logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगला जहरू में डेनाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ सासनी क्षेत्र के गांव नगला जहरू में तीन दिवसीय डेनाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा उर्फ वेंजू पंडित, एडवोकेट मधुकर नगायच, देवेंद्र कुशवाहा एवं विनोद कुमार कालू पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार ग्यारह रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में रीनू कुमार, दीपक कुमार तथा श्रीकृष्ण-कन्हैया शामिल रहे। इस दौरान में पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी की मुख्य भूमिका रही।

22 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago
5615100b-86d6-447c-ad36-cb590cee5865

नगला जहरू में डेनाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ सासनी क्षेत्र के गांव नगला जहरू में तीन दिवसीय डेनाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के

80503dc7-a06e-4716-84ed-2f59bf1f7502

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा उर्फ वेंजू पंडित, एडवोकेट मधुकर नगायच, देवेंद्र कुशवाहा एवं विनोद कुमार कालू पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

9d8ba6f7-2271-48cf-b8ec-3e8d4d0b686a

खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार ग्यारह रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में रीनू कुमार, दीपक कुमार तथा श्रीकृष्ण-कन्हैया शामिल रहे। इस दौरान में पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी की मुख्य भूमिका रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस: ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। हाथरस: ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कुशवाहा ने की। इस दौरान आगामी हाथरस दाऊजी मेला के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    हाथरस:
ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। 
हाथरस:
ग्राम वनगढ़ सासनी में समाज के बंधुओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कुशवाहा ने की। इस दौरान आगामी हाथरस दाऊजी मेला के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सासनी की बेटी मेघना चौधरी का भारतीय ड्यूबॉल टीम में चयन, बांग्लादेश के खिलाफ आगरा में दिखाएंगी जलवा सासनी क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व और हर्ष का क्षण सामने आया है। सासनी क्षेत्र के छोटे से गांव भोजगढ़ी की रहने वाली और किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली 18 वर्षीय मेधावी बेटी मेघना चौधरी पुत्री चौधरी सरजू सिंह का चयन सोमवार को भारतीय ड्यूबॉल टीम में हो गया है। मंगलवार और आज बुधवार को उनका स्वागत सम्मान करने वालों की भीड़ लग गई। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब मेघना भारत की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेघना का मुकाबला आगामी 20 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक आगरा के बालूनी पब्लिक स्कूल में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में देखने को मिलेगा। बास्केटबॉल, हैंडबॉल और फुटबॉल के रोमांचक मिश्रण वाले इस अनूठे खेल 'ड्यूबॉल' (जिसकी शुरुआत भारत के नागपुर से हुई है) में मेघना अपनी अद्भुत खेल कला का प्रदर्शन करेंगी। साधारण किसान परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ी मेघना की यह सफलता संघर्ष और जज्बे की एक बेहतरीन मिसाल है। उनके पिता गांव में रहकर ही खेती-बाड़ी संभालते हैं। अपनी शुरुआती शिक्षा सासनी के ज्ञान अकेडमी से कक्षा 8 तक पूरी करने के बाद मेघना ने कक्षा 9 से इंटरमीडिएट की पढ़ाई एवीजी गुरुकुलम सासनी से पूरी की। वर्तमान में वह सासनी के अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल के मैदान में भी उनका सफर शानदार रहा है। वह अब तक चार बार नेशनल और चार बार उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेल चुकी हैं। फिलहाल मेघना अपने कोच एवं मेंटोर चौधरी दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में सासनी के ज्ञान अकेडमी स्कूल में आगामी आगरा सीरीज के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और पसीना बहा रही हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय वह अपने माता-पिता, परिवारजनों और अपने गुरु व कोच को देती हैं। उनकी इच्छा है कि वह सासनी का मान बढ़ाने के साथ-साथ पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन करें। बेटी के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भोजगढ़ी सहित पूरे सासनी क्षेत्र, परिजनों और रिश्तेदारों में दीवाली जैसा जश्न और खुशी का माहौल है। हर कोई अपनी इस होनहार बेटी को शुभकामनाएं दे रहा है।
    4
    सासनी की बेटी मेघना चौधरी का भारतीय ड्यूबॉल टीम में चयन, बांग्लादेश के खिलाफ आगरा में दिखाएंगी जलवा
