संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डा. आर.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी ग्राम क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, अर्बन मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान, रिजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डा. शिवकान्त, आईएफडब्ल्यू अरविन्द कुमार, एएनएम सरिता सिंह, आशा नीरू एवं आंगनबाड़ी शीला के कार्यों का भी जायजा लिया गया। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पम्पलेट वितरण एवं घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए, जिनका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संयुक्त टीम द्वारा 25 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कोई भी घर संक्रमित नहीं पाया गया। साथ ही 119 जल-पात्रों की जांच की गई, जिनमें कहीं भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं अन्य कार्य पंचायती राज माइक्रोप्लान के अनुसार कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। वहीं, कृषि विभाग द्वारा चूहों एवं अन्य कृतकों से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे एवं नालियों में लार्वीसाइडल छिड़काव कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण कर लोगों को जलभराव रोकने, जमा पानी को हटाने, आवश्यकतानुसार केरोसीन या जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा मच्छरों से बचाव हेतु रिपेलेंट क्रीम के उपयोग और पूरे शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई। जनमानस की सुविधा हेतु संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डा. आर.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी ग्राम क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, अर्बन मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान, रिजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डा. शिवकान्त, आईएफडब्ल्यू अरविन्द कुमार, एएनएम सरिता सिंह, आशा नीरू एवं आंगनबाड़ी शीला के कार्यों का भी जायजा लिया गया। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पम्पलेट वितरण एवं घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए, जिनका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने
सक्रिय भागीदारी निभाई। संयुक्त टीम द्वारा 25 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कोई भी घर संक्रमित नहीं पाया गया। साथ ही 119 जल-पात्रों की जांच की गई, जिनमें कहीं भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं अन्य कार्य पंचायती राज माइक्रोप्लान के अनुसार कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। वहीं, कृषि विभाग द्वारा चूहों एवं अन्य कृतकों से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे एवं नालियों में लार्वीसाइडल छिड़काव कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण कर लोगों को जलभराव रोकने, जमा पानी को हटाने, आवश्यकतानुसार केरोसीन या जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा मच्छरों से बचाव हेतु रिपेलेंट क्रीम के उपयोग और पूरे शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई। जनमानस की सुविधा हेतु संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
- यह मणिपुर है Happening Now आज (20 अप्रैल 2026) रात 10:20 बजे IST पर। यह मणिपुरी लोगों का जीवन है जो रोज गोलियों, बमों और आंसू गैस के बीच बीतता है। लेकिन Justice4Manipur के लिए बोलने वाला कोई एक भी राजनेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटी या नेता या राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पत्रकार नहीं है। अपने नेता या सेलिब्रिटी को टैग करें और हमारी आवाज़ को बढ़ा-चढ़ाकर फैलाएं1
- Add ke sums sikhene ka sbse best tarika1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- Post by लाला यादव1
- ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।1
- घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।1
- Post by Media Prabhari1
- Post by MAKKI TV1