logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोमोज के रुपये को लेकर विवाद, दुकानदार ने दो युवकों को पीटा इटावा। शहर के पक्का तालाब चौराहे पर मोमोज के रुपये को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना में घटिया अजमत अली निवासी हिमांशु कश्यप पुत्र श्रीकृष्ण कश्यप और सती मोहल्ला निवासी आकाश पाल पुत्र विनोद पाल घायल हुए हैं। हिमांशु की ओर से दी गई तहरीर में ऋषि, छोटू और बेटू पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि हिमांशु अपने दोस्त आकाश के साथ पक्का तालाब चौराहे पर मोमोज खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान मोमोज के रुपये को लेकर दुकानदार से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

मोमोज के रुपये को लेकर विवाद, दुकानदार ने दो युवकों को पीटा इटावा। शहर के पक्का तालाब चौराहे पर मोमोज के रुपये को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना में घटिया अजमत अली निवासी हिमांशु कश्यप पुत्र श्रीकृष्ण कश्यप और सती मोहल्ला निवासी आकाश पाल पुत्र विनोद पाल घायल हुए हैं। हिमांशु की ओर से दी गई तहरीर में ऋषि, छोटू और बेटू पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि हिमांशु अपने दोस्त आकाश के साथ पक्का तालाब चौराहे पर मोमोज खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान मोमोज के रुपये को लेकर दुकानदार से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म* *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
    1
    *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
*दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए। ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है। अब सवाल यह है— क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे? आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    1
    2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।
ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए।
ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है।
अब सवाल यह है—
क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
#UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • लखनऊ धरने में शामिल होंगे औरैया ब्लॉक के पंचायत सहायक, ऑनलाइन उपस्थिति समेत सभी कार्यों के बहिष्कार का ऐलान औरैया। प्रदेश के पंचायत सहायकों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में इको गार्डन, लखनऊ में 7 सितंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए विकासखंड औरैया के पंचायत सहायकों ने भी लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया है। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत को पत्र देकर ऑनलाइन उपस्थिति एवं समस्त प्रशासनिक कार्यों के बहिष्कार की जानकारी दी है। पंचायत सहायकों ने पत्र में बताया कि प्रदेश के पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड औरैया के पंचायत सहायक संगठन के समर्थन में लखनऊ धरने में सहभागिता करेंगे। पंचायत सहायकों के लखनऊ जाने के कारण ब्लॉक एवं तहसील स्तर से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने तथा लंबित रहने की बात कही गई है। पंचायत सहायकों ने बताया कि वे अपनी मांगों के समाधान के लिए संगठन के साथ एकजुट हैं। पत्र पर देवेन्द्र कुमार, रोबिन पाल, रामजी, अश्वनी राज, गौरव सविता, आशीष कुमार, काजोल, मुनेश पाठक, स्वेक्षा चतुर्वेदी, प्रिया, जीतू, स्वाती भारती, विक्रम, सुधांशू, योगेन्द्र सिंह, शिवजीत सिंह, आशीष, अनुराग शर्मा सहित विकासखंड औरैया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर हैं।
    1
    लखनऊ धरने में शामिल होंगे औरैया ब्लॉक के पंचायत सहायक, ऑनलाइन उपस्थिति समेत सभी कार्यों के बहिष्कार का ऐलान

औरैया। प्रदेश के पंचायत सहायकों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में इको गार्डन, लखनऊ में 7 सितंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए विकासखंड औरैया के पंचायत सहायकों ने भी लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया है। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत को पत्र देकर ऑनलाइन उपस्थिति एवं समस्त प्रशासनिक कार्यों के बहिष्कार की जानकारी दी है।
पंचायत सहायकों ने पत्र में बताया कि प्रदेश के पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड औरैया के पंचायत सहायक संगठन के समर्थन में लखनऊ धरने में सहभागिता करेंगे। पंचायत सहायकों के लखनऊ जाने के कारण ब्लॉक एवं तहसील स्तर से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने तथा लंबित रहने की बात कही गई है।
पंचायत सहायकों ने बताया कि वे अपनी मांगों के समाधान के लिए संगठन के साथ एकजुट हैं। पत्र पर देवेन्द्र कुमार, रोबिन पाल, रामजी, अश्वनी राज, गौरव सविता, आशीष कुमार, काजोल, मुनेश पाठक, स्वेक्षा चतुर्वेदी, प्रिया, जीतू, स्वाती भारती, विक्रम, सुधांशू, योगेन्द्र सिंह, शिवजीत सिंह, आशीष, अनुराग शर्मा सहित विकासखंड औरैया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर हैं।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by SANJAY RAJBHAR
    1
    Post by SANJAY RAJBHAR
    user_SANJAY RAJBHAR
    SANJAY RAJBHAR
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    1
    मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है
मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ  हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network। ​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। ​वॉइस ओवर (VO): ​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। ​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। ​एंकर आउट्रो: ​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    3
    नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network।
​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा।
​वॉइस ओवर (VO):
​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।
​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
​एंकर आउट्रो:
​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा नौकरी के नाम पर साइबर ताकि का मास्टरमाइंड गिरफ्तार और ₹10 हजार नगद बरामद हुए *इटावा-नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र और सरकारी विभागों की मोहरें बरामद* *नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना ऊसराहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवल किशोर पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला विजयी, थाना भरथना को भर्थिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।* पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश *पुलिस, होमगार्ड, रेलवे पुलिस, भारतीय सेना और SGPGIMS लखनऊ में फार्मासिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इसके नाम पर पीड़ितों से ऑनलाइन लाखों रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेज उपलब्ध कराता था।* गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, *SGPGIMS लखनऊ और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सील-मोहर, तीन ATM कार्ड, चेकबुक, दो सिम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, अपाचे मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।* पुलिस के अनुसार *आरोपी के खिलाफ इटावा के अलावा कन्नौज में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।*
    1
    इटावा नौकरी के नाम पर साइबर ताकि का मास्टरमाइंड गिरफ्तार और ₹10 हजार नगद बरामद हुए
*इटावा-नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र और सरकारी विभागों की मोहरें बरामद*
*नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना ऊसराहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवल किशोर पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला विजयी, थाना भरथना को भर्थिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।*
पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश *पुलिस, होमगार्ड, रेलवे पुलिस, भारतीय सेना और SGPGIMS लखनऊ में फार्मासिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इसके नाम पर पीड़ितों से ऑनलाइन लाखों रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेज उपलब्ध कराता था।*
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, *SGPGIMS लखनऊ और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सील-मोहर, तीन ATM कार्ड, चेकबुक, दो सिम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, अपाचे मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।*
पुलिस के अनुसार *आरोपी के खिलाफ इटावा के अलावा कन्नौज में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी! शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा— "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।" मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है। #Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    1
    "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी!
शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा—
"योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।"
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है।
#Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी
मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.