे रात को जला ट्रांसफार्मर रात में पास कोई न होने के कारण बाल बाल बचे1