मिर्जापुर: POCSO केस में पीड़िता पर दबाव का आरोप, वीडियो जारी कर लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां POCSO एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पीड़ित नाबालिग ने विपक्षियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विंध्याचल थाना क्षेत्र निवासी ज्योतिष राम गोपाल पाण्डेय की पुत्री ने अजय सोनकर और संदीप सोनकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसे फोन के माध्यम से मुकदमा वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में अभिषेक पाठक, जो कि एक राजनीतिक दल से जुड़े बताए जा रहे हैं, के माध्यम से उस पर दबाव बनवाया जा रहा है। वीडियो के जरिए पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, पानी टंकी पर चढ़ी युवती प्रतापगढ़ जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती के टंकी पर चढ़ते ही कचहरी परिसर में भारी भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती अपनी कुछ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान उसने पानी की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी भी दी, जिससे प्रशासन और मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और तमाशबीनों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास जारी रहा। घटना के चलते कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई युवती को नीचे उतारने की कवायद में जुटा दिखा। फिलहाल प्रशासन मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में लगा है।1
- कौशाम्बी : भारत यादव हत्याकांड मामला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया दो आरोपी फरार, 5-5 हजार इनाम घोषित करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की घटना.1
- इन दिनो देश मे महिला बिल को लेकर चर्चा तेज हो गयी हैं आज हम आप के लिए इस मुद्दे पर रिबू श्रीवास्तव का एक बेबाक इन्टरव्यू लेकर आ रहे हैं। varanasi News varanasi local News varanasi1
- कौशांबी। जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र में अवैध खुदाई का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंझनपुर थाना क्षेत्र की नारा चौकी अंतर्गत नारा–मंझनपुर रोड पर जेसीबी मशीनों से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदाई का यह कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह अवैध खनन और तेजी से बढ़ सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दंपत्ति समेत डेढ़ वर्षीय बच्चा घायल वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार सुबह फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुरही स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम कुमार (30) पुत्र गिरीश, उनकी पत्नी अंतिमा (27) निवासी गजापुर तथा उनके डेढ़ वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है। हादसे में बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे के तुरंत बाद सामने स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर गौरीश सिंह, रविंद्र नाथ यादव, बीडीओ पिंडरा और बीडीओ जलालपुर मौके पर पहुंचे तथा घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार प्रातः करीब 11 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे के किनारे एक मकान में घुसा ट्रक सड़क हादसे में ट्रक हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्त यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।1