सासनी क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व और हर्ष का क्षण सामने आया है। सासनी क्षेत्र के छोटे से गांव भोजगढ़ी की रहने वाली और किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली 18 वर्षीय मेधावी बेटी मेघना चौधरी पुत्री चौधरी सरजू सिंह का चयन सोमवार को भारतीय ड्यूबॉल टीम में हो गया है। मंगलवार और आज बुधवार को उनका स्वागत सम्मान करने वालों की भीड़ लग गई। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब मेघना भारत की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मेघना का मुकाबला आगामी 20 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक आगरा के बालूनी पब्लिक स्कूल में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में देखने को मिलेगा। बास्केटबॉल, हैंडबॉल और फुटबॉल के रोमांचक मिश्रण वाले इस अनूठे खेल 'ड्यूबॉल' (जिसकी शुरुआत भारत के नागपुर से हुई है) में मेघना अपनी अद्भुत खेल कला का प्रदर्शन करेंगी।
साधारण किसान परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ी मेघना की यह सफलता संघर्ष और जज्बे की एक बेहतरीन मिसाल है। उनके पिता गांव में रहकर ही खेती-बाड़ी संभालते हैं। अपनी शुरुआती शिक्षा सासनी के ज्ञान अकेडमी से कक्षा 8 तक पूरी करने के बाद मेघना ने कक्षा 9 से इंटरमीडिएट की पढ़ाई एवीजी गुरुकुलम सासनी से पूरी की। वर्तमान में वह सासनी के अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल के मैदान में भी उनका सफर शानदार रहा है। वह अब तक चार बार नेशनल और चार बार उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेल चुकी हैं।
फिलहाल मेघना अपने कोच एवं मेंटोर चौधरी दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में सासनी के ज्ञान अकेडमी स्कूल में आगामी आगरा सीरीज के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और पसीना बहा रही हैं। अपनी इस बड़ी उपलब्धि का पूरा श्रेय वह अपने माता-पिता, परिवारजनों और अपने गुरु व कोच को देती हैं। उनकी इच्छा है कि वह सासनी का मान बढ़ाने के साथ-साथ पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन करें।
बेटी के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भोजगढ़ी सहित पूरे सासनी क्षेत्र, परिजनों और रिश्तेदारों में दीवाली जैसा जश्न और खुशी का माहौल है। हर कोई अपनी इस होनहार बेटी को शुभकामनाएं दे रहा है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच 🤼 हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच हाथरस। 115वें द्वितीय प्रांतीय मेले के अवसर पर हाथरस में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। अखाड़े में देश-प्रदेश से पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अखाड़े में पहुंचकर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल के दौरान मां हाथरस वाले दाऊजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती हमारी माटी की पहचान और प्राचीन खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दंगल के सफल आयोजन के लिए संयोजक विपुल गौड़ एवं पूरी आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी गईं। 📺 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और स्थानीय खबरों के लिए सलाम इंडिया 24 को सब्सक्राइब करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं। सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ। #Hathras #DaujiMaharaj #DaujiMaharajMela #Kushti #KushtiDangal #Wrestling #HathrasNews #Dangal #GroundReport #BreakingNews #SalamIndia24 #UPNews #ViralVideo
    1
    हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच
🤼 हाथरस में ऐतिहासिक दाऊजी महाराज दंगल का भव्य आयोजन | पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच
हाथरस। 115वें द्वितीय प्रांतीय मेले के अवसर पर हाथरस में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। अखाड़े में देश-प्रदेश से पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का रोमांच बढ़ाया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अखाड़े में पहुंचकर फाइनल मुकाबलों का आनंद लिया और पहलवानों का हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया।
दंगल के दौरान मां हाथरस वाले दाऊजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती हमारी माटी की पहचान और प्राचीन खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
दंगल के सफल आयोजन के लिए संयोजक विपुल गौड़ एवं पूरी आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी गईं।
📺 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और स्थानीय खबरों के लिए सलाम इंडिया 24 को सब्सक्राइब करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं।
सलाम इंडिया 24 — जनता की आवाज़, सच के साथ।
#Hathras #DaujiMaharaj #DaujiMaharajMela #Kushti #KushtiDangal #Wrestling #HathrasNews #Dangal #GroundReport #BreakingNews #SalamIndia24 #UPNews #ViralVideo
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • *जिला हाथरस में जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के अधिकारियों ने धूमधाम से मनाई बाबा विश्वकर्मा जयंती*. *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। जिला हाथरस में जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा विश्वकर्मा जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर स्थापित उपकरणों एवं औजारों का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा भगवान विश्वकर्मा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सभी अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि CI होशियार सिंह और DI शशिकांत सिंह की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रवत राठौर, साहिल सिंह बिसेन, सुनील कुमार ओझा, सेफ्टी मैनेजर मुजम्मिल सिद्दीकी, DEO सिद्धार्थ शर्मा, एवं विशाल सहित कंपनी के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
