प्रेमी की सगाई की खबर सुन मिलने पहुँची प्रेमिका को पेट्रोल डाल जिन्दा जलाया हालत गम्भीर शिकारपुर : थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम सालवानपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है शादी से मुकरने और दूसरी जगह सगाई करने से क्षुब्ध हो कर अपने प्रेमी से मिलने पहुँची एक युवती पर पेट्रोल डाल कर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया गम्भीर हालत में युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है शिकारपुर के मूर्ति विहार की रहने वाली कशिश मीणा बीस वर्ष, पुत्री दीपक मीणा का पिछले तीन वर्षों से सालवानपुर निवासी आशिष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन इस रिश्ते से वाकिफ थे और शादी के लिए राजी भी थे शनिवार को आशीष ने कशिश को फोन कर बताया कि वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है और शनिवार को उसकी सगाई हो रही है यह सुनकर कशिश बदहवास हालत में उससे मिलने उसके गाँव सालवानपुर पहुँच गई कहासुनी के बाद वारदात प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव पहुँचने पर कशिश और आशीष के बीच तीखी बहस हुई आरोप है कि इसी दौरान आशीष के भाई विवेक पुत्र रेबल ने कशिश पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद पीड़िता ने खुद फोन कर अपनी माँ को मौके पर बुलाया पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही डायल 112 और अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची झुलसी हुई युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिकारपुर ले जाया गया जहाँ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, अस्पताल पहुँचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए प्राथमिक उपचार के बाद युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुलन्दशहर व दिल्ली और मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है जानकारी के अनुसार इस प्रेम प्रसंग को लेकर 25 नवंबर 2025 को थाना अहमदगढ़ में मुकदमा भी दर्ज हुआ था हालांकि उस समय दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और शादी की रजामंदी के बाद मामला शान्त हो गया था लेकिन पिछले कुछ समय से लड़का शादी के वादे से मुकरने लगा था पीड़िता कशिश मीणा पूर्व में सरस्वती शिशु मन्दिर में अध्यापिका रह चुकी है और वर्तमान में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी तनाव और रोष व्याप्त है जब इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी करनी चाही तो सम्बन्धित अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है खबर लिखे जाने तक हालात नाजुक बनी हुई है ।

- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने गुलावठी रेवले स्टेशन पर पहला स्टॉपेज होने पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को आज रात 8ः05 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपाईयों एवं लोगों की भीड़ रही, वहीं रेल यात्री सांसद सुरेंद्र नागर को धन्यवाद देते दिखे। बता दें कि मेरठ-सूबेदारगंज (संगम एक्सप्रेस) ट्रेन कानपुर होते हुए प्रयागराज जाया करेगी। यह ट्रेन सुबह 4ः51 मिनट पर गुलावठी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट का स्टॉपेज के बाद 4ः53 पर गुलावठी से प्रयागराज को रवाना होगी।3
- फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, शादी की तैयारी के बीच टूटा परिवार ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे ने शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। जानकारी के अनुसार, खदरी निवासी मुन्ना निषाद अपने बेटे की 5 मई को प्रस्तावित शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार बालकरन भी बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, कुछ ही दिनों बाद घर में शादी का आयोजन होना था। हादसे के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30 लाइव फतेहपुर1
- बुलंदशहर में अवैध रूप से रह रहा था वासिद इरशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में #बुलंदशहर #पाकिस्तानी #news #barahbastitv #trending1
- अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी, तभी वह ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतका और उसका पति एक मीट फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाई टेंशन लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से लाइन को हटाने या सुरक्षित करने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- Post by KRANTKARI Khabar1
- *ब्रेकिंग:-हापुड़* *सौतेला भाई ने सौतेली नाबालिक बहन के साथ किया रेप पीड़िता का आरोप* जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र गांव दत्तत्याना का बताया जा रहा है मामला। नाबालिक लड़की के साथ रेप, भाई ने ही बनाया बहन को हवस का शिकार। दो वर्षो से जबरन घर में अकेली रहने पर करता था जबरन रेप। पीड़िता ने अपनी मौसी से बताई अपनी आप बीती शिकायत करने पर महिला मंजू लता पत्नी राहुल शर्मा ने महिला के साथ कि मारपीट,महिला के सर में आई गंभीर चोट महिला गंभीर रूप से जख्मी। पीड़िता का आरोप घटना का विरोध करने पर घर में बंधक बनाकर परिवार के लोगो ने किया धारदार हथियार से जान लेवा हमाला। पीड़िता ने शिकायत कर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता का कहना सुबह से काट रही है थाने चौकी के चक्कर, पीड़िता को नहीं मिल पा रहा है न्याय सुबह से थाने में बैठी महिला। योगी राज में भी काम में इतनी देरी, रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़2
- बुलंदशहर नगर पुलिस की चेकिंग में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार। पुलिस का दावा: करीब 40 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था आरोपी। आरोपी वासिद पर फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आरोप। आरोपी पहले गुलावठी में रहा, अब बीसा कॉलोनी में बना रखा था ठिकाना। नगर पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी,मामले में अन्य कड़ियों की जांच तेज।1
- लेकिन अबकी बार मण्डी सचिव ने एक अजब-गजब कारनामा कर दिया जिससे अनाज मण्डी में मौजूद सभी आढतियों का सब्र जबाब दे गया और सब्र जबाब देता भी क्यूं नहीं ऐसी चिलचिलाती भीषण गर्मी में सभी दुकानों की विजली सप्लाई तीन महीनों से काट रखी है जबकि मजे की बात है विजली का बिल तीन महीनों तक का जमा है लेकिन मण्डी सचिव खुद और उनके कर्मचारी अपने ऑफिस में कूलर पंखे का आनन्द लेते हैं अनाज मण्डी प्रधान रमेश चन्द्र का कहना है कि मण्डी सचिव अनिल चौधरी एक भृष्ट अधिकारी जो डिबाई अनाज मण्डी में केवल दो दिन ही आते हैं और उस दौरान अपने कर्मचारियों से अबैध उगाई कराकर अपनी जेब भरकर चले जाते हैं आढतियों का आरोप है कि मण्डी परिसर में न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था है और न ही किसानों को बैठने की व्यवस्था मण्डी में चारों ओर फैली गन्दगी भी मण्डी सचिव की ही देन है जब घटना की जानकारी डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी को हुई तो तुरंत अनाज मण्डी पहुंचे और आढतियों से वार्ता कर मण्डी सचिव को खरी-खरी सुनाई और कहा कि तुम जैसे अधिकारियों की बजह से ही हमारी सरकार बदनाम होती है विधायक ने मण्डी सचिव को 24 घण्टे का समय दिया है सभी समस्याओं को निपटाने का4
- देश की राजनीति में इस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। Aam Aadmi Party से जुड़े कई बड़े नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ अन्य सांसदों ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं, इन नेताओं के Bharatiya Janata Party में शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ताजा अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।1