जुलूस मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा शाहजहांपुर। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब के जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स तथा थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बाजार क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट चिन्हांकन, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण के उपाय और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। ड्रोन कैमरों से सतत मॉनिटरिंग, पिकेट और मोबाइल पार्टियों की तैनाती को भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
जुलूस मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा शाहजहांपुर। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब के जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स तथा थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बाजार क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट चिन्हांकन, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण के उपाय और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। ड्रोन कैमरों से सतत मॉनिटरिंग, पिकेट और मोबाइल पार्टियों की तैनाती को भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
- दरअसल शाहजहांपुर जनपद के थाना जीआरपी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें पुलिस ने रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दोनों शातिर चोरों को माल गोदाम रोड बनी मजार के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपीयों के नाम का नाम सावन पुत्र गोपी व सोहेल पुत्र इंतजार हैं । दोनों आरोपी थाना सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपीयों के पास से चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल या बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।1
- *थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी तिलहर शाहजहाँपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़िया रंगीन, शाहजहाँपुर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 02.03.2026 को थाना गढिया रंगीन पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था डयूटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम में रवाना होकर क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ घर में लेटा है, इस सूचना पर थाना गढिया रंगीन पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान ग्राम खमरिया थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहाँपुर पहुँचे, जहाँ पर उपरोक्त की निशादेही पर अभियुक्त सोनू पुत्र वीरेश निवासी ग्राम खमरिया थाना गढिया रंगीन जनपद शाहजहाँपुर को 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ मसकन से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए, दिनाँक 02.03.2026 को समय 00.44 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 21/2026 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।4
- जनपद शाहजहांपुर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल बरामद करने के संबंध में शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश द्विवेदी वाइट।2
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर : शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर के नेतृत्व में आज मोहल्ला बिजलीपुरा मे होली के सुअवसर पर "सर्व समाज अबीर महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी जाति धर्म के बच्चों और पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर संस्था मे अध्यनरत छात्र छात्राओं ने कुमार सागर के अबीर रंग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने एक दूसरे के गले लगकर और गुलाल आदि रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के गीतों पर नृत्य करते हुए खूब मस्ती की। इस मौके पर कुमार सागर ने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष संयोगवश होली और ईद उल फितर का त्योहार एक ही महीने में मनाए जाने है। अतः आप सभी इन दोनों त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए और समाज मे एकता का संदेश फैलाएं।1
- सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा कुल 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 35 लाख रु0) बरामदकर उनके स्वामी को सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक की बाइट।*1
- शाहजहांपुर में 2 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्योहार और बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस के सकुशल आयोजन के लिए नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों और बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की। जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट चिन्हांकन, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट और मोबाइल पार्टियों की तैनाती के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को आपत्तिजनक पोस्ट पर निगरानी रखने1
- पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स तथा थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई। जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट चिन्हांकन, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण के उपाय, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग, पिकेट एवं मोबाइल पार्टियों की तैनाती आदि व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल को विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह/भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखने हेतु निर्देश दिए गए। आमजन से अपील की गई कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। *जनपद पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। शाहजहाँपुर पुलिस शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*1
- *“थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर हत्या का प्रयास करने सम्बन्धी अभियोग में वांछित बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया ।“* उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेन्स की मंशा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा क्रियाशील व चिन्हित किये गये अपराधियों/वांछित/वारण्टी, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान, रोकथाम मादक पदार्थ/अवैध शराब शस्त्र, बिक्री- निर्माण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.03.2026 को वादिनी ने विपक्षी द्वारा वादिनी के पुत्र को जान से मारने की नियत से गोली मारने के सम्बन्ध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1)/304(2) BNS पंजीकृत कराया था । थाना कटरा पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित अपराधी में भ्रमणशील थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.09 बजे वांछित बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) को ग्राम फीलनगर मोड के पास से नियामानुसार सादा वस्त्रों में निगरानी में लिया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।4