    4
    *जिला हाथरस में जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के अधिकारियों ने धूमधाम से मनाई बाबा विश्वकर्मा जयंती*.                                      *रिपोर्टर विजय देव*
हाथरस। जिला हाथरस में  जीएमआर आगरा स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड  के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा विश्वकर्मा जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर स्थापित उपकरणों एवं औजारों का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा भगवान विश्वकर्मा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। सभी अधिकारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि CI होशियार सिंह और DI शशिकांत सिंह की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रवत राठौर, साहिल सिंह बिसेन, सुनील कुमार ओझा, सेफ्टी मैनेजर मुजम्मिल सिद्दीकी, DEO सिद्धार्थ शर्मा, एवं विशाल सहित कंपनी के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    57 min ago
  • PM के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिला अस्पताल में 7 बेड के नए वार्ड, बागला में रक्तदान शिविर और 18 बेड की नई इमरजेंसी का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आज प्रभारी मंत्री / मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तीन बड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। *मुख्य बिंदु:* *1. महिला अस्पताल में 7 बेड के नवीन वार्ड का उद्घाटन:* मंत्री जी ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर वार्ड का उद्घाटन किया और भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। इस वार्ड में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन के बाद देखभाल की सुविधा मिलेगी। DM श्री अतुल वत्स ने बताया कि जनपद में प्रतिमाह लगभग 400 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित होती हैं, जिनमें 200 को दवाओं/आयरन सुक्रोज/FCM से उपचारित किया जाता है और 200 का सिजेरियन किया जाता है। पहले महिला अस्पताल में 30-35 सिजेरियन होते थे, अब नए वार्ड से क्षमता बढ़कर प्रतिमाह 100 सिजेरियन हो सकेगी। उद्घाटन के समय 4 सिजेरियन मरीज भर्ती थीं। CMO डॉ. वेद प्रकाश ने मंत्री जी से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक की तैनाती का अनुरोध किया। *2. बागला अस्पताल में रक्तदान शिविर:* मंत्री जी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। 50 यूनिट का लक्ष्य, उद्घाटन तक 12 यूनिट रक्तदान हो चुका था। ब्लड बैंक में 825 यूनिट क्षमता है और रक्त 5 वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है। *3. 18 बेड की नई इमरजेंसी का निरीक्षण:* बागला में पहले 6 बेड की इमरजेंसी थी, अब 18 बेड की नई इमरजेंसी बनी है। मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कक्ष भी बनाया गया है। मंत्री जी ने भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर विधायक सदर अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, DM अतुल वत्स, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा, CDO पी.एन. दीक्षित, CMO डॉ. वेद प्रकाश, CMS डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. दिनेश सक्सेना सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    PM के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिला अस्पताल में 7 बेड के नए वार्ड, बागला में रक्तदान शिविर और 18 बेड की नई इमरजेंसी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आज प्रभारी मंत्री / मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने हाथरस में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तीन बड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
*मुख्य बिंदु:*
*1. महिला अस्पताल में 7 बेड के नवीन वार्ड का उद्घाटन:* मंत्री जी ने जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर वार्ड का उद्घाटन किया और भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए। इस वार्ड में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन के बाद देखभाल की सुविधा मिलेगी।
DM श्री अतुल वत्स ने बताया कि जनपद में प्रतिमाह लगभग 400 हाई रिस्क गर्भवती चिन्हित होती हैं, जिनमें 200 को दवाओं/आयरन सुक्रोज/FCM से उपचारित किया जाता है और 200 का सिजेरियन किया जाता है। पहले महिला अस्पताल में 30-35 सिजेरियन होते थे, अब नए वार्ड से क्षमता बढ़कर प्रतिमाह 100 सिजेरियन हो सकेगी। उद्घाटन के समय 4 सिजेरियन मरीज भर्ती थीं।
CMO डॉ. वेद प्रकाश ने मंत्री जी से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक की तैनाती का अनुरोध किया।
*2. बागला अस्पताल में रक्तदान शिविर:* मंत्री जी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। 50 यूनिट का लक्ष्य, उद्घाटन तक 12 यूनिट रक्तदान हो चुका था। ब्लड बैंक में 825 यूनिट क्षमता है और रक्त 5 वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
*3. 18 बेड की नई इमरजेंसी का निरीक्षण:* बागला में पहले 6 बेड की इमरजेंसी थी, अब 18 बेड की नई इमरजेंसी बनी है। मेडिकल स्टाफ के लिए अलग कक्ष भी बनाया गया है। मंत्री जी ने भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया।
