चांदन में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग स्थित तिवारी चौक के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा चांदन थाना पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन लाया गया।मौके पर तैनात चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान तुर्की गांव निवासी सुनील कुमार (15 वर्ष), पिता लूटन दास, पांडेय टोला निवासी रवि शंकर पांडेय, पिता बैजनाथ पांडेय तथा चकाई निवासी श्याम पांडेय (45 वर्ष) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि श्याम पांडेय मेहमान के रूप में चांदन में किसी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे तिवारी चौक के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई।इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

- बिहार बांका- की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जन सुराज के विधानसभा प्रत्याशी कौशल सिंह को बिल्डर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया का नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान कौशल सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी पदभार ग्रहण किया और कहा कि भवन निर्माण इकाई को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत के निर्माण में संगठन अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। 👉 देखना दिलचस्प होगा कि इस नई जिम्मेदारी के साथ कौशल सिंह संगठन को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।1
- Katihar से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हिरासत में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और एक राइफल भी छीन ली। घटना के बाद स्थिति बेकाबू हो गई और थाने में तोड़फोड़ की गई। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना के SHO और जांच अधिकारी (IO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हिरासत के दौरान हुई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला हिंसक हो गया। 👉 बिहार की हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Katihar News, Bihar News, Police Clash, Custodial Death, Breaking News, Hindi News, Latest News1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास शुक्रवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री हफ़ीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन सहित कई जनप्रतिधि व गण्यमान्य लोग शामिल हुए ओर पुल निर्माण कार्य का आधारशिला नारियल फोड़कर किया।1
- एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ” शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं। विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,1
- Post by THE LIVE1
- कांग्रेसी नेताओं द्वारा अफवाह फैलाये जाने के सवाल पर गुस्सा गए नेताजी और गुस्से में क्या कहा जानिए !1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार भागलपुर- के होटल स्टोन पार्क में ‘संजीदगी एक पहेली’ वेब सीरीज को लेकर आयोजित दो दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 2 और 3 अप्रैल को हुई इस वर्कशॉप में कलाकारों ने अपने किरदारों की भावनात्मक गहराई और अभिनय की बारीकियां सीखीं। निर्माता डॉ. अजय सिंह और निर्देशक संजीव सुमन के मार्गदर्शन में कलाकारों ने अलग-अलग दृश्यों का अभ्यास किया। एक भावुक सीन के पूर्वाभ्यास ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जिसमें रिश्तों की सच्चाई और जिम्मेदारी का गहरा संदेश देखने को मिला। अब टीम पूरी तरह शूटिंग के लिए तैयार है, जो जल्द ही भागलपुर और आसपास के इलाकों में शुरू की जाएगी। यह वेब सीरीज अंग क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने का प्रयास है।1
- Post by Jamui Samachar Tak news1