Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jitendra Kumar Jitendra
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Crime news1
- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई। धरने के बाद शिक्षकों ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया, जिलाध्यक्ष शौर्यदेव यादव, महामंत्री आनंद श्रोतिय सहित कई शिक्षक नेताओं ने सरकार से अध्यादेश लाकर राहत देने की मांग की।1
- उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद स्थित प्रसिद्ध व प्राचीन खानकाह दरगाह फिरोज शाह पर 7 रोज़ा तिलावत में एक कुरान मुकम्मल की गई। रमज़ान उल मुबारक के मुकद्दस मौके पर तरावीह में कुरान-ए-मुकद्दस सुनाने की बरसों पुरानी परंपरा के तहत 7 दिन का दौर पूरा हुआ। इमाम मुफ़्ती असीम क़ासमी साहब की इमामत में कुरान शरीफ की तकमील की गई। तकमील के मौके पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मजबूती के लिए खास दुआ की गई। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फिरोजाबाद इकाई के ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां ने इमाम साहब का फूलों की माला पहनाकर इस्तकबाल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। 🔖 #MTFNews #Firozabad #Ramzan #Taraweeh #QuranKhatm #AmanChain1
- सीनियर आईपीएस शरत कविराज ने पुलिस कमिश्नर का संभाला पदभार कहा- नशे के कारोबार पर नकेल कसना उनकी मुख्य प्राथमिकता। जोधपुर। भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर आईपीएस शरत - कविराज ने गुरुवार को यहां जोधपुर कमिश्नरेट में नए पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला। वे - यहां ओमप्रकाश पासवान की जगह स्थानांतरित होकर आए है। दरअसल गत सोमवार को = पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का तबादला जयपुर में विशेष ऑपरेशन के कमिश्नर के तौर पर कर दिया गया था। जबकि महानिरीक्षक पुलिस एसओजी शरद कविराज को जोधपुर का नए कमिश्नर बनाया गया। कविराज पूर्व में जोधपुर ग्रामीण के एसपी भी रह चुके हैं। आज उन्होंने यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनका आयुक्तालय में पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इसके साथ अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर अगवानी की। इस दौरान डीसीपी पश्चिम विनित कुमा बंसल व डीसीपी पूर्व पीडी नित्या सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि शहर में संगठित अपराध पर लगाम लगाना और नशे के कारोबार पर नकेल कसना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आधुनिक समय की चुनौतियों को देखते हुए साइबर अपराध के नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पारंपरिक पुलिसिंग में बीट प्रणाली को मजबूत करने और आमजन में पुलिस का विश्वास बढ़ाने, शहर की बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी योजना बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने की बात कही।1
- अध्यात्म की धरा से, नवाचार के क्षितिज तक... प्रगति की एक नई साझेदारी।1
- 👉 होली पर आगरा पुलिस हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च और पीस मीटिंग शुरू 👉 बलवे से निपटने के लिए पुलिस लाइन में मॉकड्रिल, वाटर कैनन का प्रदर्शन 👉 एडिशनल डीसीपी अक्षय महाडिक बोले – माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगरा शहर में होली के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। किसी भी संभावित बलवे या अराजकता से निपटने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, वहीं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवे की स्थिति से निपटने के लिए विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान बलवाइयों को पहले समझाने, चेतावनी देने और इसके बाद उन्हें काबू करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रदर्शन किया गया।पुलिस अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों और रणनीतियों का भी अभ्यास किया, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।इस दौरान एडिशनल डीसीपी अक्षय महाडिक ने बताया कि होली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।1
- थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला सोंठ में एक युवक ने अपने पिता और भाई पर सोते समय उसके सिर में लोहे की कील ठोंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित सुनील के अनुसार घटना प्रॉपर्टी बंटवारे के विवाद को लेकर हुई। युवक का कहना है कि थाना पुलिस ने पहले उसकी शिकायत नहीं सुनी, जिसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घायल युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी, टीटीई की सतर्कता से खुला मामला डीआरएम के निर्देश पर जोधपुर मंडल में विशेष जांच अभियान -करीब 33 हजार रुपए कीमती 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान एक टीटीई की सतर्कता से ट्रेन में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद की गई। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बुधवार 25 फरवरी को ट्रेन संख्या 20485 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान टीटीआई राजेन्द्र कुमार मीणा को कोच संख्या एस-6 के शौचालय में संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ। जांच करने पर पाया गया कि शौचालय के ऊपर लगी प्लाई के भीतर 48 बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये आंकी गई है। इस संबंध में डिब्बे में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति शराब का मालिक सामने नहीं आया। इसके बाद टीटीआई मीणा ने सतर्कता दिखाते हुए शराब की बोतलों को कब्जे में लिया और इसकी सूचना वाणिज्यिक नियंत्रक कार्यालय,जोधपुर तथा संबंधित अधिकारियों को देते हुए आरपीएफ की मांग की। भीलड़ी स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सूचना पाकर मौके पर पहुंची,बाद में बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए भीलड़ी जीआरपी को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई रानीवाड़ा और धानेरा स्टेशनों के बीच की गई। इस मामले में भीलड़ी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए) और 116(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भावेश भाई द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि इसी रेलखंड में इस सप्ताह इस प्रकार की यह दूसरी घटना सामने आई है,जिससे अवैध गतिविधियों पर निगरानी और अधिक सख्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को इसी रेलखंड में वाणिज्य निरीक्षक नटवर दान चारण द्वारा जांच के दौरान जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में रखी लगभग 100 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर आरपीएफ को सुपुर्द की गई थी। *त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में विशेष निगरानी* इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर मंडल की विभिन्न ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे की टीमें लगातार ट्रेनों में सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- मेरा मानना है कि अगर यह डेढ़ लाख करोड़ रुपये के एमओयू जमीनी स्तर पर साकार होते हैं, तो इनके माध्यम से पांच लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1