Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभ सोमवार मिनी वृंदावन धाम भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन पन्ना मिनी वृंदावन धाम भगवान जुगल किशोर महाराज जी के आज के दर्शन प्राप्त करें जय श्री कृष्णा
Sandeep shukla
शुभ सोमवार मिनी वृंदावन धाम भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन पन्ना मिनी वृंदावन धाम भगवान जुगल किशोर महाराज जी के आज के दर्शन प्राप्त करें जय श्री कृष्णा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छोटा सा संगठन एक दिन वट वृक्ष बनेगा - राजेन्द्र उचेहरा- हैहय वंशीय ताम्रकार कसेरा समाज संगठन उचेहरा एवं जिला इकाई सतना का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय पैलेश में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने की आयोजन की शुरूआत भगवान राज राजेश्वर के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन से हुई नंदनी ताम्रकार और उनकी सहयोगी बहनों द्वारा स्वागत गीत गा मंत्र मुग्ध कर दिया । उचेहरा के वरिष्ट ,युवा , एवम महिला मंडल सहित सतना व मैहर जिला के अलावा नगर इकाई को मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र ताम्रकार ने संयुक्त रूप से अलग अलग समितियों को शपथ दिलाई। इस दरमियान मंचासीन कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पैगवार, राकेश ताम्रकार नंद लाल , अशोक ताम्रकार अनिल ,मौसम , पूर्व अध्यक्ष उचेहरा - रानी देवी , रुकमणी देवी, सोहन लाल ,बद्री प्रसाद , रामचन्द्र ओम प्रकाश,प्रहलाद ,जिला अध्यध मैहर नितिन ताम्रकार ,नंद लाल राजेन्द्र ताम्रकार , रामजस ताम्रकार ,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार हरिओम मौजूद रहे । मैहर नगर इकाई द्वारा मंचासीन अतिथियो का अजगर माला से स्वागत किया कार्यक्रम का सफल संचालन - जबलपुर के साकेत ताम्रकार ने किया आयोजक मंडल द्वारा मंचासीन अतिथियो का बैच लगाकर सम्मान किया गया । प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र पैगवार के अपने संक्षिप्त एवम सारगर्भित उद्बोधन की शुरुआत नई कार्य कारणी के सभी पदाधिकारियो को धन्यवाद देते आयोजन में बाहर से आये सामाजिक बंधुओ उनका भी धन्यवाद ज्ञापित किया । मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र ताम्रकार बुढार ने अपने उद्बोधन में कहा कि नया ब्यक्ति आएगा नई दिशा देगा उन्होंने समाज की राजनीती में भी भागीदारी पर जोर देते कहा कि प्रदेश की सत्त्ता में भी अपनी भागीदारी हो महिला संगठन मजबूत होने से आने वाले समय मे सत्ता में भी भागीदारी होगी ऐसी उम्मीद जताई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने अपने सरगर्भित उद्बोधन में कहा आज का यह सपथ ग्रहण का कार्यक्रम एक इतिहास रच रहा है इसकी गूंज दूर दूर तक सुनाई देगी उन्होंने संगठन के विस्तार में अतीत की ओर ले जाते कहा कि जब संगठन शुरू हुआ था जिसमें 11 लोगो की आवस्यकता थी लेकिन अब एक छोटी सी इकाई इतना बड़ा आयोजन कर रही है आज के इस आयोजन से देखा जा सकता हैं पूरे मध्यप्रदेश में आज समितिया गठित हो गई है छोटा सा संगठन एक दिन वट व्रक्ष बनेगा अब युवा जाग्रत हो गया है । माननीय शंकर प्रसाद जी के संस्मरणो का उल्लेख किया। मंचासीन अतिथियों ने भी अपने - अपने उदगार ब्यक्त किये । 17 मई को भोपाल में भी निर्वाचन की प्रक्रिया होनी है उम्मीद जताई गई हैं कि वहां का निर्वाचन भी प्रदेश में एक उदाहरण बनेगा । मंचासीन अतिथियो ने अपने उद्बोधन में एक बात पर जोर देते कहा की संगठन मजबूत होने से सामाजिक ताना बाना भी मजबूत रहता है संगठन सबसे अहम है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सी एम राजेन्द्र शुक्ल जी ,नगर पालिक निगम सतना महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ,सांषद गणेश सिंह जी को आना था लेकिन अपरिहार्य कारणो से नही आ पाये आनन फानन आयोजन समिति ने मंच की व्यवस्था को सुधार आगे की कार्यवाही की । *शपथ के पहले शोभायात्रा* अमूमन शोभायात्रा जयन्ती पर निकाली जाती है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में निकाली गई शोभा यात्रा को लेकर नगर तथा सामाजिक बन्धुओ में पुर जोर चर्चा बनी रही बहरहाल शोभायात्रा की शोभा महिला मंडल बढ़ा रही थी ।1
- Post by Neeraj Ravi1
- कमताना अमानगंज के बादलों में देखा गया एयरक्राफ्ट जो की 200 से 250 फिट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था गांव वालों के बीच में कोतूहल का विषय बना एयरक्राफ्ट फुल वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें चैनल को सब्सक्राइब करें1
