महंगाई व कालाबाजारी के खिलाफ सरकार ‘युद्ध स्तर’ पर कार्रवाई करे: नेशनल अकाली दल महंगाई व कालाबाजारी के खिलाफ सरकार ‘युद्ध स्तर’ पर कार्रवाई करे: नेशनल अकाली दल कुलदीप सिंह मारवाह बने नेशनल अकाली दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर, सब्जियों, दालों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उछाल और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों को लेकर नेशनल अकाली दल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। पार्टी ने इन मुद्दों पर “युद्ध स्तर” पर कार्रवाई की मांग करते हुए इसे आम जनता के हक की निर्णायक लड़ाई बताया है। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा के अवसर पर कहा कि जिस प्रकार देश बाहरी चुनौतियों का सामना मजबूती से करता है, उसी तरह अब महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ भी सख्त और निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा संघर्ष है। सरकार को चाहिए कि वह इसे ‘जन-युद्ध’ मानकर ठोस और प्रभावी कार्रवाई करे।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई और कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुलदीप सिंह मारवाह को नेशनल अकाली दल का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में वरिंदर सिंह अरोड़ा और सुरजीत सिंह नैयर, वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर त्रिलोहन सिंह, मंदीप सिंह, कुलदीप सिंह सचदेवा, वरिंदर आर्य, प्रभजोत सिंह बेदी और राज कुमार मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनरल सेक्रेटरी के पद पर बलबीर सिंह, सेक्रेटरी के रूप में गुरपाल सिंह ओभान, तरुण सोनी और बलविंदर सिंह सरना को नियुक्त किया गया है, जबकि ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी के रूप में मंदीप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी की सीनियर लीडर भावना धवन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह बख्शी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सबरवाल, राष्ट्रीय सचिव विक्रांत मोहन, जसबीर सिंह सरना, जसविंदर सिंह सबरवाल, रेसमीत कौर बिंद्रा (नेशनल प्रेसिडेंट, सोशल विंग), रिधम चड्ढा (प्रेसिडेंट, एजुकेशन विंग, दिल्ली) और सोना बत्रा सहित अन्य नेताओं ने नई टीम का स्वागत किया। इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मा व कुलदीप सिंह मारवाह ने सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे आम जनता पर महंगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है। नेताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ इस “जन-युद्ध” में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अंत में परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि नेशनल अकाली दल समय-समय पर आम जनता के मुद्दों को उठाता रहा है और आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। जरूरत पड़ने पर पार्टी सड़कों से लेकर हर मंच तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती गैस समस्या और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने और नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।1
- हरियाणा के नूह निवासी 19 वर्षीय ट्रक चालक मोहम्मद जहीर ने तीन साल पहले सोशल मीडिया पर 24 वर्षीय विवाहित पंजाबी नर्स से दोस्ती की। एक दिन दोनों एक होटल में डिनर के लिए मिले, जहां उसने नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद नर्स ने अपने पति को तलाक दे दिया। ईद के दिन उसने नर्स को नूह बुलाया, जहां उसने उसे बंधक बनाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब नर्स ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे गौमान खाने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा। जब नर्स ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया, तो उसने नर्स को पीटा, जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया।1
- Post by BCHANDEL1
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और कई को नई जिम्मेदारिया1
- मोदीजी ने बजाया नगाड़ा, थिरकीं ममता बनर्जी, असम में खड़गे के वादे, चार शादियों पर रोक लगाएंगे शाह, सपाईयों ने जेवर को गंगाजल से धुलवाया और विजयन ने खेला इमोशनल कार्ड ड्राइवर के बेटे को मंच पर बिठाया... देखिए चुनावी चिकल्लस राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- बेंगलुरु: असम चुनावों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कहते हैं, "...श्री अमित शाह कह रहे हैं कि वे (BJP) दो-तिहाई सीटें जीतेंगे, लेकिन हम दो-तिहाई जीतेंगे, और वे एक-तिहाई जीतेंगे।"1
- उधारी के पैसे पर तकरार: फरह में दो पक्षों में जमकर पथराव3
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241