logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नूंह जिले के मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी का अनोखा अंदाज, पत्नी-बच्चे के सामने बाइक सवार को समझाया हेलमेट का महत्व नूंह जिले के मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार का सड़क सुरक्षा जागरूकता का तरीका चर्चा में है। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने रोककर थाना प्रभारी ने सड़क हादसों के खतरे और हेलमेट की जरूरत समझाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी सी गलती पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग पुलिस की पहल की सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात जागरूकता अभियान जारी हैं। पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।

10 hrs ago
user_Mk
Mk
नूंह, नूंह, हरियाणा•
10 hrs ago

नूंह जिले के मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी का अनोखा अंदाज, पत्नी-बच्चे के सामने बाइक सवार को समझाया हेलमेट का महत्व नूंह जिले के मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार का सड़क सुरक्षा जागरूकता का तरीका चर्चा में है। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने रोककर थाना प्रभारी ने सड़क हादसों के खतरे और हेलमेट की जरूरत समझाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी सी गलती पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग पुलिस की पहल की सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर यातायात जागरूकता अभियान जारी हैं। पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नगीना में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, शहीदा खान की अध्यक्षता में जुटे पार्टी कार्यकर्ता फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के नगीना ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक खान रहे। सम्मेलन में विधायक चौधरी आफताब अहमद और विधायक मम्मन खान सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।
    1
    नगीना में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, शहीदा खान की अध्यक्षता में जुटे पार्टी कार्यकर्ता
फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के नगीना ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक खान रहे। सम्मेलन में विधायक चौधरी आफताब अहमद और विधायक मम्मन खान सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • स्वामीका गांव में जरूरतमंदों को मिला सहारा! ALIMCO के फ्री कैंप में बांटे गए व्हीलचेयर, छड़ी, चश्मे और बेल्ट। #ALIMCO #Swamika #SwamikaVillage #FreeCamp #Divyang #SeniorCitizens #Wheelchair #FreeDistribution #SocialService #SamajSeva #Haryana #Palwal #Hathin #Nuh #Mewat #HaryanaTimes #HaryanaNews #LocalNews #ViralNews #TrendingNews
    1
    स्वामीका गांव में जरूरतमंदों को मिला सहारा! ALIMCO के फ्री कैंप में बांटे गए व्हीलचेयर, छड़ी, चश्मे और बेल्ट।
#ALIMCO #Swamika #SwamikaVillage #FreeCamp #Divyang #SeniorCitizens #Wheelchair #FreeDistribution #SocialService #SamajSeva #Haryana #Palwal #Hathin #Nuh #Mewat #HaryanaTimes #HaryanaNews #LocalNews #ViralNews #TrendingNews
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मानेसर में कितनी बेरोजगारी बड़ी हुई है काम है नहीं है और गरीब परेशान
    1
    मानेसर में कितनी बेरोजगारी बड़ी हुई है काम है नहीं है और गरीब परेशान
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • रेवाड़ी में Aman Jaji का जलवा, BMG Mall में उमड़ा जनसैलाब; ‘Azaad Singh’ के प्रमोशन में हाउसफुल रहा कार्यक्रम Rewari News Live रेवाड़ी। रविवार 13 सितंबर की शाम रेवाड़ी के BMG Mall में उस समय फिल्मी माहौल बन गया, जब हरियाणा के चर्चित अभिनेता एवं सिंगर Aman Jaji अपनी आगामी फिल्म ‘Azaad Singh’ की पूरी स्टार कास्ट के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे। शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस खास प्रमोशनल कार्यक्रम को लेकर लोगों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही Aman Jaji और उनकी टीम मंच पर पहुंची, दर्शकों की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया और देखते ही देखते BMG Mall के बाहर तक लोगों का हुजूम जमा हो गया। कार्यक्रम के दौरान Aman Jaji ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Azaad Singh’ के बारे में दर्शकों से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी, कलाकारों और 18 सितंबर को होने वाली रिलीज को लेकर जानकारी साझा की। प्रमोशन के साथ-साथ कार्यक्रम में शानदार Live Music Performance ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। Aman Jaji के साथ Rakesh Majariya, Kuldeep Rathee और फिल्म की अभिनेत्री भी मौजूद रहीं, जिन्होंने दर्शकों के साथ जुड़कर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। लाइव परफॉर्मेंस शुरू होते ही युवाओं और फिल्म प्रेमियों में खास जोश देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों व संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम की सबसे खास तस्वीर BMG Mall के बाहर दिखाई दी, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए पहुंच चुके थे। हालात ऐसे रहे कि भीड़ के कारण लोगों को पैर रखने तक की जगह मिलना मुश्किल हो गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को पूरी तरह हाउसफुल बना दिया। Aman Jaji और उनकी टीम ने भी दर्शकों के इस प्यार और उत्साह का खुले दिल से स्वागत किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने रेवाड़ी के लोगों से 18 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘Azaad Singh’ को देखने और हरियाणवी कलाकारों को अपना समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं की खास भागीदारी नजर आई और कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में कलाकारों की परफॉर्मेंस और पूरे आयोजन के यादगार पलों को कैद करते दिखाई दिए। कुल मिलाकर BMG Mall में आयोजित यह प्रमोशनल इवेंट फिल्म के कलाकारों और रेवाड़ी के दर्शकों के बीच शानदार कनेक्शन बनाने में सफल रहा। Aman Jaji की टीम के पहुंचते ही उमड़ी भीड़ और हाउसफुल कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि ‘Azaad Singh’ को लेकर दर्शकों में अभी से खास उत्सुकता दिखाई दे रही है।
    1
    रेवाड़ी में Aman Jaji का जलवा, BMG Mall में उमड़ा जनसैलाब; ‘Azaad Singh’ के प्रमोशन में हाउसफुल रहा कार्यक्रम Rewari News Live 
रेवाड़ी। रविवार 13 सितंबर की शाम रेवाड़ी के BMG Mall में उस समय फिल्मी माहौल बन गया, जब हरियाणा के चर्चित अभिनेता एवं सिंगर Aman Jaji अपनी आगामी फिल्म ‘Azaad Singh’ की पूरी स्टार कास्ट के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे। शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस खास प्रमोशनल कार्यक्रम को लेकर लोगों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही Aman Jaji और उनकी टीम मंच पर पहुंची, दर्शकों की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया और देखते ही देखते BMG Mall के बाहर तक लोगों का हुजूम जमा हो गया। कार्यक्रम के दौरान Aman Jaji ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Azaad Singh’ के बारे में दर्शकों से बातचीत करते हुए फिल्म की कहानी, कलाकारों और 18 सितंबर को होने वाली रिलीज को लेकर जानकारी साझा की। प्रमोशन के साथ-साथ कार्यक्रम में शानदार Live Music Performance ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। Aman Jaji के साथ Rakesh Majariya, Kuldeep Rathee और फिल्म की अभिनेत्री भी मौजूद रहीं, जिन्होंने दर्शकों के साथ जुड़कर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। लाइव परफॉर्मेंस शुरू होते ही युवाओं और फिल्म प्रेमियों में खास जोश देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों व संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम की सबसे खास तस्वीर BMG Mall के बाहर दिखाई दी, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए पहुंच चुके थे। हालात ऐसे रहे कि भीड़ के कारण लोगों को पैर रखने तक की जगह मिलना मुश्किल हो गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को पूरी तरह हाउसफुल बना दिया। Aman Jaji और उनकी टीम ने भी दर्शकों के इस प्यार और उत्साह का खुले दिल से स्वागत किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने रेवाड़ी के लोगों से 18 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘Azaad Singh’ को देखने और हरियाणवी कलाकारों को अपना समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं की खास भागीदारी नजर आई और कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में कलाकारों की परफॉर्मेंस और पूरे आयोजन के यादगार पलों को कैद करते दिखाई दिए। कुल मिलाकर BMG Mall में आयोजित यह प्रमोशनल इवेंट फिल्म के कलाकारों और रेवाड़ी के दर्शकों के बीच शानदार कनेक्शन बनाने में सफल रहा। Aman Jaji की टीम के पहुंचते ही उमड़ी भीड़ और हाउसफुल कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि ‘Azaad Singh’ को लेकर दर्शकों में अभी से खास उत्सुकता दिखाई दे रही है।
    user_News Junction Haryana
    News Junction Haryana
    रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • आज पलवल अलीगढ़ रोड ईश्वरी गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री गौरव गौतम खेल कूद मंत्री हरियाणा सरकार, एवं भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के महासचिव श्री नागेन्द्र शर्मा जी ने उपस्थिति सभी लोगों को संबोधित किया। और 17 sep को देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को खास बनाने का आव्हान किया।
    2
    आज पलवल अलीगढ़ रोड ईश्वरी गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला  का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री गौरव गौतम खेल कूद मंत्री हरियाणा सरकार, एवं भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के महासचिव श्री नागेन्द्र शर्मा जी ने उपस्थिति सभी लोगों को संबोधित किया। और 17 sep को देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को खास बनाने का आव्हान किया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • सेवा सप्ताह में दिखेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-संकल्प पलवल मंडल दो में खेल मंत्री गौरव गौतम और जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होंगे जनसेवा के कार्यक्रम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया। भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में इन मुद्दों पर रहा फोकस 1. सेवा गतिविधियां: स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा। 2. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति। 3. जनभागीदारी पर जोर: सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोड़कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान। बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    2
    सेवा सप्ताह में दिखेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-संकल्प
पलवल मंडल दो में खेल मंत्री गौरव गौतम और जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया।
भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।
बैठक में इन मुद्दों पर रहा फोकस
1. सेवा गतिविधियां:
स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा।
2. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी:
मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति।
3. जनभागीदारी पर जोर:
सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोड़कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान।
बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    9 hrs ago
  • CRPF जवान ने क्यों छीना लड़के का मोबाइल, देखिए क्या है मामला CRPF जवान ने क्यों छीना लड़के का मोबाइल, देखिए क्या है मामला । ऐसी ही खबरें देखने के लिए फॉलो और सबस्क्राइब करें
    1
    CRPF जवान ने क्यों छीना लड़के का मोबाइल, देखिए क्या है मामला
CRPF जवान ने क्यों छीना लड़के का मोबाइल, देखिए क्या है मामला ।
ऐसी ही खबरें देखने के लिए फॉलो और सबस्क्राइब करें
    user_AZAD NEWS
    AZAD NEWS
    गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • गांव रावली में बूचड़खाने के खिलाफ महापंचायत, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी नूंह जिले के ग्राम पंचायत रावली में बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों की महापंचायत शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ईदगाह परिसर में आयोजित पंचायत में सरपंचों, ग्रामीणों और काफी गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बूचड़खाने से हो रही कथित परेशानियों को लेकर अपनी आवाज उठाई। संघर्ष समिति ने बताया कि फैक्टरी को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी जा चुकी है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
    1
    गांव रावली में बूचड़खाने के खिलाफ महापंचायत, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी


नूंह जिले के ग्राम पंचायत रावली में बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों की महापंचायत शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ईदगाह परिसर में आयोजित पंचायत में सरपंचों, ग्रामीणों और काफी गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बूचड़खाने से हो रही कथित परेशानियों को लेकर अपनी आवाज उठाई। संघर्ष समिति ने बताया कि फैक्टरी को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी जा चुकी है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.