इस अवसर पर विधायक सदर अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, DM अतुल वत्स, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा, CDO पी.एन. दीक्षित, CMO डॉ. वेद प्रकाश, CMS डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. दिनेश सक्सेना सहित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से 1 अभियुक्त घायल जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन पर दिनांक 14/15 सितंबर 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे अरविंद व उसके कुछ अन्य साथी वादी के घर पर आकर गाली गलौच व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये हैं। उक्त सूचना के सम्बन्ध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 4 पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु SOG एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर SOG टीम व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी तो लखन गेस्ट हाऊस के पास से बोझिया को जाने वाले बम्बे के पास अंडरपास पर अभियुक्त अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अरविंद को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। तथा 3 अन्य अभियुक्त उमेश, दिनेश उर्फ दिन्ना व संजय को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 4 तमंचा, 3 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना मे प्रयुक्त 2 बाइक बरामद बरामद हुई हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से 1 अभियुक्त घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन पर दिनांक 14/15 सितंबर 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे अरविंद व उसके कुछ अन्य साथी वादी के घर पर आकर गाली गलौच व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये हैं। उक्त सूचना के सम्बन्ध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 4 पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु SOG एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर SOG टीम व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी तो लखन गेस्ट हाऊस के पास से बोझिया को जाने वाले बम्बे के पास अंडरपास पर अभियुक्त अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अरविंद को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। तथा 3 अन्य अभियुक्त उमेश, दिनेश उर्फ दिन्ना व संजय को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 4 तमंचा, 3 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना मे प्रयुक्त 2 बाइक बरामद बरामद हुई हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घर पर काम करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने डसा, हालत करने पर परिजन लाए जिला अस्पताल जनपद अलीगढ़ की विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा मलोई में घर पर काम करते समय एक युवक कोमल पुत्र भूदेव सिंह के पैर पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से हालत बिगड़ता देख परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया वह घर पर काम कर रहा था तभी नाली से होकर आए सांप ने उसके पैर पर डस लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजन जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया है।
    1
    घर पर काम करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने डसा, हालत करने पर परिजन लाए जिला अस्पताल
जनपद अलीगढ़ की विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा मलोई में घर पर काम करते समय एक युवक कोमल पुत्र भूदेव सिंह के पैर पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से हालत बिगड़ता देख परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया वह घर पर काम कर रहा था तभी नाली से होकर आए सांप ने उसके पैर पर डस लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजन जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद लखनऊ की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शव की गाड़ी रोके जाने के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। #swamiprasadmaurya #ayodhya #uttarpradesh #lawandorders #protest अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद लखनऊ की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शव की गाड़ी रोके जाने के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। #swamiprasadmaurya #ayodhya #uttarpradesh #lawandorders #protest
    1
    अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद लखनऊ की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शव की गाड़ी रोके जाने के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

#swamiprasadmaurya #ayodhya #uttarpradesh #lawandorders #protest
अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मंगलवार को KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद लखनऊ की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शव की गाड़ी रोके जाने के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
#swamiprasadmaurya #ayodhya #uttarpradesh #lawandorders #protest
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.