logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा स्नान बना काल! कड़ा के कुबरी घाट पर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज के झलवा निवासी 19 वर्षीय संदीप चौरसिया पुत्र रामभजन गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम सिराथू और थानाध्यक्ष विनीत सिंह पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

गंगा स्नान बना काल! कड़ा के कुबरी घाट पर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज के झलवा निवासी 19 वर्षीय संदीप चौरसिया पुत्र रामभजन गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम सिराथू और थानाध्यक्ष विनीत सिंह पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया। इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    1
    टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया।
इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • भरवारी, कौशाम्बी। नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में बुधवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन के नामांकन हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की रनिंग, बीम, पुश-अप्स, सिट-अप्स और लिखित परीक्षा कराई गई। पूरी प्रक्रिया 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज की टीम की देखरेख में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया और एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने प्रतिभागी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्रों ने देशसेवा का संकल्प दोहराया।
    1
    भरवारी, कौशाम्बी। नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में बुधवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन के नामांकन हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की रनिंग, बीम, पुश-अप्स, सिट-अप्स और लिखित परीक्षा कराई गई।
पूरी प्रक्रिया 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज की टीम की देखरेख में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया और एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने प्रतिभागी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्रों ने देशसेवा का संकल्प दोहराया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • कौशाम्बी: मूरतगंज के निजी अस्पताल में दबंगों का तांडव! संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में एक निजी अस्पताल में घुसकर अस्पताल संचालक, कर्मचारियों और मरीजों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में तोड़फोड़ की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोग आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। #कौशाम्बी #मूरतगंज #BreakingNews #UPPolice #DailyDainikNewsUP
    1
    कौशाम्बी: मूरतगंज के निजी अस्पताल में दबंगों का तांडव!
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में एक निजी अस्पताल में घुसकर अस्पताल संचालक, कर्मचारियों और मरीजों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में तोड़फोड़ की भी बात सामने आई है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोग आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#कौशाम्बी #मूरतगंज #BreakingNews #UPPolice #DailyDainikNewsUP
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.