डीएम ने किया समीक्षा बैठक चम्पापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की हुई सघन जांच रामगढ़वा के पंचायत सरकार भवन में चार प्रखंडों के कार्यों की समीक्षा, डीएम ने किया ग्राम कचहरी का उद्घाटन रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण): पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में रामगढ़वा प्रखंड के चम्पापुर पंचायत सरकार भवन में एक महत्वपूर्ण अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले चार प्रमुख प्रखंडों—आदापुर, रक्सौल, छौंड़ादानों और रामगढ़वा के विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चम्पापुर में नवनिर्मित ग्राम कचहरी का विधिवत उद्घाटन भी किया। बैठक में एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा, डीडीसी प्रदीप कुमार और रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चारों प्रखंडों के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह और चम्पापुर की मुखिया जायदा खातून भी इस दौरान उपस्थित रहीं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने संभाली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से आम जनता को योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से मिलना चाहिए। इसी कड़ी में DM ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उक्त पदाधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने जल निकासी, कृषि और अन्य जनहित से जुड़ी परेशानियां साझा कीं, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगी है।

- Post by Hasmatali1
- Post by Talk On Chair1
- सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक। *--स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।* *--लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से बहुत आ रहा था शिकायत, अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 20 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा भगत सिंह स्मारक के पश्चिम लेवाना पब्लिक स्कूल के बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर चोट का शिकार, हालत चिंताजनक।स्थानीय थाना पकरी दयाल के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे बस को किया अपने कब्जे में, घायल मोटरसाइकिल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल से समुचित इलाज के लिए भेजा सदर अस्पताल मोतिहारी।लेवाना पब्लिक स्कूल के बस अंकित बस नंबर को करवा दी गई थी डेटिंग नहीं दिखाई दे रहा था बस नंबर, बस चालक की क्षेत्र से आ रही थी बहुत शिकायत,अनियमित वाहन चलाने का लग रहा था आरोप। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस सिरहा पंचायत गांव की ओर से आ रही थी। शहीद भगत सिंह स्मारक से मझार जाने वाली सड़क से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जैसे ही पश्चिम की ओर मारा वर्ष की जोरदार ठोकर से बहुत दूर पूरब जाकर गिरा। आवाज बेजोड़ आई, जिसे सुनकर अगल-बगल के लोगों का ध्यान आ रही आवाज की ओर गई तो देखा कि बस की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल होकर तड़प रहा था। सिरहा टाइम्स एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक रवि कुमार भार्गव के द्वारा उपस्थित जनों के सहयोग से सबसे पहले घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के लिए गांव की ओर से आ रही मार्शल उपेंद्र प्रसाद का था उससे भेजा गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना पकड़ीदयाल को दिया गया। थाना ने तुरंत अपनी पुलिस बल भेज कर अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल के प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी के लिए भेज दिया गया। उसके बाद पकड़ीदयाल थाना के पुलिस बल के साथ पुलिस जवान राजकुमार सिंह पहुंचे और लेवाना पब्लिक स्कूल के बस को अपने कब्जे में करते हुए अपने साथ थाना ले गए। पुलिस जवान राजकुमार सिंह ने बताया कि उस बच्चे को समुचित इलाज के लिए उनके परिजन की उपस्थिति में सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है घायल मोटरसाइकिल सवार खतरे से बाहर है। सोचनीय बिंदु यह है कि विद्यालय प्रशासन लेवाना पब्लिक स्कूल को मोबाइल से सूचना दिए जाने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचाना और बस का नंबर अंकित नहीं करवाना यह जांच का विषय बनता है। लेवाना पब्लिक स्कूल का बस प्रतिदिन बच्चों को ले जाने का कार्य करती है और उस बस पर,बस नंबर अंकित नहीं हो, यह बहुत कुछ संदेह के घेरे उत्पन्न करती है। पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यदि मेडिकल जांच में बस चालक शराब पिए हुए पाए जाते हैं तो इनको जेल भेज दिए जाएंगे। कुछ लोगों ने जब बस ले जाने का विरोध करने लगे तो राजकुमार सिंह ने कहा कि जिनको शक है की बस को छोड़ दिया जाएगा बिना कार्रवाई किए हुए तो वह थाना पर आ जाए और देख ले। बस को सुरक्षित अपने साथ थाना के लिए बस में दो पुलिस बल जवान को बैठक पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह ने अपने साथ लेते चले गए।1
- Post by VAJEER SHANI3
- सोमवार को हुई नगर पंचायत की सामान्य बैठक रही हंगामेदार। नल-जल,सड़क-नाली,बिजली,सफाई, और घटिया किस्म के करोड़ों की खरीददारी पर हुआ जम कर शोरगुल। पार्षदों ने वार्डों में बराबर विकास नही करने,खरीददारी में मनमानी करने का आरोप लगाया।जिस पर प्रत्येक वार्डों में एक-एक योजनाओं की ही मंजूरी के लिए भेजी गई। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मुख्य पार्षद के पक्ष में काम करने और पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया।1
- दरभंगा में फिर चला सम्राट चौधरी का बुलडोजर , लोगों में हाहाकार।1
- पनौती? या प्रकृति का इशारा? 21 को उद्घाटन, 20 को सत्यानाश!80,000 करोड़ जल गए... संयोग?" राजस्थान के पचपदरा में बनने वाली HPCL Rajasthan Refinery Limited का उद्घाटन 21 अप्रैल 2026 को होना था। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले—20 अप्रैल—रिफाइनरी में आग लग जाती है। क्या यह सिर्फ एक तकनीकी हादसा है… या फिर एक ऐसा इशारा, जिसे हम समझना नहीं चाहते? 2015 का Nepal Earthquake, 2018 की Kerala Floods, 2020 का Cyclone Amphan, COVID-19 और 2021 का Uttarakhand Glacier Burst… क्या ये सब सिर्फ घटनाएं हैं… या कोई बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं? वीडियो में देखें पूरा विश्लेषण—तथ्य, सवाल और सोचने का नजरिया। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #RefineryFire #HPCLRefinery #RajasthanNews #BreakingNews #IndiaDisaster #NepalEarthquake #KeralaFloods #CycloneAmphan #COVID19 #UttarakhandDisaster #FactCheck #UnderRadarNews #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- Post by Talk On Chair1