Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरक्षण पर बनाया गया, वीडियो बहुत ही अच्छा है पूरा अवश्य देखें समाज के लिए 3 मिनट का समय अवश्य दें l
जुर्म का पर्दाफाश
आरक्षण पर बनाया गया, वीडियो बहुत ही अच्छा है पूरा अवश्य देखें समाज के लिए 3 मिनट का समय अवश्य दें l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदराराऊ में एक युवक का शव प्रेशर सेंटर की पानी की हौदी में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक योगेश पिछले तीन दिनों से लापता था। सुबह कर्मचारियों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के नारखी मे बृहस्पतिवार को गांव नगला सौंठ में एक युवक ने अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाया है कि सोते समय जबरन उसके सिर में लोहे की कील ठोंक दी गई पीड़ित सुनील उम्र 22 वर्ष के अनुसार लंबे समय से एक प्लाट बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था इससे पूर्व मे भी उसके साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया जा चुका है पीड़ित युवक का कहना है कि जब वह लहूलुहान स्थिति मे अपनी जान बचाकर नारखी थाना पंहुचा तो थाना पुलिस ने पहले उसकी शिकायत नहीं सुनी इसके बाद उसने एसपी सौरभ दीक्षित से न्याय की गुहार लगाई एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घायल युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | Updated News-27/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें |1
- अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा– "ये जेहादी जब टैक्स नहीं देते तो इनको नेशनल हाईवे पर चलने का कोई अधिकार नहीं है"1
- Post by Tum sab ka Bhaiya1
- सैंड स्टोन से मकराना मार्बल तक: ‘पत्थरों की नगरी’ जोधपुर बना मार्बल-ग्रेनाइट हब, युवाओं को मिल रहा व्यापक रोजगार जोधपुर। राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, भव्य किलों और विश्वप्रसिद्ध जोधपुरी सैंड स्टोन के लिए जाना जाता है, अब औद्योगिक क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। पारंपरिक रूप से पत्थरों की नगरी कहलाने वाला यह शहर आज मार्बल और ग्रेनाइट उद्योग के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। पिछले लगभग पांच वर्षों में जोधपुर में मार्बल और ग्रेनाइट का सुव्यवस्थित एवं विशाल बाजार विकसित हुआ है। एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनियों में शुमार विवेक विहार क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में आधुनिक शोरूम, स्टॉक यार्ड और प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित हुई हैं। यहां अब राजस्थान का प्रसिद्ध मकराना मार्बल, राजनगर मार्बल, इटालियन मार्बल तथा विभिन्न प्रकार की प्रीमियम ग्रेनाइट स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व में जोधपुर के ग्राहकों, ठेकेदारों और बिल्डरों को उच्च गुणवत्ता की सामग्री के लिए मकराना, किशनगढ़, जालौर या राजनगर जैसे शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। इससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। लेकिन अब वही सामग्री उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर जोधपुर में ही उपलब्ध है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिली है और स्थानीय व्यापार को मजबूती प्राप्त हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मार्बल और ग्रेनाइट के बड़े यूनिट्स स्थापित होने से शहर में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित हुआ है। कटिंग, पॉलिशिंग, फिनिशिंग, ट्रांसपोर्ट, सेल्स, मार्केटिंग