- मैहर, मध्य प्रदेश मैहर-कटनी रोड पर सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ तेज़ रफ़्तार के कहर ने एक बेजुबान गर्भवती गाय की जान ले ली। हालांकि, इस दुखद घड़ी में पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ एक नन्हे बछड़े के लिए वरदान साबित हुई। तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचपी गैस गोदाम के सामने एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की तत्परता से बची जान हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने देखा कि मृत गाय के शरीर से उसका बच्चा (बछड़ा) जीवित अवस्था में बाहर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फुर्ती दिखाई और घायल बछड़े को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इलाज के बाद गौशाला भेजा गया समय पर मिले इलाज के कारण बछड़े की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है। सफल रेस्क्यू के बाद नन्हे बछड़े को उचित देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़1
- *🛑 भटूरा के जमुवानी में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ जारी* आदिवासी जमीन को मोहरा बना , बिना लीज धड़ल्ले से पत्थर खनन, विभाग बना मूकदर्शक मैहर। भटूरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुवानी में अवैध उत्खनन का सिलसिला लगातार जारी है। यहां खनन माफियाओं का सिंडिकेट आदिवासी जमीन को मोहरा बनाकर निजी भूमि से बिना किसी वैध लीज स्वीकृति के बड़े पैमाने पर पत्थर निकाल रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हर दिन मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध रूप से खनन कर पत्थरों का परिवहन किया जा रहा है। यह पूरा कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिवासी जमीन के नाम पर खनन की आड़ ली जा रही है, जबकि वास्तविकता में माफियाओं द्वारा संगठित तरीके से जमीन का दोहन किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन को भी राजस्व की भारी हानि हो रही है। गौरतलब है कि बिना लीज खनन पूरी तरह अवैध है, इसके बावजूद जमुवानी में यह धंधा बेखौफ जारी है। अब सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस पर सख्ती दिखाएगा और दोषियों पर कार्रवाई करेगा। ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं, कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाही, ताकि अवैध उत्खनन पर लगाम लग सके।3
- जितेंद्र राय ,राजेश दुबे भूपेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में कल शुभम सेन के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। देश में इस तरह ब्राह्मण और ठाकुरों को अपमान करते हुए गाली देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अपराध कायम कराया जाएगा । देश में ब्राह्मण ठाकुरों के खिलाफ जिस प्रकार की गाली देने वाला रिवाज बनता चला जा रहा है उसके खिलाफ कल भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय सतना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह परिहार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राजेश दुबे एवं ब्राह्मण एवं क्षत्रियों समाज द्वारा कल शुभम सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी से अनुरोध है कल दोपहर 12 बजे सिटी कोतवाली पहुंचे।1
- तहसील सिमरिया के ग्राम कोनी में जेके सीमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किसान अर्पित पटेल ने आरोप लगाया है1
- बड़ी खबर मैहर जिला प्रशासन के नाक के नीचे से खुले आम बिक रही अवैध रूप से शराब मैहर। मैहर जिले सतना रोड स्थित मछली मार्केट के बगल मे तपरे मे अवैध रूप से शराब बेचीं जा है जो की उस रास्ते से काई प्रशासनिक अधिकारियो का आना जाना लगा रहता है पर फिर भी अभी तक किसी भी प्रशासनिक आधिकारियों की नजरो से आखिर क्यो बची हुई है और अवैध रूप से बिक रही शराब सूत्रों से मिली जानकारियों से पता चला है की संतोष सिंह द्वारा बिक वाई जा रही है अवैध रूप से शराब आखिर क्यो नही दे रहे है जिला प्रशासनिक अधिकारी ध्यान और किसके सह से बेचीं जा रही है शराब1
- *विकास पर भ्रष्टाचार की परत भारी — प्रभात द्विवेदी का हमला* मैहर। देवी जी मार्ग पर लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है, वहीं ठेकेदार द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर लीपापोती और मरम्मत के नाम पर *“मलहम-पट्टी”* का काम किया जा रहा है। नगर कांग्रेस *अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ने एक बार फिर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की यह स्थिति विकास की सच्चाई उजागर कर रही है। जारी वीडियो में *द्विवेदी* ने जिला कलेक्टर से लोक निर्माण विभाग के तहत चल रहे इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे सरकार और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगें। अब सवाल यह है कि करोड़ों की लागत वाली सड़क आखिर इतनी जल्दी क्यों उखड़ने लगी? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी “मरम्मत” के नाम पर दबा दिया जाएगा?2