Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोटेगांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भव्य महाआरती संपन्न हुई। जय श्री राम 🙏🚩
Kailash gupta tv 24
गोटेगांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भव्य महाआरती संपन्न हुई। जय श्री राम 🙏🚩
More news from Narsinghpur and nearby areas
- नकाबपोश लुटेरों ने होटल में लूट की वारदात को अंजाम दिया लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड पुलिस ने 4 लुटोरों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों से लगभग 66 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी। नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है।घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया चंद्रेश रजक, राकेश कुमार शुक्ला, अनुज कुमार वाल्मीकि, मोनू उर्फ टूईया वंशकार को गिरफ्तार किया गया।1
- खेतों में सज रही जुए की महफिल,_सोशल मीडिया पर विडिओ हुआ वायरल नरसिंहपुर। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस के खौफ से बेखौफ होकर खुलेआम खेतों में लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। ताजा मामला पलोहा थाना अंतर्गत चिरिर्या और महंगवा के बीच स्थित एक कृषि फार्म हाउस का है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, यह जुआ फड़ पहले गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती पिठहरा में सक्रिय था। लेकिन पुलिस की सख्ती या आपसी तालमेल के चलते अब इसे पलोहा थाना क्षेत्र के सुनसान खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कृषि फार्म हाउस की आड़ में जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।1
- 🚩 जय श्री कृष्ण 🚩 "श्रीमद् भागवत कथा - द्वितीय दिवस" आज शारदा नगर, रिछाई (बरेला) की पावन धरा भक्ति के रस में सराबोर रही। श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। आज की कथा का मुख्य आकर्षण परम ज्ञानी श्री शुकदेव जी महाराज का पावन आगमन रहा। जैसे ही कथा में शुकदेव जी का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। सुखदेव जी के आगमन और उनके दिव्य चरित्र के वर्णन के साथ ही आज की कथा को विश्राम दिया गया। 🙏 आइए, कल फिर जुड़िए भक्ति की इस अविरल धारा से! 🙏 #ShrimadBhagwat #Barela #Richai #ShardaNagar #Bhaktiras #ShukdevJi1
- 📍गोरखपुर क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की पूर्व स्टाफ नर्स ने कथित रूप से फिनाइल पी लिया। हालत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। - घटना से पहले महिला ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्कूल प्रशासन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। - पुलिस के अनुसार महिला को कुछ दिन पहले नौकरी से हटाया गया था और क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिया गया था। वीडियो में वह चार माह के बकाया वेतन की मांग करती नजर आ रही हैं। - फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - 📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश 🗣️ संवाददाता: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ सुरक्षा सूचना: यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें। जीवन अनमोल है — मदद लेना कमजोरी नहीं, समझदारी है। - ⚠️ कानूनी सूचना: यह रिपोर्ट प्राप्त प्राथमिक जानकारी और संबंधित पक्षों के आरोपों पर आधारित है। मामले की पुलिस जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।1
- Post by SHIVAAY VISHWAKARMA (SHARAD)1
- Post by Ankit Raikwar1
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में चल रही जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया जब एक ही परिवार के तीन मानसिक दिव्यांग बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर अपने माता पिता के साथ मंगलवार कलेक्ट्रेट पहुँचे।जानकारी लगने पर बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वयं जनसुनवाई हॉल से बाहर आई और उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। बच्चों के पास जाकर उनसे बात की और उनके परिजनों से उनकी बुनियादी जरूरतों, जैसे पेंशन, राशन और उचित उपचार के बारे में जानकारी ली। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित आधार पर दिलाया जाए।1
- नरसिहपुर जिले का सुप्रसिद्ध दादा महाराज दूल्हादेव मदिर, दूर दूर से आते भक्त दर्शन करने1
- नर्मदे हर, जीवन भर: संस्कार कैंटीन बनी नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा का केंद्र घंसौर (जिला सिवनी, म.प्र.) में नर्मदा परिक्रमा वासियों की निस्वार्थ सेवा का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित संस्कार कैंटीन में संचालक राकेश यादव एवं उनका परिवार प्रतिदिन सुबह परिक्रमा वासियों को निःशुल्क चाय और नाश्ता प्रदान कर रहा है। नर्मदा पथ पर ठहरने वाले यात्रियों का यहां आत्मीयता और सेवा भाव से स्वागत किया जाता है। यह सेवा कार्य नियमित रूप से जारी है, जिससे परिक्रमा वासियों को बड़ी राहत मिल रही है। “नर्मदे हर, जीवन भर” के भाव को जीते हुए राकेश यादव परिवार का यह प्रयास क्षेत्र में प्रेरणा बन रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा को नर्मदा सेवा का सच्चा स्वरूप बताते हुए प्रशंसा की है।1