और इंस्टॉलेशन जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है और युवा वर्ग को अपने ही शहर में बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही विकास गति जारी रही तो आने वाले समय में जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख मार्बल-ग्रेनाइट डिस्ट्रीब्यूशन हब बन सकता है। आधुनिक तकनीक, बढ़ती मांग और संगठित व्यापार व्यवस्था इस उद्योग को निरंतर आगे बढ़ा रही है। स्पष्ट है कि जोधपुर अब केवल सैंड स्टोन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मार्बल और ग्रेनाइट उद्योग के माध्यम से औद्योगिक प्रगति और रोजगार सृजन का नया अध्याय लिख रहा है। [26/02, 8:21 pm] rsagra9: अभिताभ नामदेव की सामाजिक छवि धूमिल करने रची गई साजिश अभिताभ नामदेव को बदनाम करने मीडिया में दिखाई गई खबर झूठी निकली किसी प्रकार कोई नाबालिक को किराया नहीं दिया गया था मीडिया में फेक न्यूज दिखाई गई होटल संचालन के सभी दस्तावेज सही पाए गए पुलिस ने खुद बताया कि कोई संदिग्ध नहीं मिले मामले में सामाजिक व्यक्ति के करीबी के नाम आने से पूरा खेल सामाजिक षड्यंत्र का हुआ खुलाशा 06 फरवरी की घटना षड़यंत्र रच झूठी शिकायत करने, झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले सभी के खिलाफ होगी शिकायत और मानहानि का केश। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और सबका संदेश साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक और नामदेव समाज के जिला 15 वर्ष से जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव की छबि धूमिल करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है, जहा एक कथित पत्रकार उन्ही के समाज के सौरभ नामदेव के वार्ड के व्यक्ति ने शिकायत और सौरभ नामदेव के ड्राइवर का मुख्य गवाह बनने से उनके परिवार के ऊपर षड़यंत्र करने का अंदेशा हुआ अभिताभ नामदेव के खिलाफ झूठी शिकायत करवा कर उन्हें क़ानूनी दावपेच में फसाकर उनके खिलाफ मनघडंत आरोप लगाते हुए सोसल मीडिया में उलटे सीधे समाचार बनाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कुकृत्य करने की जानकारी हुई। पुरे मामले को लेकर आज नामदेव समाज के अध्यक्ष अभिताभ नामदेव अपने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राजधानी पहुचे, और नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी कन्हैया नामदेव ने भी प्रेस को बताया कि किस प्रकार अभिताभ नामदेव ने अपनी बात और अपने पद का उपयोग समाज हित में किया है उनके प्रयास से ही आज कवर्धा में प्रथम सामाजिक भवन बना जो सभी का काम आ रहा है विगत दिनों पूर्व ही उन्होंने माननीय उप मुख्यमंत्री को अपने सामाजिक कार्यक्रम में बुलाकर सामाजिक हित हेतु अनेकों कार्य किए जो सराहनीय है उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब पहुचकर पत्रकार साथियों के साथ प्रेसवार्ता की, प्रेसवार्ता के दौरान अभिताभ नामदेव ने बताया कि मामला 06 फरवरी का है, उन्होंने बताया कि उनका घर किराये से देने का भी काम है, जिसको बंद करके वो उसे लाज और होटल में बदलने का काम कर रहे थे, उसी दौरान अचानक से उनके यहाँ पुलिस की टीम पहुची और उन्होंने चारो तरफ चेकिंग शुरू कर दी, जहा पुलिस को दो लड़का और लड़की मिले, दोनों से सम्बंधित मुझसे रजिस्टर एंट्री माँगा गया, क्योकि अभी मेरे लाज का काम प्रगति पर है, इसलिए मैंने अभी रजिस्टर नहीं बनाया था जिसके बाद लड़के लड़की का आधार कार्ड और मुझे जांच करने थाने ले जाया गया, जहा मुझसे पूछताछ की गई, वहा मुझे पता चला कि किसी पड़ोसी ने मेरे खिलाफ शिकायत नहीं की है पाए दोनों बालिक थे इसलिए मैंने उन्हें कमरा किराये से दिया था, और वो पुलिस जांच में भी सिद्ध हो गया कि दोनों बालिक थे, किसी प्रकार के नाबालिक को किराया नहीं दिया गया था।