संदिग्ध हालत में मिली युवती देर रात से लापता थी बाईस वर्षीय युवती ब्रेकिंग कन्नौज संदिग्ध हालत में मिली युवती देर रात से लापता थी बाईस वर्षीय युवती युवती के चेहरे पर मिले चोट के निशान सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने शराब पीने की जताई आशंका अज्ञात युवकों पर लगाया शराब पिलाने का आरोप कन्नौज जिले से एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जहाँ देर रात से घर से लापता चल रही 22 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी मिली। युवती के चेहरे पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तुरंत युवती को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। मामले में डॉक्टरों ने युवती के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है, जिसकी पुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद ब्लॉक रोड का है। वहीं, युवती की माँ ने कुछ अज्ञात युवकों पर उनकी बेटी को जबरन शराब पिलाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
संदिग्ध हालत में मिली युवती देर रात से लापता थी बाईस वर्षीय युवती ब्रेकिंग कन्नौज संदिग्ध हालत में मिली युवती देर रात से लापता थी बाईस वर्षीय युवती युवती के चेहरे पर मिले चोट के निशान सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने शराब पीने की जताई आशंका अज्ञात युवकों पर लगाया शराब पिलाने का आरोप कन्नौज जिले से एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जहाँ देर रात से घर से लापता चल रही 22 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी मिली। युवती के चेहरे पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तुरंत युवती को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। मामले में डॉक्टरों ने युवती के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है, जिसकी पुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद ब्लॉक रोड का है। वहीं, युवती की माँ ने कुछ अज्ञात युवकों पर उनकी बेटी को जबरन शराब पिलाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
- स्कूटी-बाइक की टक्कर में महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर रायबरेली। रायबरेली-गुरुबक्शगंज मार्ग पर पूरे आशाराम गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार खीरों थाना क्षेत्र के हिमांचल खेड़ा निवासी 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जतुवा टप्पा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कौशाम्बीः सैनी में अली अहमद के काफिले की पुलिस ने की चेकिंग कौशाम्बी। झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रोककर जांच-पड़ताल की। काफिले में शामिल कुछ वाहनों को पुलिस ने चेक किया। बताया जा रहा है कि काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोका। पुलिस ने अहजम से पूछताछ करने के साथ वाहन की जांच की। अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस के सिलसिले में प्रयागराज लाया जा रहा है, जहां आज उसका बयान दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सैनी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई है और वाहनों की जांच जारी है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कौशाम्बीः सैनी में अली अहमद के काफिले की पुलिस ने की चेकिंग कौशाम्बी। झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रोककर जांच-पड़ताल की। काफिले में शामिल कुछ वाहनों को पुलिस ने चेक किया। बताया जा रहा है कि काफिले से कुछ दूरी पर जा रहे अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोका। पुलिस ने अहजम से पूछताछ करने के साथ वाहन की जांच की। अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस के सिलसिले में प्रयागराज लाया जा रहा है, जहां आज उसका बयान दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सैनी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई है और वाहनों की जांच जारी है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya unchahar1
- खाचकीमई में SDM सिराथू का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन और अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी का लिया जायजा कौशाम्बी। ग्राम पंचायत खाचकीमई में सोमवार को SDM सिराथू परमेश श्रीवास्तव ने पंचायत भवन एवं अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कानूनगो रोहित अग्रहरि, लेखपाल विजय सिंह, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर मनीष सम्राट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। SDM ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। #Kaushambi #Sirathu #SDM #KhachkiMai #DigitalLibrary #AmbedkarDigitalLibrary #PanchayatBhawan #KaushambiNews #UPNews #VillageDevelopment1
- कौशांबी पहुंचे VIP संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।1
- कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास कौशाम्बी पति-पत्नी के विवाद में जमकर हंगामा, बाइक में आग लगाने का प्रयास बताया जा रहा है कि विवाहिता बबिता पटेल अपने परिजनों के साथ हॉस्पिटल में काम कर रहे पति के पास पहुंची थी, जहां विवाद के दौरान महिला ने बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों पक्षों को सैनी थाने ले गई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों का विवाह हुआ था और शादी के बाद से विवाद चल रहा था, मामला तलाक तक पहुंच चुका है और कोर्ट में विचाराधीन है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गोरियो रोड के पास का1
- 24 सितंबर को रायबरेली से शुरू होगा अखिलेश का PDA रथ, राहुल लोधी के घर करेंगे चाय पर चर्चा रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली से अपने PDA रथ अभियान की शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव सुबह 11:15 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और करीब 12:15 बजे चुरुआ से हाईटेक PDA रथ पर सवार होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचकर चाय पर चर्चा करेंगे। लाल रंग की वातानुकूलित हाईटेक बस को ‘समाजवादी PDA यात्रा’ के रूप में तैयार किया गया है। रथ पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और नेताजी मुलायम सिंह यादव समेत प्रमुख समाज सुधारकों व नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। बस पर ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, PDA ही परिवर्तन लाएगा’ जैसे संदेश लिखे हैं। रायबरेली के बाद यह रथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाने की तैयारी में है। पार्टी ने 2027 के चुनाव को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य भी बताया है। राहुल लोधी के आवास पर अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर रायबरेली में राजनीतिक हलचल तेज है। वहीं, इस दौरे को हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और PDA अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya unchahar1
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के अंदर टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी की आत्महत्या लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के अंदर टीचर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी की आत्महत्या लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक स्कूल के अंदर घुसकर एक सनकी युवक ने महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सऊद अंसारी नाम का एक व्यक्ति अचानक स्कूल के अंदर दाखिल हुआ। उसने किसी बात को लेकर महिला टीचर निशात फातिमा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण निशात फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने भी की खुदकुशी शिक्षिका को मौत के घाट उतारने के ठीक बाद, आरोपी सऊद अंसारी ने खुद पर भी पिस्तौल तान ली और खुद को गोली मार ली। इस आत्मघाती कदम से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही जगह पर दो लोगों की लाशें मिलने से स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्कूल को सील कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।1