हेलीकॉप्टर से शिकारपुर रानऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* शिकारपुर अवंतिका फार्म हाउस में शोकाकुल परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा—अनिल शर्मा का पूरा जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा; परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा* बुलंदशहर। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हेलीकॉप्टर से रानऊ, शिकारपुर स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फार्म हाउस परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवंतिका फार्म हाउस पहुंचकर दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुत्र कुश शर्मा व शोकाकुल परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत अनिल शर्मा के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि अनिल शर्मा का संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और शिकारपुर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा सहज, सरल और जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे। आमजन से उनका सीधा एवं आत्मीय जुड़ाव था। क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी कार्यशैली की पहचान रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं जनसेवक खोया है। वहीं शिकारपुर क्षेत्र की जनता ने अपना एक आत्मीय प्रतिनिधि खो दिया है। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री एवं (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) सुरेंद्र दिलेर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ,सदर विधायक प्रदीप चौधरी,स्यना विधायक देवेंद्र लोधी, डिबाई विधायक सी.पी. सिंह लोधी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख गण वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शोक की इस घड़ी में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार के बीच पहुंचना उनके संवेदनशील एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आत्मीय भाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री द्वारा परिवार को दिए गए भरोसे से शोकाकुल परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को संबल मिला।
हेलीकॉप्टर से शिकारपुर रानऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* शिकारपुर अवंतिका फार्म हाउस में शोकाकुल परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, कहा—अनिल शर्मा का पूरा जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा; परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा* बुलंदशहर। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हेलीकॉप्टर से रानऊ, शिकारपुर स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर फार्म हाउस परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवंतिका फार्म हाउस पहुंचकर दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुत्र कुश शर्मा व शोकाकुल परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत अनिल शर्मा के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि अनिल शर्मा का संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और शिकारपुर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा सहज, सरल और जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे। आमजन से उनका
सीधा एवं आत्मीय जुड़ाव था। क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी कार्यशैली की पहचान रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं जनसेवक खोया है। वहीं शिकारपुर क्षेत्र की जनता ने अपना एक आत्मीय प्रतिनिधि खो दिया है। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री एवं (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) सुरेंद्र दिलेर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ,सदर विधायक प्रदीप चौधरी,स्यना विधायक देवेंद्र लोधी, डिबाई विधायक सी.पी. सिंह लोधी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख गण वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शोक की इस घड़ी में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार के बीच पहुंचना उनके संवेदनशील एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आत्मीय भाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री द्वारा परिवार को दिए गए भरोसे से शोकाकुल परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को संबल मिला।
- बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं! सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है। नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है! रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- नाली पर पत्थर रखने को लेकर विवाद, फायरिंग में महिला समेत दो घायल बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसनपुर में मंगलवार को नाली पर रखे पत्थर को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक ही जाति के बताए जा रहे हैं और पूर्व से एक-दूसरे से परिचित हैं। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।1
- खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बादशाहपुर तालाब में सुबह 6:30 बजे कथित मिट्टी खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती दिखीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कौड़ा शमशाबाद की ओर जाती दिखीं, परमिट और दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल बुलंदशहर। विकासखंड जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे कथित रूप से मिट्टी खनन और उसकी ढुलाई की गतिविधि सामने आई। मौके पर सोनालिका समेत दो नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी की ढुलाई करते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बादशाहपुर तालाब क्षेत्र से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से कौड़ा शमशाबाद की ओर ले जाई जा रही थी। लोगों का दावा है कि क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हालांकि, मौके पर हो रही गतिविधि वैध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परमिट और भूमि संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल मामले में मुख्य सवाल यह है कि जिस स्थान से मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आ रही है, वहां खनन की अनुमति, संबंधित परमिट, भूमि संबंधी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े आवश्यक कागजात मौजूद हैं या नहीं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। खनन अधिकारी बोले—मामला संज्ञान में नहीं था, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर पत्रकार समीर चौधरी परवाना ने खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, यदि जांच में खनन संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खनन विभाग की जांच में बादशाहपुर तालाब में सामने आई कथित मिट्टी खनन गतिविधि की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। रिपोर्टर — पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक1
- छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।1
- थल सेना कैंप से लौटे एनसीसी कैडेटों का सम्मान,,,,,,,,, अनूपशहर। एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (Obstacle Training) वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग में (Shooting) हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप से वापस विद्यालय पहुंचने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, श्री अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने दोनों कैडेटों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।1