किसी भी प्रकार से जिस्मफरोशी जैसे व्यापार में लिप्त लड़के लड़की नहीं थे। जैसा कि कुछ मीडिया में दिखाया और जांच के वीडियो को काट छांट कर मीडिया में दिखाया गया था वो सरासर भ्रामक और झूठी फेक थी किसी प्रकार का कोई गंभीर दोष मामला नहीं बना मेरे ऊपर ये सब एक सामान्य प्रक्रिया के तहत होता पूछताछ हुई थी, लेकिन जब दुसरे दिन मुझे पता चला की मेरे बारे में शोसल मीडिया पर अनाप सनाप झूठ दिखाया जा रहा है, और एक साधारण से मामले को सनसनीखेज बनाकर मेरे ही समाज के सामाजिक चुनाव मेरे ही प्रतिद्वंदी रहे संतोष (बबला) नामदेव और उनके पुत्र सौरभ नामदेव के द्वारा मीडिया के साथी को प्रस्तुत किया जाने की जानकारी सुनने को मिला , और जब पुलिस की कार्यवाही से सम्बंधित दस्तावेज मुझे मिला तो उसे देखकर मेरा दिमाग खराब हो गया। क्योकि इस मामले में शिकायतकर्ता कोई और नहीं बल्कि सौरभ नामदेव ही वार्ड का कोई नवीन सोनी और गवाह में ड्राईवर था, जो मेरे गांव से अलग जगह का है जिसे मैं जानता तक नहीं हु। मैं 15 साल से सामाजिक चुनाव में बार बार अध्यक्ष बनते आया हु क्योंकि समाज के लोग उनके हरकतों से त्रस्त है। जिससे हतोत्साहित होकर मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा गया, अभी मेरा होटल /लाज निर्माणाधीन है, अब मै इस बात को लेकर संदेह है कि षडयत्र कर पहले से अन्य लड़के और लड़की को मेरे होटल भेजा गया , मेरे होटल में आकर किसी ने पहले आपत्तिजनक सामग्री फैलाई और उसके बाद उसकी झूठी शिकायत करवाकर मेरे होटल /लाज में पुलिस भेजी गई, और उसके तुरंत बाद मीडिया को मनगणित कहानी बताकर गुमराह किया गया ताकि मेरे मान सम्मान हानि पहुचे ! मेरे होटल लाज बन रहे भवन में पेंट पोताई और निर्माण कार्य चल रहा था तो वो कुछ दिनों से खुला पड़ा हुआ था। जिसका फायदा किसी अज्ञात द्वारा उठाया गया और मेरे बन रहे लाज पर मेरी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गंदगी फैलाई गई । अभिताभ नामदेव ने बताया कि मैंने 15 साल से जिलाध्यक्ष रहते हुए पुरे प्रदेश में सबसे पहला सामाजिक भवन बनवाया हु जिसका विरोध बाप बेटे की जोड़ी ने खूब किया जो पूरे समाज के लोग अच्छी तरह से जान रहे है । सामाजिक भवन बनने चर्चा हेतु विधायक के निर्देश पर नगर पालिका कवर्धा में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा के मार्गदर्शन पर मेरे और संतोष बबला नामदेव के बीच नगरपालिका बैठक हाल सामाजिक बंधुओ के समक्ष नामदेव सामाजिक भवन को पार्षद रहते हुए नहीं बनने देना चाह रहे थे तब मैने उसी पूर्व कांग्रेसी पार्षद संतोष बबला नामदेव को भरी सभा के बीच अपना इस्तीफा देने और उन्हें मेरे खिलाफ सामाजिक चुनाव में मुकाबला करने की चुनौती दी गई थी । तब उन्होंने मैदान छोड़कर भागना उचित समझा और भवन बनाया गया जिसका उद्घाटन मेरे पदाधिकारी के समक्ष हुआ। पुलिस मेरे होटल के दस्तावेज को सही मानकर उसपर कोई कार्यवाही नहीं किया है क्योंकि किराया देना एक व्यवसाय होता है और मैने किराए संबंधित समस्त कागज बनवाया था। बालिक को किराया लेने और देने का पूर्ण स्वतंत्रता होती है जिसको दिखाया और मौके में मिले दोनों किरायेदार बालिक मिले और अपनी मर्जी से किराए में आना बताए और संदिग्ध कार्य नहीं होना पाए जाने पर तत्काल पूछताछ कर दोनों को जाने भी दिया गया । उक्त मामले में डीएसपी ने अपने ब्यान में भी मीडिया को बताया है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधियाँ नहीं पाई गई । क्योकि मै कवर्धा का प्रतिष्ठित व्यक्ति हूँ पुलिस की कार्यवाही के दौरान मेरी उनसे बहस हुई, जिसके लिए पुलिस ने मेरे विरुद्ध बीएनएस की धारा 170 की करवाई की। बीते दिनों एक घटनाक्रम में नामदेव समाज के भवन का विरोध बाप बेटे की जोड़ी ने करते हुए जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव के खिलाफ अपने कुछ करीबी रिश्तेदार लोगो को लेकर थाने में कड़ी कार्यवाही की मांग करने पहुंच गए, जो आज तक समाज की एक मीटिंग में नहीं आते है ,और समाज के भवन में ताला लगाने की बात को लेकर सोशल मीडिया में खबर वायरल करते है और पूरी पारदर्शिता से चुने निर्विरोध जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव को फर्जी अध्यक्ष और फर्जी पत्रकार तक बता कर सोशल मीडिया में ब्यान जारी करते है । जिसके चलते समाज के चुने हुए पदाधिकारी आज खुलकर मेरे साथ खड़े है, और अभिताभ नामदेव ने कहा कि मै बता देना चाहता हूँ, सौरभ नामदेव समाज का व्यक्ति होकर समाज के लोगों के प्रति गलत भावना रखने के चलते उनके परिवार से 3 बार के पार्षद रहने के बावजूद उन्हें विगत 15 वर्षों से सामाजिक चुनाव विजय होते आया हु। समाज के लोगों का प्रेम विश्वास जीता हु।(विगत वर्ष 20 11 2014 को संतोष बबला नामदेव ने फर्जी तरीके से अपने को जिलाध्यक्ष की घोषणा कर चुके थे जिसकी शिकायत समाज द्वारा तत्काल जिला कलेक्टर को करी गई थी ) और रही बात पत्रकारिता की तो मै 2010 से भारत सरकार दिल्ली से पंजीकृत संपादक हु।क्योकि मै संपादक हूँ,कभी समाज के किसी भी महिला पुरुष के साथ मेरा किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा । न ही कोई बाहरी व्यक्ति से। वही नामदेव समाज की पूर्व पार्षद और महिला प्रमुख श्रीमती विद्या नामदेव ने सोशल मीडिया में ब्यान जारी करते हुए बताया कि पूर्व पार्षद बाप बेटे की जोड़ी ने हमेशा सामाजिक भवन बनने का विरोध किया और समाज के लोगो सहित अपने खुद के भाई बहन को प्रताड़ित किया है। जिनका वीडियो तक वायरल है । बता दे जिले के साथ पूरे प्रदेश तक में समाज का भवन बनने से हर्ष व्याप्त है । समाज के विरोधी ने समाज के लोगों का शोषण और समाज के विकास कार्य में बाधा डालते रहे है और विरोध करते रहे है । जिस जिस समाज के लोगों को पूर्व पार्षद ने प्रताड़ित किया। सबकी मदद जिलाध्यक्ष अभिताभ नामदेव ने की । आज उसी रंजिश के चलते पूर्व कांग्रेसी पार्षद परिवार ने अपने मोहल्ले के और अपने ड्राइवर साथ मिलकर बदनाम करने की साजिश रची । पूरा जिले के सामाजिक लोग इन बाप बेटे की हरकत से वाकिब है। 06 फरवरी की उक्त घटना क्रम एक पुलिस द्वारा चेकअप का हिस्सा था जो सही था। लेकिन बाप बेटे ने इस विषय को लेकर जिस प्रकार सामाजिक रूप से दुष्प्रचार और व्यक्तिगत बदनाम करने का प्रयास किया वो निंदनीय है। समाज ने अभिताभ नामदेव के साथ खड़े रहने की बात कही है1
- हाथरस के थाना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदपुरा में देर रात घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के कई नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 23 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर पर खाना खा रही थी। तभी कुछ लोग डंडे, सरिया और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट की गई, जिसमें पति को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, खर्चा पानी दे दो. सरकारी अस्पताल में एक ग्लब्स तक नहीं था, हम लोग जैसे तैसे डिलीवरी कराए" छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के जिला अस्पताल में बच्चा होने के बाद बच्चे के परिवार से खर्चा पानी मांगता हॉस्पिटल स्टाफ।1
- सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। कासगंज जाने की जल्दी में एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगा, तभी ट्रेन चल पड़ी। जान बचाने के लिए युवक पटरी के बीच लेट गया और पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बच गया। रेलवे ने सावधानी बरतने की अपील की है।1
- : अन्याय के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सुल्तानपुर घोष थाने में दस्तक ; तीन माह से लापता नाबालिग बच्ची स्तक ; तीन माह से लापता नाबालिग बच्ची और दो हफ्तों से लापता छात्रा की बरामदगी करने में असफल थाना पुलिस तीन माह से लापता नाबागलिग बच्ची को खोजने की प्रकिया पुलिस ने आज से की शुरू, अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा थाना पुलिस की निष्क्रियता की यह पराकाष्ठा *न्याय के लिए बेहाल पीड़ित परिजनों की पुकार पर अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधि मंडल,आज से कार्यवाही हुई शुरू अध्यक्ष हेमलता पटेल ने थाना प्रभारी से सीधी वार्ता कर तत्काल ठोस कार्रवाई और जल्द से जल्द बरामदगी हेतु की पुरजोर मांग, अन्यथा की स्थिति में थाना घेराव सुनिश्चित *दोनों गंभीर मामलों में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बरामदगी को लेकर पुलिस के अब तक हांथ खाली,महीनों बीते* जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थाने में दस्तक दी | संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और लापता बेटियों की अब तक बरामदगी न होने पर पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगरी व्यक्त की | 3 महीने से लापता नाबालिग, पुलिस के हाथ खाली ,आज से खोजने की शुरुवात हुई ; अध्यक्ष हेमलता पटेल ने गहरे रोष के साथ कहा कि ग्राम घोषिन का पुरवा मजरे खरगूपुर की एक नाबालिग बच्ची को दबंगों ने तीन महीने पहले अगवा किया था। मामले में अपराध संख्या 202/2025 (धारा 87 व 137(2) बी.एन.एस.) के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस ने शिथिल कार्यशैली के चलते अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की पीड़ित माँ प्रेमा देवी आज भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। साथ ही इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में, स्कूल गई एक और छात्रा पिछले 12 दिनों से लापता है पीड़ित परिजनों में गहरा दुःख और असमंजस्य की स्थिति है पीड़ित परिजन बेटी को पाकर वास्तविकता से अवगत होना चाहते हैं जहां पीड़ित परिजनों ने संदिग्ध 5 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उनकी बेटी को जबरदस्ती भय दिखाकर अगवा किए जाने बिंदु हैं जो स्कूल गई हुई थी और वापस घर नहीं पहुंचीं कई दिन बीत चुके हैं । हेमलता पटेल ने थाना प्रभारी से सीधी वार्ता में पूछा कि आखिर पुलिस की खुफिया तंत्र और गश्त कहाँ है? उन्होंने कहा, "एक ओर सरकार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर घोष पुलिस बेटियों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है।" तीन माह बीत जाने के बाद आज से पुलिस ने नाबालिग को खोजने की प्रक्रिया शुरू की है जो शिथिल कार्यशैली की पराकाष्ठा है | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोनों प्रकरणों में तत्काल बरामदगी सुनिश्चित नहीं की गई और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक थाने का घेराव कर आंदोलन हेतु बाध्य होगा | इस दौरान मुख्य रूप से राजरानी, सरला सिंह, सुनीता, संयोगिता, रानी और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे |1