घाटमपुर में कई वर्षों से चला आ रहा गिरवी जेवर और वित्तीय लेन-देन का एक विवाद आखिरकार संभ्रांत नागरिकों और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। यह मामला कई वर्षों से लंबित था और पुलिस चौकी में घंटों चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच ₹100 के स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता कराया गया, जिससे वर्षों पुराना यह विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया। 4 जून 2026 को ज्वेलर्स व्यापारी दिनेश चंद्र गुप्ता (प्रोप्राइटर श्री दुर्गा ज्वेलर्स) ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस दबाव में गिरवी जेवर के मामले में गलत फैसला कराने का प्रयास कर रही है, जिससे उन्हें लगभग ₹14 लाख का आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि गिरवी एवं जेवर के लेन-देन जैसे मामलों में पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा पूर्व में एसओपी जारी की जा चुकी है। इसी आधार पर संगठन ने पुलिस हस्तक्षेप का विरोध किया था, जिसके चलते मामला अब तक लंबित रहा। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया, जहां उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल घाटमपुर इकाई के पदाधिकारी भी पहुंच गए। शुरुआती बातचीत में पुलिस ने 'भीड़ लगाकर आने' की बात कही, जिस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूर्णतः दीवानी और आपसी लेन-देन का मामला है और पुलिस को इसमें निर्णय देने का अधिकार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने को कहा। ग्राम चंवर के प्रधान, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात विस्तार से सुनी गई। आपसी सहमति के बाद प्रथम पक्ष को द्वितीय पक्ष से 25 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण दिलवाकर समस्त पुराने लेन-देन का अंतिम निस्तारण कराया गया। दोनों पक्षों ने ₹100 के स्टाम्प पेपर पर समझौता करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा या विवाद न करने की सहमति दी। समझौते के बाद माहौल हल्का हो गया और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से मुस्कुराते हुए कहा कि "आप लोगों को मुकदमा लिखने में ज्यादा आनंद आता है, निस्तारण कराने में नहीं", जिस पर वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन अमरनाथ गुप्ता (गुरु), जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, आशीष पांडेय, विपिन ओमर, सुरेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, महेश गुप्ता सहित अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
घाटमपुर में कई वर्षों से चला आ रहा गिरवी जेवर और वित्तीय लेन-देन का एक विवाद आखिरकार संभ्रांत नागरिकों और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। यह मामला कई वर्षों से लंबित था और पुलिस चौकी में घंटों चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच ₹100 के स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता कराया गया, जिससे वर्षों पुराना यह विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया। 4 जून 2026 को ज्वेलर्स व्यापारी दिनेश चंद्र गुप्ता (प्रोप्राइटर श्री दुर्गा ज्वेलर्स) ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस दबाव में गिरवी जेवर
के मामले में गलत फैसला कराने का प्रयास कर रही है, जिससे उन्हें लगभग ₹14 लाख का आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि गिरवी एवं जेवर के लेन-देन जैसे मामलों में पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा पूर्व में एसओपी जारी की जा चुकी है। इसी आधार पर संगठन ने पुलिस हस्तक्षेप का विरोध किया था, जिसके चलते मामला अब तक लंबित रहा। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया, जहां उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल घाटमपुर इकाई के पदाधिकारी भी पहुंच गए। शुरुआती बातचीत में
पुलिस ने 'भीड़ लगाकर आने' की बात कही, जिस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूर्णतः दीवानी और आपसी लेन-देन का मामला है और पुलिस को इसमें निर्णय देने का अधिकार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने को कहा। ग्राम चंवर के प्रधान, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अन्य संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात विस्तार से सुनी गई। आपसी सहमति के बाद प्रथम पक्ष को द्वितीय पक्ष से 25 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण दिलवाकर समस्त पुराने लेन-देन का अंतिम निस्तारण कराया गया। दोनों पक्षों ने ₹100 के
स्टाम्प पेपर पर समझौता करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा या विवाद न करने की सहमति दी। समझौते के बाद माहौल हल्का हो गया और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से मुस्कुराते हुए कहा कि "आप लोगों को मुकदमा लिखने में ज्यादा आनंद आता है, निस्तारण कराने में नहीं", जिस पर वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान भी देखने को मिली। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन अमरनाथ गुप्ता (गुरु), जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, आशीष पांडेय, विपिन ओमर, सुरेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, महेश गुप्ता सहित अनेक संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
- घाटमपुर में रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद घाटमपुर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी नगर पालिका परिसर पहुंचे और नगर की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ-साथ हाल ही में पॉलीथीन अभियान के दौरान किए गए चालानों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका विभिन्न मदों में नियमित रूप से कर और शुल्क वसूल तो रही है, लेकिन इसके अनुरूप नागरिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका कहना था कि बाजारों में गंदगी, जाम नालियां, पेयजल की अव्यवस्था और कमजोर सफाई व्यवस्था के कारण आमजन और व्यापारी दोनों ही खासे परेशान हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से हाल ही में चलाए गए पॉलीथीन विरोधी अभियान पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि इस अभियान में छोटे व्यापारियों को निशाना बनाकर मनमाने ढंग से चालान किए गए, जबकि पॉलीथीन के निर्माण और बड़े स्तर पर भंडारण करने वाले मुख्य दोषियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि बिना व्यापक जनजागरूकता और पर्याप्त सूचना के ऐसे अभियान चलाना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान, व्यापारियों ने एक स्वर में पॉलीथीन अभियान के तहत किए गए सभी चालानों को तुरंत निरस्त करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने नगर पालिका से बाजारों की सफाई व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, पेयजल आपूर्ति और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं में शीघ्र सुधार करने की भी मांग उठाई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।2
- कानपुर के बारादेवी चौराहा पर ज्वाइंट सीपी के आदेशों का पालन करते हुए जूही पुलिस द्वारा एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जूही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। इस अभियान के दौरान, पुलिस ने आम जनता से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- दुनिया भर के नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान के तेहरान पहुँचे। एयरपोर्ट पर इन सभी नेताओं का स्वागत मीनाब स्कूल हमले के शहीदों की याद में बनाए गए एक स्मारक से किया गया। इस पूरी घटना को एक अत्यंत स्पष्ट और सुनियोजित संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- प्लेटफॉर्म द्वारा खबरें भेजने, विज्ञापन हेतु स्थान आरक्षित करने और टीम में शामिल होने (ज्वाइनिंग) के इच्छुक लोगों से संपर्क करने का आह्वान किया गया है।1
- count and circle the number bachho ko work do count and circle the number1
- यह बताया गया है कि आस्था का फल मीठा होता है, और लोगों से आस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया है। भारत को आस्था का देश बताया गया है। इसी कड़ी में, ब्रह्मा बाबा के दीपक स्थान भद्रस्थान का उल्लेख किया गया है, जिसे हिंदुओं की धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया गया है। इस दौरान ‘जय श्री राम’, ‘जय ब्रह्मा बाबा’, ‘जय हनुमान’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगाए गए।4
- यह वीडियो बच्चों के लिए एक मजेदार और इंटरैक्टिव सीखने के सत्र का परिचय देता है। इसमें प्री-स्कूलर्स और छोटे बच्चों के लिए पूरी तरह से उपयुक्त दो आकर्षक शैक्षिक गतिविधियों को खोजा गया है।1
- कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास सिलेंडर चौराहे के पास स्थित सुमित ज्वैलर्स की दुकान पर कल शाम एक चोर घुस आया। चोर ने मालिक सुमित की नज़र बचाकर एक चाँदी की अंगूठी चुराने का प्रयास किया, लेकिन वह सुमित की नज़र से बच नहीं सका और तत्काल पकड़ लिया गया। सुमित ज्वैलर्स के मालिक सुमित ने चोर को कुछ सज़ा देकर छोड़ दिया, और उनके इस कदम को मानवता की मिसाल बताया गया है।1
- केरल पुलिस ने 'ऑपरेशन तूफान' नामक एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 30 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई में, केरल पुलिस ने एक घर पर छापा मारा जहाँ उन्हें 'हमास स्टाइल' की एक सुरंग मिली, जिसके अंदर भारी मात्रा में ड्रग्स भी पाई गई। इस ऑपरेशन के दौरान, पठानमथिट्टा जिले में एक एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट को भी MDMA के साथ गिरफ्तार किया गया है।1