Shuru
Apke Nagar Ki App…
prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela
AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ,पूर्व सत्यवीर मुन्ना द्वारा किया गया। भगवान की पूजा आरती के पश्चात् राजसी वैभव के साथ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर श्रीकृष्ण-बलदाऊ दल-बल के साथ श्रध्दालुओं को अपने सजीव दर्शन देने निकले।1
- हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर गणेश केसरवानी, मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल कम्फर्ट इन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि हरियाली तीज का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कामना की कि हरियाली तीज सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की नई हरियाली लेकर आए।1
- *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न* *संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद1
- प्रयागराज के कर्नलगंज में 80 साल से ज्यादा पुराने किराएदार हुए बेघर, किरायेदारों ने मकान मालिक पर लगाया बिना टाइम दिए घर गिरवाने का आरोप मामला प्रयागराज की करनलगंज का है जहां पर मकान नंबर 657/780 कर्नलगंज प्रयागराज जिनके मकान मालिक श्याम गुप्ता द्वारा 12 सितंबर को मकान को ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद किराएदार रेखा ओझा का कहना है कि वह 80 साल से इस मकान में रह रही है और 2 दिन पहले उनको बताया गया कि घर खाली करना है इसके बाद उन्होंने घर का सामान भी नहीं निकाला और इसी दौरान घर को ध्वस्त कर दिया गया, मजबूरी में वह दो दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है। साथ ही रेखा ने बताया कि उनके सामान के साथ सोने और चांदी के जेवर भी ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दब गए हैं और घर से निकालने के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी चोरी हो गई है। फिलहाल रेखा ओझा और उनके परिवार 2 दिन से सड़क पर रहने को मजबूर है।1
- कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की1
- शंकरगढ़ में खाद लेने गए पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला,थाने में दी तहरीर प्रयागराज शंकरगढ़ में खाद लेने गए एक किसान और उसके तीन लड़कों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी चंद पुत्र रामकरन निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ ने बताया कि वह 13 सितंबर 2026 को अपने लड़कों सतीश, सुनील और सोमेश के साथ ट्रैक्टर लेकर आमगोदर स्थित अवधेश सिंह के मुर्गी फार्म पर खाद लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चार लोगों - रामप्रताप, रामभवन, सीताराम और संतोष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके लड़कों को भी पीटा गया, जिससे सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी आमगोदर शंकरगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।1
- आकाश ट्रेडर्स की भव्य रिटेल मीट 2026 संपन्न, प्रमुख फुटवियर ब्रांड्स ने पेश किए नए कलेक्शन प्रयागराज। आकाश ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वार्षिक रिटेल मीट 2026 का भव्य आयोजन अन्दावा स्थित डायमंड रिंग रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ष 2017 से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मीट का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदुम नारायण जायसवाल,एच.के. जायसवाल महासभा अध्यक्ष बिंदु जायसवाल,पंकज जायसवाल,आर्य कन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जयसवाल उपस्थित रहे। मीट का मुख्य उद्देश्य फुटवियर इंडस्ट्री के बदलते बाजार रुझानों और नए डिजाइनों से रिटेलर्स को रूबरू कराना था। आयोजन में देशभर के नामचीन फुटवियर ब्रांड्स ने अपने आगामी कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर व्यापारियों ने भारी संख्या में ऑर्डर बुक किए।एशियन फुटवियर: राजेश दीवान (वाइस प्रेसिडेंट), पंकज श्रीवास्तव (आरएसएम), मोती लाल (एएसएम) एक्शन डॉट कॉम से संचित अग्रवाल (एमडी), एस. के. शर्मा (जीएम), कामिल जी (जीएम) एयरोवॉक से भूपेश छाबड़ा (नेशनल हेड), अखंड प्रताप सिंह (जीएम), कृष्णा सिंह (आरएसएम) एक्कालाइट: महेंद्र सिंह (जीएम), रविंद्र साहू (आरएसएम) वॉकलाइन: श्याम त्यागी (आरएसएम), प्रमोद कुमार (एएसएम) उपस्थित रहे आकाश ट्रेडर्स के संस्थापक अविनाश जायसवाल, विकास जायसवाल, आकाश जायसवाल एवं अनुज जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुभाष जायसवाल, आई.बी. सिंह, सीतू जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद मिश्रा, एस.के. जायसवाल और पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी ब्रांड पार्टनर्स और रिटेलर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।1