जगाधरी अनाज मंडी में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा का निरीक्षण, किसानों की समस्याओं पर दिए सख्त निर्देश बायोमीट्रिक से भुगतान तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश, 72 घंटे में फसल भुगतान का आश्वासन जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं खरीद सीजन के बीच व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनज़र विधायक घनश्यामदास अरोड़ा स्वयं मंडी पहुंचे और पूरे सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले किसानों की बायोमीट्रिक प्रक्रिया को जांचा, जहां कई किसानों ने धीमी गति और तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की। इसके बाद विधायक ने गेट पास सिस्टम का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बेवजह इंतजार न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान फसल में नमी की जांच प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विधायक ने साफ कहा कि नमी के नाम पर किसानों को परेशान न किया जाए और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो। इसके अलावा उन्होंने अब तक हुए फसल उठान की जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति न बने।

- #yamuna sandesh news कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- यमुनानगर | दिनांक: 20-04-2026 आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती किताबों की कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अधिकारियो को जगाने के लिए की गई नारेबाजी।...संजीव नंदा, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आदि उपस्थित रहे1
- मित्र का सम्मान गुरुग्राम मे डिप्टी सुप्रीडेंट k पाल जी का...1
- कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||2
- 1 मई 2026 से LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा और खपत को नियंत्रित करने के लिए OTP-आधारित डिलीवरी और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों की बुकिंग समयसीमा अनिवार्य की जा रही है।1
- Post by Sajid5
- *रील के चक्कर में फायरिंग’: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप* सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के ग्राम नया गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने से चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवक खुलेआम गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के वीडियो बनाना और साझा करना गंभीर अपराध है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कब का है इसकी हम पुष्टि नहीं करते।1