logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर मुख्य सचिव ने किया बालामऊ गौशाला का निरीक्षण; मॉडल सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश #हरदोई (कछौना): विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बालामऊ में संचालित वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र का सोमवार को अपर मुख्य सचिव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं की स्थिति, चारा व पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया गया। गौशाला के प्राकृतिक व रमणीक वातावरण को देखकर अपर मुख्य सचिव ने संतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए। गौशाला में वर्तमान में 261 पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है। परिसर में तालाब, पेड़-पौधों की उपलब्धता और हरियाली के कारण वातावरण काफी अनुकूल पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चारागाह भूमि पर हरे चारे की बुवाई गोबर से बायोगैस प्लांट स्थापित करने वर्मी कंपोस्ट और गोकास्ट उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बताया गया कि महिला समूह द्वारा गोबर से गोकास्ट तैयार किए जा रहे हैं और वर्मी कंपोस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि छोटी अस्थायी गौशालाओं को इस केंद्र से जोड़ा जाएगा, जिससे इसे एक आदर्श मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जा सके। इस दौरान जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, डॉ. ए.के. गौतम, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. चंद्रपाल, ग्राम सचिव राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
7753f04d-6386-4906-89c5-90adeef2ef4c

अपर मुख्य सचिव ने किया बालामऊ गौशाला का निरीक्षण; मॉडल सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश #हरदोई (कछौना): विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बालामऊ में संचालित वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र का सोमवार को अपर मुख्य सचिव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं की स्थिति, चारा व पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया गया। गौशाला के प्राकृतिक व रमणीक वातावरण को देखकर अपर मुख्य सचिव ने संतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए। गौशाला में वर्तमान में 261 पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है। परिसर में तालाब, पेड़-पौधों की उपलब्धता और हरियाली के कारण वातावरण काफी अनुकूल पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चारागाह भूमि पर हरे चारे की बुवाई गोबर से बायोगैस प्लांट स्थापित करने वर्मी कंपोस्ट और गोकास्ट उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बताया गया कि महिला समूह द्वारा गोबर से गोकास्ट तैयार किए जा रहे हैं और वर्मी कंपोस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि छोटी अस्थायी गौशालाओं को इस केंद्र से जोड़ा जाएगा, जिससे इसे एक आदर्श मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जा सके। इस दौरान जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, डॉ. ए.के. गौतम, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. चंद्रपाल, ग्राम सचिव राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तबाही की चिंगारी कल तक जहाँ गूँजनी थी शहनाई आज वहाँ बिखरा है सन्नाटा,भाई की शादी के लिए उधार मांगे 2 लाख रुपये और जेवर हुए खाक,मां-बेटे ने आग से लड़कर बचाने की कोशिश की खुशियां, खुद को झुलसा बैठे,"सब कुछ जल गया,बस उम्मीदों की राख बची है! 💔 #Hardoi #Kachona #ShortCircuit #Fire #Tragedy #UPNews #HardoiNews #CMOUP #Relief #HelpHardoiFamily #Breaking #SocialMediaNews #CMYogi #UPGovernment #ReliefAndRescue #HardoiUpdate #JusticeForPoor #HelpNeeded
    1
    तबाही की चिंगारी कल तक जहाँ गूँजनी थी शहनाई आज वहाँ बिखरा है सन्नाटा,भाई की शादी के लिए उधार मांगे 2 लाख रुपये और जेवर हुए खाक,मां-बेटे ने आग से लड़कर बचाने की कोशिश की खुशियां, खुद को झुलसा बैठे,"सब कुछ जल गया,बस उम्मीदों की राख बची है! 💔
#Hardoi #Kachona #ShortCircuit #Fire #Tragedy #UPNews #HardoiNews #CMOUP #Relief #HelpHardoiFamily #Breaking #SocialMediaNews
#CMYogi #UPGovernment #ReliefAndRescue #HardoiUpdate #JusticeForPoor #HelpNeeded
