logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालिम की हुकूमत ज्यादा देर नहीं चलती, सच की एक चिंगारी काफी होती है अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की धमकियों पर अब ईरानी सेना के कमांडर ने करारा जवाब दिया है. ईरानी सेना के खतम अल अनबिया केंद्रीय मुख्‍यालय के कमांडर अली अब्‍दोल्‍लाही ने कहा कि उनकी सेना दुश्‍मन की कार्रवाई का 'तुरंत और निर्णायक' जवाब देने के लिए तैयार है. कमांडर अली ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी सेना बढ़त बनाए हुए है. इसमें होर्मुज स्‍ट्रेट का प्रबंधन शामिल है. ईरानी कमांडर ने चेतावनी दी कि वे अमेरिकी राष्‍ट्रपति को जमीनी हालात पर फर्जी दावा करने की अनुमति नहीं देंगे. इस बीच सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच में दूसरे दौर की बातचीत 22 अप्रैल को हो सकती है. उधर, ईरानी मीडिया ने कहा है कि कोई भी ईरानी राजनयिक प्रतिन‍िधिमंडल अभी तक इस्‍लामाबाद में अमेरिका से बातचीत के लिए नहीं गया है. वहीं अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले बताया है कि अमेरिका के उप राष्‍ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को वार्ता के लिए इस्‍लामाबाद पहुंच सकते हैं. जेडी वेंस देर रात को वापस वॉशिंगटन के लिए रवाना हो सकते हैं. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि जेडी वेंस दूसरे दौर की बातचीत का नेतृत्‍व करेंगे. ईरान ने कहा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में बातचीत नहीं हो सकती है.

3 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पत्रकार इकबाल खान बीकानेर की बेटी दुआ चौधरी ने जिले का मान बढ़ाया है। दुआ को जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा। 25 अप्रैल को आयोजित दीक्षांत समारोह में सी.पी. राधाकृष्णन और हरिभाऊ बागड़े दुआ चौधरी को गोल्ड मेडल एवं पारितोषिक प्रदान करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल है। दुआ की नानी कमला चौधरी, जो अपने समय की एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं, आज भी सक्रिय हैं। वहीं मामा गौरीशंकर चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दुआ को बधाई दी है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान बीकानेर की बेटी दुआ चौधरी ने जिले का मान बढ़ाया है। दुआ को जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा।
25 अप्रैल को आयोजित दीक्षांत समारोह में सी.पी. राधाकृष्णन और हरिभाऊ बागड़े दुआ चौधरी को गोल्ड मेडल एवं पारितोषिक प्रदान करेंगे।
परिवार में खुशी का माहौल है। दुआ की नानी कमला चौधरी, जो अपने समय की एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं, आज भी सक्रिय हैं। वहीं मामा गौरीशंकर चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दुआ को बधाई दी है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • बीकानेर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे मोहता सराय क्षेत्र स्थित नायकों का बास में विक्रम (पुत्र राजू राम) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सहयोग किया।वहीं गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बीकानेर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार आज  सुबह करीब 9 बजे मोहता सराय क्षेत्र स्थित नायकों का बास में विक्रम (पुत्र राजू राम) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सहयोग किया।वहीं गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुंदन देथा EO पद पर आज ज्वाइन करने पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया।
    1
    कुंदन देथा EO पद पर आज ज्वाइन करने पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • hamare gav ka aaj ka mosam dekho
    1
    hamare gav ka aaj ka mosam dekho
    user_Jaipal singh
    Jaipal singh
    Tailor घड़साना, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दुनिया की सच्चाई कड़वा सच ज्ञान की बातें
    1
    दुनिया की सच्चाई कड़वा सच ज्ञान की बातें
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Sachin vyas
    1
    Post by Sachin vyas
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखेबीकानेर शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखेबीकानेर  शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Ramjan bhutto
    Ramjan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटपूतली क्षेत्र में देर रात घोड़ी पर दूल्हे की बनोरे की रस्म के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दूल्हे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल यादराम (53) को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। घटना ग्राम दातिल की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    कोटपूतली क्षेत्र में देर रात घोड़ी पर दूल्हे की बनोरे की रस्म के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दूल्हे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल यादराम (53) को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। घटना ग्राम दातिल की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखे शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखे
शहर के नोखा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी की गोचर भूमि में सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि शव की स्थिति और दुर्गंध से यह करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बीरबल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.