logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सेवा संकल्‍प अभियान* सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बनी सफलता का आधार आगर मालवा के अरुण मालवीय का UPSC में IRS एवं MPPSC में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन आगर-मालवा, 17 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जिले के प्रतिभावान युवाओं के सपनों को साकार कर रही है। जिले के श्री अरुण मालवीय, निवासी आगर-मालवा ने इस योजना के सहयोग से बड़ी सफलता अर्जित की है। श्री अरुण मालवीय को शासन की सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। शासन की इस सहायता से श्री मालवीय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चयनित हुए हैं। साथ ही, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया है। श्री अरुण मालवीय ने अपनी इस सफलता का श्रेय शासन की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना एवं परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उन्हें तैयारी के दौरान काफी संबल मिला। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने श्री अरुण मालवीय को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि अरुण की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। .

7 hrs ago
user_युनुस खान
युनुस खान
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
f5775226-f617-4ac8-8bb4-c60099463d51

*सेवा संकल्‍प अभियान* सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बनी सफलता का आधार आगर मालवा के अरुण मालवीय का UPSC में IRS एवं MPPSC में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन आगर-मालवा, 17 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जिले के प्रतिभावान युवाओं के सपनों को साकार कर रही है। जिले के श्री अरुण मालवीय, निवासी आगर-मालवा ने इस योजना के सहयोग से बड़ी सफलता अर्जित की है। श्री अरुण मालवीय को शासन की सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। शासन की इस सहायता से श्री मालवीय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चयनित हुए हैं। साथ ही, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया है। श्री अरुण मालवीय ने अपनी इस सफलता का श्रेय शासन की सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना एवं परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से उन्हें तैयारी के दौरान काफी संबल मिला। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने श्री अरुण मालवीय को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि अरुण की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। .

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दियो की रोशनी से जगमगाया बाबा बैजनाथ धाम मोती सागर-कमल कुंडी दीयों की रोशनी से हुआ रोशन सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला आगर-मालवा जिले में आज गुरुवार 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया
    1
    दियो की रोशनी से जगमगाया बाबा बैजनाथ धाम
मोती सागर-कमल कुंडी दीयों की रोशनी से हुआ रोशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला

 आगर-मालवा जिले में आज गुरुवार 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया  कार्यक्रम आयोजित किया गया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • सुसनेर: नप उपचुनाव में रूठो को मनाने के लिए कोशिशें जारी, कल होगी नाम वापसी सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर को 2 बजे तक अपने पत्ते नहीं खोलने के कारण टिकट मिलने की आस में दोनों पार्टियों के अनेक उम्मीदवारो ने अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन भर दिए थे। वही भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के बचे अंतिम समय से एक घंटा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के नाम की घोषणा की। परंतु उससे पूर्व भाजपा से टिकिट मिलने की आस में विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कांवल एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी सहित प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। वही कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विष्णु पाटीदार सहित घनश्याम गोयल, नईम अहमद मेव सहित अन्य लोगों ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन के पूर्व भाजपा के बड़े नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सकलेचा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, जिला मंत्री प्रेम यादव एवं मोहन नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रेम राठौर, नगर परिषद सुसनेर उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राणा जयदीपसिंह एवं जितेंद्र साँवला, चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री कालुसिंह चौहान, दिनेश घूपिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह खजुरी, आदित्य भावसार के साथ खुद नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म वापसी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारीकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार को मनाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने बुधवार की रात्रि में उनके घर जाकर नाम वापसी के लिए मना लिया है। वही कांग्रेस से टिकिट की आस में फार्म भरने वाले घनश्याम गोयल एवं अन्य को भी कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति समझा कर मनाया। वही बाकी बचे उमीदवार में आज शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमुख दलों के आला नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जाएगा। आज नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि भाजपा के प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के अलावा दोनों ही पार्टी से कोई निर्दलीय लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन बचता हे कि नहीं। वैसे दोनों ही पार्टी के नेता अपने रूठो को आज कैसे भी मना लेगे। क्योंकि ये चुनाव मात्र 9 माह के बचे कार्यकाल के लिए हो रहे हे तो सबको 9 महीने के बाद लड़ने का आशावान दोनों पार्टियां अपने रूठो को देकर मना लेगी।
    1
    सुसनेर: नप उपचुनाव में रूठो को मनाने के लिए कोशिशें जारी, कल होगी नाम वापसी 
सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर को 2 बजे तक अपने पत्ते नहीं खोलने के कारण टिकट मिलने की आस में दोनों पार्टियों के अनेक उम्मीदवारो ने अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन भर दिए थे। वही भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के बचे अंतिम समय से एक घंटा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के नाम की घोषणा की। परंतु उससे पूर्व भाजपा से टिकिट मिलने की आस में विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कांवल एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी सहित प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। वही कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विष्णु पाटीदार सहित घनश्याम गोयल, नईम अहमद मेव सहित अन्य लोगों ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन के पूर्व भाजपा के बड़े नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सकलेचा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, जिला मंत्री प्रेम यादव एवं मोहन नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रेम राठौर, नगर परिषद सुसनेर उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राणा जयदीपसिंह एवं जितेंद्र साँवला, चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री कालुसिंह चौहान, दिनेश घूपिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह खजुरी, आदित्य भावसार के साथ खुद नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म वापसी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारीकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार को मनाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने बुधवार की रात्रि में उनके घर जाकर नाम वापसी के लिए मना लिया है। वही कांग्रेस से टिकिट की आस में फार्म भरने वाले घनश्याम गोयल एवं अन्य को भी कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति समझा कर मनाया। वही बाकी बचे उमीदवार में आज शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमुख दलों के आला नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जाएगा। आज नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि भाजपा के प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के अलावा दोनों ही पार्टी से कोई निर्दलीय लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन बचता हे कि नहीं। वैसे दोनों ही पार्टी के नेता अपने रूठो को आज कैसे भी मना लेगे। क्योंकि ये चुनाव मात्र 9 माह के बचे कार्यकाल के लिए हो रहे हे तो सबको 9 महीने के बाद लड़ने का आशावान दोनों पार्टियां अपने रूठो को देकर मना लेगी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • 🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू! दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? 👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी? 🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ❤️ हर खबर, आपके साथ अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    1
    🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू!
दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं।
👉 क्या है पूरा मामला?
👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी?
🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में।
❤️ हर खबर, आपके साथ
अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें।
#सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धति की ओर बढ़ा लोगों का रुझान हर्बालाइफ से जुड़े केंद्र पर कम खर्च में स्वास्थ्य जांच का दावा, शरीर में पोषण संबंधी कमियों को समझने की कोशिश डग झालावाड़। रिपोर्टर अब्दुल अलीम। बदलती जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग अब अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। इसी के चलते डग क्षेत्र में न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और हर्बालाइफ से जुड़े पोषण उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में संचालित न्यूट्रिशन सेंटरों पर आने वाले लोगों को शरीर की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। संचालकों के अनुसार, कम शुल्क में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने शरीर में पोषण संबंधी संभावित कमियों और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को समझने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर न्यूट्रिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय व्यक्ति को अपने खान-पान, पोषण, वजन और दैनिक जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। डग में न्यूट्रिशन पद्धति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों को खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या और खान-पान के आधार पर पोषण संबंधी सलाह देने की बात कही जा रही है। बीमारी का उपचार चिकित्सकीय सलाह से ही जरूरी हालांकि, न्यूट्रिशन संबंधी जांच और उत्पादों को किसी गंभीर बीमारी के चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर योग्य चिकित्सक से जांच और सलाह लेना आवश्यक है। न्यूट्रिशन उत्पादों का उपयोग भी विशेषज्ञ की उचित सलाह और उत्पाद संबंधी निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब स्वास्थ्य को केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रखकर खान-पान और पोषण के स्तर पर भी समझने में रुचि ले रहे हैं। आपको उपचार करने के लिए मंदसौर जिले के शामगढ़ में कान्हा मांगलिक भवन के सामने उचित दर पर उपचार है
    2
    न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धति की ओर बढ़ा लोगों का रुझान
हर्बालाइफ से जुड़े केंद्र पर कम खर्च में स्वास्थ्य जांच का दावा, शरीर में पोषण संबंधी कमियों को समझने की कोशिश
डग झालावाड़। रिपोर्टर अब्दुल अलीम।
बदलती जीवनशैली, खान-पान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग अब अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आ रहे हैं। इसी के चलते डग क्षेत्र में न्यूट्रिशन आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और हर्बालाइफ से जुड़े पोषण उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र में संचालित न्यूट्रिशन सेंटरों पर आने वाले लोगों को शरीर की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति और पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। संचालकों के अनुसार, कम शुल्क में स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को अपने शरीर में पोषण संबंधी संभावित कमियों और स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को समझने में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
न्यूट्रिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय व्यक्ति को अपने खान-पान, पोषण, वजन और दैनिक जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
डग में न्यूट्रिशन पद्धति से जुड़ी गतिविधियों में लोगों को खान-पान और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या और खान-पान के आधार पर पोषण संबंधी सलाह देने की बात कही जा रही है।
बीमारी का उपचार चिकित्सकीय सलाह से ही जरूरी
हालांकि, न्यूट्रिशन संबंधी जांच और उत्पादों को किसी गंभीर बीमारी के चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर योग्य चिकित्सक से जांच और सलाह लेना आवश्यक है। न्यूट्रिशन उत्पादों का उपयोग भी विशेषज्ञ की उचित सलाह और उत्पाद संबंधी निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिशन को लेकर बढ़ती जागरूकता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब स्वास्थ्य को केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रखकर खान-पान और पोषण के स्तर पर भी समझने में रुचि ले रहे हैं। आपको उपचार करने के लिए मंदसौर जिले के शामगढ़ में कान्हा मांगलिक भवन के सामने उचित दर पर उपचार है
    user_Abdul Alim
    Abdul Alim
    Librarian डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए। सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है। हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।
    2
    सड़क पर बहाया दूध, क्यो बहाया सडको पर दूध देखिए यह खबर
आगर मालवा मध्यप्रदेश -जिले के सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। डेयरियां बंद हैं और इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपए किया जाए।
सुसनेर क्षेत्र समेत आगर-मालवा के ग्रामीण अंचलों में दूध विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते क्षेत्र की कई डेयरियां भी बंद हैं और दूध की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। दूध विक्रेताओं का कहना है कि मौजूदा दामों में दूध का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और फैट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग की जा रही है।
हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा
मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत
शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई।
शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया चल समारोह के रूप में नगर में भगवान की झांकी घोड़ा पालकी डीजे के बैंड बाजे देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल में भगवान देवनारायण का जल समारोह निकाला जिसमें महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं पडा जी वह देव महाराज की झांकी बनाई गई पांडा ईश्वर धनगर ने बताया कि पौराणिक काल से ही प्रतिवर्ष महोत्सव मनाया जाता है
    2
    देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल देवनारायण जन्म उत्सव मनाया गया चल समारोह के रूप में नगर में भगवान की झांकी घोड़ा पालकी डीजे के बैंड बाजे
देव छठ के अवसर पर ग्राम टुकराल में भगवान देवनारायण का जल समारोह निकाला जिसमें महिला पुरुषों ने भाग लिया एवं पडा जी वह देव महाराज की झांकी बनाई गई पांडा ईश्वर धनगर  ने बताया कि पौराणिक काल से ही प्रतिवर्ष महोत्सव मनाया जाता है
    user_Davedatt Kinshuk
    Davedatt Kinshuk
    वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मकड़ोन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित* आगर-मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विधायक माधव सिंह मधु गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में दोपहर 2 बजे तक 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। राज्य नोडल अधिकारी एवं वाणिज्यकर आयुक्त अनन्य द्विवेदी और कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शिविर का जायजा लिया तथा रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित*

आगर-मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विधायक माधव सिंह मधु गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में दोपहर 2 बजे तक 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
राज्य नोडल अधिकारी एवं वाणिज्यकर आयुक्त अनन्य द्विवेदी और कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शिविर का जायजा लिया तथा रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.