Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/bZ1s0DeyAhM?si=nZkxtTKfqUOmuEyP https://www.facebook.com/share/v/1D63W3vvXB/ *👉हाथरस हाईवे हादसा: दूध टैंकर ने ली 3 जानें* *👉आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बस और टैंकर की भीषण टक्कर*
हाथरस शलमान शाह पत्रकार
https://youtu.be/bZ1s0DeyAhM?si=nZkxtTKfqUOmuEyP https://www.facebook.com/share/v/1D63W3vvXB/ *👉हाथरस हाईवे हादसा: दूध टैंकर ने ली 3 जानें* *👉आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बस और टैंकर की भीषण टक्कर*
- User5373Uttar Pradesh😂on 11 November
- User6517Sainthal, Dausa😤on 7 November
- Lakshit ChaudharySasni, Hathras🙏on 7 November
- Lakshit ChaudharySasni, Hathras💣on 7 November
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी' की नई पहल शुरू की है हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और Non NBT पुस्तक बाटी गई है पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।3
- हाथरस के सोखना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना तथा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।1
- सासनी। बसगोई क्षेत्र के गाँव बसगोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इस हादसे में किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका। अधिकारियों ने किया मौका मुआयना घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। वन विभाग: मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। फायर विभाग: आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। मुआवजे की मांग पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।1
- इगलास भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में किसानों ने किया कोतवाली का घेराव. भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया की भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करने उड़ीसा गए थे. जहाँ उन्हें उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया. ज़ब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा.1
- Post by Vikram knmar Bra9
- एटा ब्रेकिंग...... 1️⃣ नगला गडरिया में मुख्य मार्ग पर भयंकर जलभराव, ग्रामीण बेहाल। 2️⃣ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान। 3️⃣ सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा, पानी निकासी पूरी तरह ठप। 4️⃣ गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग। 5️⃣ एडीएम-एसडीएम के आदेश भी बेअसर, तहसील प्रशासन मौन। 6️⃣ ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर लापरवाही व मनमानी के आरोप। 7️⃣ मेला आयोजन के बीच दुकानदार भी गंदे पानी में कारोबार को मजबूर। 8️⃣ पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल। 9️⃣ सीएम योगी आदित्यनाथ के कब्जा हटाने के आदेशों का नहीं हो रहा पालन। 👉 शिकायतों के बावजूद नहीं सुन रहा प्रशासन, गंदे पानी में जीने को मजबूर नगला गडरिया। 👉 पीड़ित विकाश यादव नगला गडरिया के मुख से सुनिये।1
- उन्नाव में पुरवा विधानसभा भाजपा विधायक अनिल सिंह का नागिन डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विधायक अनिल सिंह का BJP के कार्यकर्ताओं के बीच नागिन धुन गाने पर जमकर नाचे, विधायक नागिन डांस अंदाज पर खूब थिरके, ढोलक व मंजीरा की थापों में डूब गए विधायक, भाजपा विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल।1
- हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बनी कृष्णा शेंस कॉरपोरेशन फैक्ट्री में बीती देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। फैक्ट्री में रखे गलीचा, केनवास, कारपेट, पैरदान और धागे सहित भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया।1