logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक: 15 से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध आयोजन होंगे, सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए। 15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम :- जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 15 मार्च से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

4 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
39bb894b-85f6-4004-af5e-2e90b7cf3499

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक: 15 से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध आयोजन होंगे, सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान दिवस समारोह प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए। 15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम :- जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के अंतर्गत 15 मार्च से 19 मार्च तक जिले में विकसित राजस्थान रन, ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता सवाई माधोपुर राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
सवाई माधोपुर राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत कुमार गेरा मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलक्टर काना राम ने सर्किट हाउस में अगवानी की तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक शाखा का निरीक्षण करते हुए वहां कार्यरत कार्मिकों से संवाद किया तथा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने विशेष रूप से एलआर शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, फाइलों के निस्तारण, राजस्व मंडल में लंबित पत्रावलियों की तामील तथा विभिन्न रिर्पोटो की प्रेषण स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से कोई भी फाइल लंबित न रखी जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने ई-फाइल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न पोर्टल और वेबसाइटों की भी जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से जुड़े भूमि आवंटन प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 1077, 07462-220602 पर आमजन की समस्या समाधान की कार्यप्रणाली की भी जांच की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    17 hrs ago
  • ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    1
    ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।
    user_Rameshwari Meena
    Rameshwari Meena
    Classified ads newspaper publisher बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sharma
    1
    Post by Vishwanath Sharma
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    2
    सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की।
इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है ।
मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.