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #हरदोई शहर स्थिति निर्मला वाटिका गेस्ट हॉउस पर कार्रवाई के आदेश अवैध रूप से सरकुलर रोड पर अवैध संचालन किया जा रहा हैं गेस्ट हॉउस नगर मजिस्ट्रेट ने sdm सदर को दिए कार्यवाही के निर्देश.अवैध गेस्ट हाउस की जाँच शुरू,शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जल्द अवैध तरिके से संचालित गेस्ट हॉउस को बंद करने की मांग की हरदोई शहर की गाटा संख्या 1260 एग्रीकल्चर भूमि जिस पर दीवानी में वाद भी लंबित है।
    1
    #हरदोई शहर स्थिति निर्मला वाटिका गेस्ट हॉउस पर कार्रवाई के आदेश अवैध रूप से सरकुलर रोड पर अवैध संचालन किया जा रहा हैं गेस्ट हॉउस नगर मजिस्ट्रेट ने sdm सदर को दिए कार्यवाही के निर्देश.अवैध गेस्ट हाउस की जाँच शुरू,शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जल्द अवैध तरिके से संचालित गेस्ट हॉउस को बंद करने की मांग की
हरदोई शहर की गाटा संख्या 1260 एग्रीकल्चर भूमि जिस पर दीवानी में वाद भी लंबित है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🛑 बघौली से बड़ी खबर | दिव्य आस्था का अद्भुत नज़ारा हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव से इस वक्त एक बेहद अद्भुत और अलौकिक तस्वीर सामने आई है, जहां स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर प्रांगण में पड़ी, वैसे ही घंटों और शंखनाद के बीच हुई भव्य आरती और दिव्य श्रृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और हर भक्त की आंखों में आस्था और श्रद्धा साफ झलकती नजर आई। बताया जा रहा है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 👉 यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान भी बना हुआ है, जहां हर सुबह ऐसे ही दिव्य और अलौकिक दर्शन देखने को मिलते हैं। 📌 बघौली से ग्राउंड रिपोर्ट — सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
    1
    🛑 बघौली से बड़ी खबर | दिव्य आस्था का अद्भुत नज़ारा
हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव से इस वक्त एक बेहद अद्भुत और अलौकिक तस्वीर सामने आई है, जहां स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर प्रांगण में पड़ी, वैसे ही घंटों और शंखनाद के बीच हुई भव्य आरती और दिव्य श्रृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और हर भक्त की आंखों में आस्था और श्रद्धा साफ झलकती नजर आई।
बताया जा रहा है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
👉 यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान भी बना हुआ है, जहां हर सुबह ऐसे ही दिव्य और अलौकिक दर्शन देखने को मिलते हैं।
📌 बघौली से ग्राउंड रिपोर्ट — सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जागो न्यूज हरदोई: पचदेवरा के सेढामऊ गंगा हाईवे के पास बिजली के साथ सर्किट से लगी आग लगभग 60 से 70 बीघा खेत जलकर हुआ राख मौके पर 5-6 किसानों का खेत जलने की सूचना लगभग 10 किसान नुकसान से पीड़ित
    1
    जागो न्यूज 
हरदोई: पचदेवरा के सेढामऊ गंगा हाईवे के पास बिजली के साथ सर्किट से लगी आग लगभग 60 से 70 बीघा खेत जलकर हुआ राख मौके पर 5-6 किसानों का खेत जलने की सूचना लगभग 10 किसान नुकसान से पीड़ित
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Shivam Nagar
    1
    Post by Shivam Nagar
    user_Shivam Nagar
    Shivam Nagar
    इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई•
    21 hrs ago
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जेल से छूटे तो भूल गए कानून,हरदोई में भारी उपद्रव,शक्ति प्रदर्शन' के चक्कर में रोकी एम्बुलेंस,पुलिस से बदतमीजी,हरदोई में यदुनंदन लाल की रिहाई पर 'गदर',भीम आर्मी नेता समेत 50 पर FIR मीडिया प्रभारी हिरासत में! #HardoiPolice #BreakingNews #HardoiNews #BhimArmy #UPPolice #YadunandanLal #LawAndOrder #FIR #Action #RoadJam #ViralVideo #UttarPradesh #HardoiUpdate #PoliceAction #हरदोई #HardoiCity #UPNews #Arrested #FIR_Registered #YogiSarkar #CrimeNews #BhimArmyNews #RiteshPasi #BhimArmyMediaIncharge #Hardoi #Breaking #UPPolice #Action #BhimArmy #YadunandanLal
    1
    जेल से छूटे तो भूल गए कानून,हरदोई में भारी उपद्रव,शक्ति प्रदर्शन' के चक्कर में रोकी एम्बुलेंस,पुलिस से बदतमीजी,हरदोई में यदुनंदन लाल की रिहाई पर 'गदर',भीम आर्मी नेता समेत 50 पर FIR मीडिया प्रभारी हिरासत में!
#HardoiPolice #BreakingNews #HardoiNews #BhimArmy #UPPolice #YadunandanLal #LawAndOrder #FIR #Action #RoadJam #ViralVideo #UttarPradesh #HardoiUpdate #PoliceAction
#हरदोई #HardoiCity #UPNews  #Arrested #FIR_Registered #YogiSarkar #CrimeNews #BhimArmyNews #RiteshPasi #BhimArmyMediaIncharge
#Hardoi #Breaking #UPPolice #Action #BhimArmy #YadunandanLal
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.